Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बदकिस्मती और तबाही का दिन माना जाता है Friday: the 13th, वजह हैं ये 4 मान्यताएं

आज की तारीख और दिन दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। Friday the 13th यानी शुक्रवार को आने वाली 13 तारीख को अक्सर बाही और बदकिस्मती से जोड़ा जाता रहा है। यही वजह है कि आज यानी शुक्रवार और 13 सितंबर को दुनिया के कई हिस्सों अनलकी माना जा रहा है। आइए आपको बताते हैं क्यों इस दिन को माना जाता है अशुभ।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Fri, 13 Sep 2024 01:57 PM (IST)
Hero Image
क्यों अनलकी माना जाता है 13 तारीख और शुक्रवार (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर सुबह से आज की तारीख चर्चा में बनी हुई है। दरअसल, आज 13 सितंबर है और इसी के साथ शुक्रवार का दिन भी है। शुक्रवार के दिन पड़ने वाली 13 तारीख को कई जगह अनलकी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह दिन अंधविश्वास और साजिश को भड़काता है। इस बदनाम तारीख को सदियों से तबाही और बदकिस्मती से जोड़ा जाता रहा है।

यही वजह है कि आज की तारीख और दिन लगातार इंटरनेट पर ट्रेंड में बना हुआ है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे उन वजहों के बारे में, जिसकी वजह से शुक्रवार को आने वाली 13 तारीख को अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें-  Teenagers की सुरक्षा के लिए Youtube ने बदला अपना नियम! नहीं देख सकेंगे भ्रमित करने वाला फिटनेस कंटेंट

नॉर्स माइथोलॉजी

नॉर्स पौराणिक कथाओं में, एक डिनर पार्टी में भगवान ओडिन के 12 साथी थे, लेकिन जब 13वां सदस्य, भगवान लोकी, शामिल हुए, तो इससे एक देवता की मृत्यु हो गई। यह पौराणिक कहानी इस बात को पुष्ट करती है कि 13 एक अशुभ संख्या है, खासकर जब इसे पहले से ही अशुभ शुक्रवार के साथ आती है।

शुक्रवार और आखिरी लंच

ऐसा माना जाता है Friday: The 13th का कनेक्शन द लास्ट सपर से है, जहां जुडास इस्करियोती ने यीशु को धोखा दिया था। यह लंच शुक्रवार को हुआ था, जिसमें 13 लोग शामिल हुए थे और इसी के बाद यीशु की सूली पर चढ़ाया गया था। इस घटनाक्रम के बाद से ही 13 तारीख को पड़ने वाले शुक्रवार को अशुभ माना जाता है।

प्राचीन रोमन और मिस्र की धारणा

प्राचीन रोमन मान्यताओं की मानें, तो शुक्रवार का दिन गॉडेस वीनस के साथ जुड़े होने की वजह से अशुभ माना जाता है। वहीं, मिस्रवासियों का मानना ​​था कि 12 एक पूर्ण नंबर है, जो पूर्णता को दर्शाता है, लेकिन 13 अनियमित और अधूरा नंबर है। इन प्राचीन मान्यताओं की वजह से भी 13 तारीख को आने वाले शुक्रवार को अनलकी माना जाता है।

नाइट्स टेम्पलर नरसंहार

शुक्रवार और 13 तारीख का कनेक्शन फ्रांस से भी जुड़ा हुआ है। दरअसल, शुक्रवार, 13 अक्टूबर, 1307 को फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने सैकड़ों शक्तिशाली सैनिक नाइट्स टेम्पलर की सामूहिक गिरफ्तारी और फांसी का आदेश दिया था। इस घटना के कारण टेंपलर्स का पतन हुआ, जिसकी वजह से इस दिन और तारीख से जुड़े दुर्भाग्य और तबाही के लिए अंधविश्वास और भी मजबूत हो गया।

फिल्मों और किताबों में भी अनलकी ये दिन

विभिन्न मान्यताओं और धारणाओं के अलावा साहित्य और फिल्मों में भी शुक्रवार और 13 तारीख के अशुभ होने का संकेत दिया गया है। थॉमस डब्ल्यू लॉसन के 1907 के नॉवेल "फ्राइडे, द थर्टींथ" और 1980 की हॉरर फिल्म "फ्राइडे द 13th" ने भी इस दिन और तारीख के लिए फैले अंधविश्वास को और मजबूत किया है।

यह भी पढ़ें-  क्या आप जानते हैं महाराष्ट्र की किन-किन चीजों को मिला है GI Tag, यहां जानें पूरी लिस्ट