Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moye Moye: क्या है यह मोए मोए गाना, जिसने सभी को बना दिया है अपना दिवाना

इंटरनेट पर मोए मोए गाने ने धूम मचाई हुई है। इस गाने को कई मीम के साथ यूट्यूब के शॉर्ट्स इंस्टाग्राम की पोस्ट्स टिक टॉक कई जगह शेयर किया जा रहा है। इस गाने के बोल तक पता नहीं है फिर भी यह गाना ऐसा छाया है लोगों के दिमाग पर कि इंटरनेट पर जहां भी जाओ यही गाना सुनने मिल रहा है। जानें क्या है यह गाना।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Sat, 25 Nov 2023 08:30 PM (IST)
Hero Image
जानते हैं क्या है यह वायरल गाना मोए मोए

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Moye Moye: इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आपने भी कई पोस्ट्स के साथ यह Moye Moye गाना सुना होगा। यह गाना इतना वायरल हो चुका है कि काफी लोग इस गाने को अपनी पोस्ट के साथ लगाकर शेयर कर रहे हैं। लेकिन, आखिर यह गाना है क्या, किसने बनाया इस गाने को और इसका मतलब क्या है।आइए जानते हैं क्या है यह मोए मोए ट्रेंड, जो सभी की जुबान पर छाया हुआ है।

मोए मोए एक सर्बियन गाना है, जो म्यूजिक विडियो Dzanum का हिस्सा है, जिसे सिंगर टेया डोरा ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर 5.8 करोड़ वियूज मिले हैं और यह दुनिया भर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। तीन मिनट की म्युजिक विडियो का यह पार्ट बहुत ही तेजी से इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टिक-टॉक पर शेयर किया जा रहा है। इस गाने का मतलब, बोल लोगों को  कुछ भी ठीक से नहीं पता है, लेकिन फिर भी इस गाने की धुन इतनी प्यारी है कि यह लोगों की जुबान पर छा गया है और अब इसे कोई भूल नहीं पा रहा है। हालांकि, हम आपको एक खास बात और बता दें कि सोशल मीडिया पर छाए इस गाने के बोल गलत हैशटैग से ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे गा भी गलत रहे हैं। इसके सही बोल Moye Moye नहीं बल्कि Moye More है। 

यह भी पढे़ं: बालों की सुंदरता बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं ये तेल, जानें इन्हें घर पर बनाने का तरीका

इस गाने से सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलिवुड स्टार्स भी काफी प्रभावित हुए हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने पेट के लिए मोए मोए गाने का इस्तेमाल कर एक क्यूट पोस्ट डाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था- मोए मोए कोज आई गोए फोर शूट टूमॉरो एंड आई विल मिस माई लिटिल बोए।

इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस ने भी इस गाने का इस्तेमाल कर तेज गाड़ी चलाने के लिए वॉर्निंग जारी की है। इस विडियो में पुलिस ने एक आदमी की बाइक पर स्टंट मारते हुए विडियो शेयर किया, जिसका कैप्शन बेहद मजेदार था। X पर यह विडियो शेयर कर दिल्ली पुलिस ने लिखा- गाड़ी पर कंट्रोल न खोएं, नहीं तो हो जाएगा मोए मोए।

वैसे तो हम इस गाने का मजाकिया ढंग से इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस गाने का मतलब इससे बिल्कुल उल्टा है। इस गाने का असली मतलब है सपनों के अधूरे रह जाने की वजह से आने वाले बुरे सपनों के बावजूद उज्जवल भविष्य या उम्मीद की खोज।

यह भी पढ़ें: सर्दियों में आप भी हैं ऑयली स्किन से परेशान? तो बस ट्राई करें ये 4 तरह के नेचुरल फेस पैक

Picture Courtesy: Freepik, Instagram, X ( Formerly Twitter)