Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बारिश के मौसम में Pets को भी होती है एक्स्ट्रा देखभाल की जरूरत, इन टिप्स के साथ रखें उन्हें महफूज

मानसून में सेहतमंद बने रहना एक अलग तरह की चुनौती होती है। हालांकि कुछ बातों पर ध्यान देकर काफी हद तक स्वस्थ रहा जा सकता है। वैसे इस मौसम में आपके साथ आपके पेट्स को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। नहीं तो वो हो सकते हैं कई तरह की परेशानियों का शिकार। इसके लिए इन चीजों पर करें खासतौर से फोकस।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Mon, 08 Jul 2024 10:49 AM (IST)
Hero Image
मानसून में पेट्स की देखभाल के टिप्स (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून के सीजन में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जो न सिर्फ हम इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है, बल्कि हमारे पेट्स के लिए भी। इस मौसम में वायरस, बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपना ख्याल रखने के साथ-साथ अपने पेट्स का भी ख्याल रखना होता है। जिसके लिए इन छोटी-छोटी बातों पर गौर करना है जरूरी। 

1. खुले में रखा हुआ पानी न दें

अपने डॉग या कैट को मानसून में खुला रखा हुआ पानी न दें।  जब भी उन्हें पानी देना हो, बर्तन में रखा पुराना पानी फेंक कर उसे अच्छे से साफ कर ताजा पानी भरें। ज्यादा देर रखे हुे पानी में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो उन्हें बीमार कर सकते हैं। 

2. पीने के लिए गुनगुना पानी दें

मानसून में अपने डॉग को हेल्दी रखने के लिए नॉर्मल या ठंडा पानी न दें, बल्कि गुनगुना पानी दें। डॉग्स की इम्युनिटी कमजोर होती है, जिस वजह से गंदा या ठंडा पानी उन्हें जल्द बीमार कर सकता है, लेकिन गुनगुना पानी काफी हद तक उन्हें इन खतरों से बचा सकता है। कई बार डॉग्स या कैट्स को दस्त की भी समस्या हो जाती है, तो इसमें भी गुनगुना पानी पिलाने से उन्हें आराम मिलता है।

ये भी पढ़ेंः- पेट्स बनाते हैं आपको बेहतर इंसान, जानें पेट पैरेंट होने के हैरान करने वाले फायदे

3. खाना खिलाने के बाद वॉक करवाएं

खाना खाने के बाद वॉक करने की आदत आपको तो हेल्दी रखती ही है, साथ ही अपने पालतू जानवरों की हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। इससे उनकी बॉडी एक्टिव रहती है और साथ ही उनका मोटापा भी नहीं बढ़ता।   

4. गीले पत्तों के ढेर या घास से दूर रखें

अपने डॉग को मानसून में गीली घास, कूड़े के ढेर से दूर रखें, क्योंकि इनमें मच्छर और कई छोटे- छोटे जहरीले कीड़े हो सकते हैं। जो आपके पेट्स के शरीर पर चिपकर सकते हैं और उन्हें बीमार कर सकते हैं। कई बार इनसे पेट्स कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। 

ये भी पढ़ेंः- महंगा पेट फूड नहीं कर पा रहे हैं अफोर्ड, तो इन चीज़ों से भी रख सकते हैं अपने पेट्स को हेल्दी