Move to Jagran APP

इन सेलेब्रिटीज के नाम पर रखे गए हैं कुछ जानवरों की प्रजाति के नाम, यहां पढ़ें उनके नाम

किसी प्रजाति का नाम आपके नाम पर रखा जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आप कितने मशहूर होंगे। ऐसी कई जानी-मानी हस्तियां हैं जिनके नाम पर जानवरों (Animals Named After Celebrities) और पेड़-पौधों की प्रजाति के नाम रखे गए हैं। उन्हीं के बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वे सेलेब्रिटीज जिन्हें ये सम्मान दिया गया है।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Sun, 20 Oct 2024 12:42 PM (IST)
Hero Image
सेलेब्रिटीज जैसे नाम हैं इन जानवरों के (Picture Courtesy: Instagram)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Animals Named After Celebrities: क्या आपने यकीन कर सकते हैं कि जानवरों या कीड़े-मकौड़ों की प्रजाति का नाम किसी इंसान के नाम पर रखा गया हो? लेकिन ये सच है। ऐसी कई प्रजातियों के नाम कुछ सेलेब्रिटीज के नाम पर रखा गया है। ऐसा करने के पीछे का मकसद उन सेलेब्रिटीज को अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए सम्मानित करना था। सेलेब्रिटीज की इस लिस्ट में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं सेलेब्रिटीज के नाम पर रखे गए कुछ जानवरों के बारे में।

किंग चार्ल्स

इंग्लैंड के किंग चार्ल्स के बारे में तो आपने सुना ही होगा। जब ये प्रिंस थे, तब इनके नाम पर 2012 में स्ट्रीम ट्री फ्रॉग का नाम Hyloscirtus princecharlesi रखा गया था। ये यूकेडॉर के रेनफॉरेस्ट में मिला था। और इन जंगलों के संरक्षण में प्रिंस चार्ल्स के योगदान को सम्मानित करने के लिए इस मेंढ़क का नाम उनके नाम पर रखा गया।

(Picture Courtesy: Instagram)

यह भी पढ़ें: 6 करोड़ 20 लाख रुपये में बिकी Whale की 5 किलो से ज्यादा उल्टी, खासियत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

शकीरा

मशहूर गायिका शकीरा को लगभग हर कोई जानता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इनके नाम पर एक वास्प की प्रजाति का नाम रखा गया है। ये वास्प एंडीज माउंटेन पर पाया गया था। ये वास्प कैटरपिलर की एक प्रजाति के अंदर अपने अंडे देता है, जिसकी वजह से कैटरपिलर की बॉडी ट्विस्ट होती है, जो शकीरा के डांस मूव जैसा लगता है। इसलिए इस वास्प का नाम शकीरा रखा गया।

(Picture Courtesy: Instagram)

डेविड एटेनबरो

प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति इनके योगदान को सरहाने के लिए ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर और बायोलॉजिस्ट डेविड एटेनबरो के नाम पर लगभग 40 प्रजातियों के नाम रखे गए हैं, जिनमें पौधे, मेंढ़क और स्नेल जैसे कई जीव शामिल हैं।

बियॉन्से

पॉप स्टार बियॉन्से को तो आप सभी जानते होंगे। दुनियाभर में इनके फैन्स हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनके नाम पर एक हॉर्स फ्लाई की प्रजाति का नाम रखा गया है। इस हॉर्स फ्लाई का पिछला हिस्सा काफी घना होता है। इस वजह से बियॉन्से के एक गाने के याद करते हुए बायोलॉजिस्ट्स ने इस फ्लाई का नाम Plinthina beyonceae रखा है।

पिंक फ्लॉइड

इंग्लैंड के पिंक फ्लॉइड बैंड के बारे में तो आप जानते ही होंगे। इनके नाम पर एक प्रजाति का नहीं, बल्कि पूरे टेक्सोनॉमिक ग्रुप का नाम रखा गया है। इसमें खास किस्म की मकड़ियां शामिल हैं। बायोलॉजिस्ट उनके मूव करने के तरीके को बैंड के स्टाइल से जोड़ते हुए Pinkfloydia नाम रखा है।

यह भी पढ़ें: शेर या बाघ नहीं बल्कि ये 7 जीव हैं इंसानों के लिए सबसे खतरनाक, नाम जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान