Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चूहों ने मचा रखा है गार्डन में आतंक, तो इन पौधों को बनाएं अपनी बगिया का हिस्सा

अपने गार्डन को खूबसूरत रखने में कितनी मेहनत लगती है इसका अंदाजा तो आप लगा ही सकते हैं लेकिन चूहे आपकी सारी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं। इन्हें अपने गार्डन से दूर रखने के लिए आप कुछ खास पौधों की मदद ले सकते हैं जिनकी गंध चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है। जानें किन पौधों को अपने गार्डन में शामिल कर चूहों को दूर रख सकते हैं।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Thu, 15 Feb 2024 07:00 PM (IST)
Hero Image
इन पौधों की मदद से चूहों को भगाएं अपने गार्डन से

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Rat Repellent Plants: चूहे ऐसे रोडेंट्स हैं, जिनसे एक न एक बार तो सभी का सामना होता ही है। इनकी वजह से घर के सामान का कितना नुकसान होता है, इसका तो आप अंदाजा लगा ही सकते हैं, लेकिन ये कई बार आपके गार्डन को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके कारण बड़ी मेहनत और जतन से उगाए गए आपके पौधों को काफी नुकसान हो सकता है। हालांकि, आपके गार्डन से चूहे को दूर रखने में कुछ पौधे आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, किन पौधों की मदद से चूहों को दूर रखने में मदद मिल सकती है।

लैवेंडर

लैवेंडर की खुशबू इंसानों को काफी पसंद होती है। इसलिए अक्सर इसकी खुशबू वाले सेंटेड कैंडल्स और एसेंशियल ऑयल्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन जितनी लुभावनी इसकी खुशबू हमारे लिए होती है, चूहों को इसकी गंध से उतनी ही नफरत होती है। उन्हें लैवेंडर की खुशबू पसंद नहीं होती है, जिस कारण से वे इससे दूर भागते हैं। इसलिए अपने गार्डन में लैवेंडर के पौधे लगाने से चूहों को दूर रखने में काफी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: घर को खूबसूरत बनाने के साथ पॉजिटिव एनर्जी से भरने के लिए करें ये जरूरी बदलाव

गेंदा

गेंदे के फूलों के चटकीले रंग और खुशबू की वजह से, शादी या अन्य दूसरे शुभ प्रसंगों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतनी ही अच्छी इनकी गंध भी होती है, लेकिन चूहों को ऐसा नहीं लगता है। इनकी खुशबू उन्हें इतनी नापसंद है कि वे इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। इसलिए गेंदे के पौधों की मदद से चूहों को अपने गार्डन से दूर रखने में मदद मिलती है।

पेपरमिंट

पेपरमिंट अपनी ताजी खुशबू और स्वाद की वजह से हमारी कितनी ही डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, इसके ऑयल का इस्तेमाल कई स्वास्थय से जुड़ी परेशानियां, जैसे- तनाव कम करने, सिर दर्द से राहत पाने के लिए किया जाता है, लेकिन इसकी गंध की चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं है। इसलिए इसके गमलों को अपने गार्डन में रखने से न केवल आपको फ्रेश पेपरमिंट मिलेंगे बल्कि, चूहों को दूर रखने में भी काफी मदद मिलेगी।

रोजमेरी

रोजमेरी के ऑयल का इस्तेमाल बालों के लिए किया जाता है। इसके साथ ही, कई डिशेज में भी रोजमेरी का प्रयोग किया जाता है। इसलिए हम इंसानों के लिए रोजमेरी का पौधा काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप चूहों को अपने गार्डन से भगाना चाहते हैं, तो रोजमेरी के पौधे लगाना बेहद फायदेमंद रहेगा। इसकी गंध की वजह से चूहे इनसे दूर रहना ही पसंद करते हैं। इसलिए अपने गार्डन में इसके पौधों को लगाने से आप चूहों से अपने बाकी पौधों को बचा सकते हैं।

लहसुन

लहसुन का इस्तेमाल कई सालों से खाने-पीने की चीजों में होता आया है। इसके इस्तेमाल से खाने को बेहतर स्वाद के साथ-साथ स्वास्थय के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है। लेकिन इसकी पंजेंट गंध की वजह से यह पेस्ट्स को दूर रखने में भी मदद करता है। चूहे इसकी गंध की वजह से इससे दूर रहना ही पसंद करते हैं। इसलिए इसके पौधे को गार्डन में लगाने से न केवल चूहों को दूर रखने में मदद मिलती है बल्कि, आपको ताजे लहसुन भी मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में भी चूहों ने जमा लिया है डेरा? बिना मारे भी छुड़वा सकते हैं पीछा, बस फॉलो करने होंगे ये टिप्स

Picture Courtesy: Freepik