Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amelia Earhart Birthday: अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर को जानते हैं आप?

क्या आप अकेले अटलांटिक महासागर पार करने वाली पहली महिला पायलट को जानते हैं? हम बात कर रहे हैं अमेलिया इयरहार्ट (Amelia Earhart) की जिनका जन्म साल 1897 में आज ही के दिन यानी 24 जुलाई को अमेरिका के कनसास में हुआ था। साहसी और आजाद ख्याल रखने वाली इस लड़की ने कुछ ऐसा कर दिखाया जो एविएशन के क्षेत्र में आने वाली दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बना।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Wed, 24 Jul 2024 05:16 PM (IST)
Hero Image
अटलांटिक महासागर के पार अकेले उड़ान भरने वाली पहली महिला एविएटर (Image Source: X)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Amelia Earhart Birthday: बतौर पायलट अमेलिया इयरहार्ट ने अपनी ऐतिहासिक उड़ान साल 1932 में कनाडा के न्यूफाउंडलैंड से भरी। आखिर किसे पता था कि उनकी यह उड़ान एक नया कीर्तिमान स्थापित कर देगी। कनाडा से आयरलैंड तक की इस उड़ान को पूरा करने में उन्हें  14 घंटे 56 मिनट का वक्त लगा था। इस तरह वह अटलांटिक महासागर को पार करने वाली पहली महिला पायलट बनीं।

अमेलिया इयरहार्ट का जन्मदिन

शुरू से ही विज्ञान में खास दिलचस्पी रखने वाली अमेलिया इयरहार्ट का जन्म 24 जुलाई 1897 को अमेरिका के कनसास में हुआ था। अमेलिया का पूरा नाम अमेलिया मैरी इयरहार्ट था। बचपन से ही अमेलिया एक बहादुर और खुले विचारों वाली लड़की थीं और उनकी इसी खूबी ने उन्हें लाखों-करोड़ों महिलाओं की प्रेरणा बना दिया।

यह भी पढ़ें- दुनिया में सबसे शक्तिशाली बना सिंगापुर का पासपोर्ट, जानिए भारत और टॉप 10 देशों के नाम

एविएशन के क्षेत्र में बनीं मिसाल

अमेलिया इयरहार्ट ने दूसरी महिलाओं को भी एविएशन के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया है। साल 1929 में उन्होंने महिला पायलट्स के लिए एक संस्था की स्थापना की थी, जिसे नाइटी-नाइन के नाम से जाना गया। वह इस संस्था की पहली अध्यक्ष बनीं और साथ ही, नेशनल वुमेंस पार्टी की सदस्य भी थीं। इसके अलावा उन्होंने कपड़ों के एक ब्रांड की भी शुरुआत भी की, जिसका मकसद कामकाजी महिलाओं को बढ़ावा देना था।

अमेलिया की आखिरी उड़ान

साल 1937 में दुनिया की जल यात्रा पर निकली अमेलिया ने साथी पायलट फ्रेड नूनन के साथ एक उड़ान भरी थी, लेकिन जब वे प्रशांत महासागर को पार कर रहे थे, तभी मध्य प्रशांत महासागर के ऊपर उनका विमान रहस्यमय ढंग से गायब हो गया, जिसे काफी खोजबीन के बाद भी ढूंढा नहीं जा सका। कहना लगत नहीं होगा कि अमेलिया एविएशन के क्षेत्र में महिलाओं के लिए नए रास्ते खोले।

यह भी पढ़ें- बेहद खूबसूरत हैं दुनिया के ये 5 देश, भारतीयों को बिना वीजा ही मिल जाती है एंट्री