Move to Jagran APP

अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाते हैं आप, तो इन आसान टिप्स से कुछ ही दिनों में बोलने लगेंगे फर्राटेदार इंग्लिश

अगर आपकी अंग्रेजी कमजोर है या इंग्लिश बोलने (English Speaking) में झिझक महसूस होती है तो घबराने की बात नहीं है। ऐसा कई लोगों के साथ होता है और आप आसानी से इसे सुधार सकते हैं। आजकल किताबों के बिना भी अंग्रेजी सीखना बहुत आसान हो गया है। ऐसे कई तरीके (Tips to Improve English) हैं जिनकी मदद से आप कुछ ही महीनों में अच्छी अंग्रजी बोलने लगेंगे।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Sun, 13 Oct 2024 02:57 PM (IST)
Hero Image
इन टिप्स से करें अपनी अंग्रेजी में सुधार (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Improve English Speaking: ठीक से अंग्रेजी न बोल पाने (English Speaking) की वजह से अक्सर शर्मिंदा होना पड़ता है? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए ही है। अंग्रेजी आजकल की जरूरत बन चुकी है। ग्लोबल लेवल पर ही नहीं, बल्कि आपस में बातचीत करने के लिए या किसी भी ऑफिशियल काम के लिए आजकल अंग्रेजी का काफी धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में अंग्रेजी बोलने में हिचक या ठीक से न बोल या समझ पाना काफी शर्मिंदगी भरा हो सकता है। हालांकि, इसके लिए ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि उन्हें अंग्रेजी की किताब खरीदनी पड़ेगी, लेकिन आज के डिजिटल युग में, बिना किताबों के भी आप अपनी अंग्रेजी में जबरदस्त सुधार ला सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके (Tips to Improve English Speaking Skills) बताने वाले हैं, जिनकी मदद से कुछ ही समय में अच्छी खासी अंग्रेजी बोलने लगेंगे। आइए जानें क्या हैं वो टिप्स।

इंटरनेट का भरपूर इस्तेमाल करें

इंटरनेट पर आपको हजारों ऐसे मुफ्त विडियो मिल जाएंगे, जो ग्रामर से लेकर इंग्लिश तक सीखने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। इनकी मदद से आप शब्दों को कैसे बोलना है, ये भी सीख सकते हैं। आपको कई मोबाइल ऐप और वेबसाइट भी मिल जाएंगे, जो लेख, विडियो या ऑडियो की मदद से आपकी अंग्रेजी सुधारने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: 8 Morning Habits, जो आपको पूरी दिन करवाएंगी खुशी का एहसास, आज से ही कर दें शुरू

अंग्रेजी मीडियम मूवीज और सीरीज देखें

  • सबटाइटल्स का उपयोग करें- शुरुआत में आप इंग्लिश सबटाइटल्स के साथ मूवीज और सीरीज देख सकते हैं। इससे आपको मूवी के डायलॉग आसानी से समझने में मदद मिलेगी। धीरे-धीरे आप बिना सबटाइटल्स के भी समझने लगेंगे।
  • नई शब्दावली सीखें- मूवीज और सीरीज देखते समय आपको कई नए शब्द मिलेंगे। इन शब्दों का मतलब जानने के लिए डिक्शनरी का उपयोग करें।
  • अभिनय को फॉलो करें- अभिनेताओं के उच्चारण और बोलने के तरीके पर ध्यान दें। इससे आपकी स्पोकन इंग्लिश में सुधार होगा।

अंग्रेजी गाने सुनें

  • गीतों के बोल पढ़ें- गीतों के बोल पढ़कर आप नए शब्द और वाक्य सीख सकते हैं।
  • गाना गाएं- गाने गाकर आप अपनी उच्चारण क्षमता को बेहतर बना सकते हैं।
  • सोशल मीडिया का इस्तेमाल- अंग्रेजी में सोशल मीडिया का उपयोग करें
  • अंग्रेजी में पोस्ट करें- सोशल मीडिया पर अंग्रेजी में पोस्ट करके आप अपनी लेखन क्षमता को बेहतर बना सकते हैं।
  • अंग्रेजी बोलने वाले लोगों के साथ जुड़ें- अंग्रेजी बोलने वाले लोगों के साथ ऑनलाइन समुदायों या ग्रुप्स में जुड़कर आप अपनी बातचीत की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।

अंग्रेजी में ब्लॉग या जर्नल लिखें

  • अपने विचार व्यक्त करें- रोजाना कुछ मिनट निकालकर अंग्रेजी में ब्लॉग या जर्नल लिखें। इससे आप अपने मन के विचारों को बेहतर तरीके से जाहिर करने में सक्षम होंगे।
  • अपनी गलतियों से सीखें- अपनी लिखी हुई चीजों को दोबारा पढ़कर अपनी गलतियों को पहचानें और उनसे सीखें।

अंग्रेजी में बोलने का अभ्यास करें

  • अपने साथ बात करें- अंग्रेजी में खुद से बात करें। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • अंग्रेजी बोलने वाले लोगों के साथ बात करें- किसी दोस्त या सहकर्मी के साथ अंग्रेजी में बात करने की कोशिश करें।

नियमित अभ्यास करें

  • रोजाना कुछ समय निकालें- अंग्रेजी सीखने के लिए रोजाना कुछ समय जरूर निकालें।
  • मजेदार बनाएं- अंग्रेजी सीखने को मजेदार बनाएं। इससे आपका रुचि बनी रहेगी।
  • याद रखें- अंग्रेजी सीखना एक लंबी प्रक्रिया है। धैर्य रखें और नियमित अभ्यास करते रहें। आप निश्चित रूप से कुछ ही महीनों में फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने लगेंगे।

यह भी पढ़ें: सिलाई और बुनाई है Mental Health के लिए वरदान! स्टडी में पता चला क्या है इसका राज