Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ताजगी भरी खुशबू माइंड रिलैक्स करने के साथ प्रोडक्टिविटी बढ़ाने का भी करती है काम

खुशबू में एक अलग ही तरह का जादू होता है। जो मिनटों में आपके मूड को खुशनुमा बना सकती है दिमाग को रिलैक्स कर सकती है और आपके काम करने की क्षमता में भी इजाफा कर सकती है। कुछ खास तरह की खुशबू जैसे- पेपरमिंट और यूकेलिप्टस तो माइग्रेन और बंद नाक की भी समस्या दूर करने का काम करते हैं।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Wed, 31 Jul 2024 11:48 AM (IST)
Hero Image
खुशबू का मूड से कनेक्शन (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खुशबू हमारे मन और मस्तिष्क को तरोताजा करने का काम करते हैं। इसके अलावा यह हमारी याददाश्त, भावनाओं और रिलेशनशिप पर भी असर डालते हैं। यहां सिर्फ परफ्यूम के खुशबू की ही बात नहीं हो रही, इसमें खानपान की खुशबू, मिट्टी से आने वाली सौंधी-सौंधी सुगंध, नए-नए किताबों-मैगजीन से आने वाली महक, फूल-पौधे  मतलब हर तरह की खुशबू शामिल है। जो आपके आसपास एक पॉजिटिव माहौल भी तैयार करती है। मूड सही रहने से काम करने की क्षमता भी बढ़ती है। आज कुछ ऐसे ही फ्रेगरेंस के बारे में जानेंगे, जो आपके घर व ऑफिस के माहौल को ताजगी और पॉजिटिविटी से भरने का काम करते हैं। बारिश के दौरान घर से आने वाली बदबू दूर करने में भी इन फ्रेंगरेंस का जवाब नहीं। 

1. लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू शांति और सुकून देती है। यह तनाव को कम करती है और आपके मन को शांत करती है, जिससे काम में ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है।

2. साइट्रस

साइट्रस की ताजगी भरी खुशबू, जैसे नींबू या संतरे, आपके ऑफिस के माहौल को खुशनुमा बनाने का काम करते हैं। यह आपके मूड को तुरंत फ्रेश थकान दूर करता है।

3. रोजमेरी

रोजमेरी की खुशबू मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को बढ़ाती है। यह याददाश्त को भी सुधारने में मदद करती है, जो ऑफिस के काम के लिए बहुत उपयोगी है।

4. पेपरमिंट

पेपरमिंट की ताजगी भरी खुशबू आपको ऊर्जा और उत्साह से भर देती है। यह सिरदर्द भी कम करती है और आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ाती है।

ये भी पढ़ेंः- इन समस्याओं में बेहद गुणकारी है पेपरमिंट ऑयल

5. जैस्मिन

जैस्मिन की मीठी खुशबू मूड को बेहतर बनाती है और स्ट्रेस कम करने का काम करती है।  

6. यूकेलिप्टस

यूकेलिप्टस की खुशबू ताजगी का एहसास कराती है। यह बंद नाक की समस्या दूर करने में भी सहायक होती है। साथ ही फोकस पावर बढ़ाती है।

7. वनीला

वनीला की मीठी और गर्म खुशबू आरामदायक माहौल बनाती है। यह आपको रिलैक्स करने में मदद करती है और घर से लेकर ऑफिस तक एक सुखद वातावरण बनाती है।

8. सैंडलवुड

सैंडलवुड यानी चंदन की खुशबू शांति और स्थिरता प्रदान करती है। घर में फैली चंदन की खुशबू से मन प्रसन्नचित्त रहता है। वहीं शरीर से आने वाली इसकी खुशबू माइंड को रिलैक्स करती है। 

9. लेमनग्रास

लेमनग्रास की खट्टी-मीठी खुशबू मूड को बेहतर बनाती है, जिससे आपके काम करने की क्षमता बढ़ती है और आप हर एक फील्ड में बेहतर परफॉर्मेंस दे पाते हैं।

10. ग्रीन टी

ग्रीन टी की स्ट्रॉन्ग और ताजगी भरी खुशबू तनाव को दूर कर दिमाग को रिलैक्स करती है। 

इन टॉप फ्रेगरेंस को अपने ऑफिस केबिन में शामिल करें और एक सकारात्मक, ताजगी भरा और प्रोडक्टिव माहौल बनाएं। अच्छी खुशबू आपके काम के अनुभव को बेहतर बना सकती है और आपके मूड को ऊंचा रख सकती है। 

ये भी पढे़ंः- पूरे दिन बनी रहेगी परफ्यूम की खुशबू, बस आजमाकर देखिए ये 5 ट्रिक्स