Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vertical Gardening: इस तरीके से उगा सकते हैं कम जगह में भी कई पौधे, जाने क्या हैं इसके फायदे

पौधे न केवल हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि यह हमारे आस-पास की सुंदरता को भी बढ़ाते हैं। कम जगह में गार्डनिंंग करने के लिए वर्टिकल गार्डनिंग एक बेहद ही आसान और बेहतर तरीका है। यह आम बागानी में होने वाली समस्याओं को कम करते हुए कई फायदे दे सकता है। जानें क्या है वर्टिकल गार्डनिंग।

By Swati SharmaEdited By: Swati SharmaUpdated: Thu, 26 Oct 2023 06:40 PM (IST)
Hero Image
वर्टिकल गार्डनिंग के हो सकते हैं कई लाभ

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vertical Gardening: अपने घर के आस-पास पेड़-पौधे सभी को पसंद होते हैं। घर के पास फैली हरियाली काफी नहीं होती, इसलिए हम अपने घरों के अंदर, बालकनी में, छत पर, घर की फेंसिंग के पास भी पौधे उगाते हैं। आम तरीके से बागबानी में जगह की अक्सर कमी हो जाती है और हम कम पौधे लगा पाते हैं। इसके साथ ही ज्यादा पास-पास होने के कारण इन्हें ठीक से बढ़ने में भी दिक्कत होती है। ऐसे में वर्टिकल गार्डनिंग एक अच्छा विकल्प है। आइए जानते हैं क्या है वर्टिकल गार्डनिंग और इसके क्या लाभ हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घर की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 5 इंडोर प्लांट, मिट्टी की भी नहीं पड़ती जरूरत

क्या है वर्टिकल गार्डनिंग?

वर्टिकल गार्डनिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें पौधों को वर्टिकल जगहों पर जैसे दीवार, छत, पिलर, बालकनी की रेलिंग आदि पर उगाया जाता है। यह बागबानी का अर्बन तरीका है, जिसमें कम जगह में ज्यादा पौधे उगाए जाने की कोशिश की जाती है।

क्या हैं इसके फायदे?

होम डेकोर

वर्टिकल गार्डनिंग से आप अपने घर को एक एस्थेटिक टच दे सकते हैं। इसे आप अपने घर की बालकनी की रेलिंग पर, दीवारों पर या फेंसिंग पर लगा सकते हैं, जो आपके घर की सुंदरता बढ़ने में मदद करेगा। इसके लिए आप अलग-अलग तरह के और अलग-अलग रंग के पौधों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इंडोर प्लांट्स से आप अपने घर के अंदर की दीवारों को भी सजा सकते हैं। यह आपके घर को और जीवंत दिखाएगा। अपने घर में हरियाली भरे एक कोने में आप दिन भर की भाग-दौड़ के बाद रिलैक्स भी कर सकते हैं।

कम जगह लेता है

वर्टिकल गार्डनिंग में आम गार्डनिंग की तुलना में कम जगह में ज्यादा पौधे उगाए जा सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इसमें नॉर्मल गार्डनिंग की तरह जमीन पर पौधे नहीं लगाए जाते बल्कि दीवार, फेन्स जैसी जगहों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें उस स्पेस का इस्तेमाल होता है, जो आमतौर पर खाली बच जाता है। यह खासकर शहरी इलाकों में ज्यादा काम आता है क्योंकि यहां खुला स्पेस कम होता है।

Vertical Gardening Indoor plants

घर का उगा खाना

इस तकनीक को अपना कर आप न केवल अपने घर को सुंदर बना सकते हैं बल्कि यह आपके स्वास्थय के लिए भी अच्छा होता है। इसकी मदद से आप अपनी पसंद के अनुसार सब्जियां उगा सकते हैं। इसमें कम जगह में ज्यादा पौधे लगाए जा सकते हैं इस वजह से इस तकनीक की मदद से अच्छी मात्रा में सब्जियां उगाई जा सकती हैं। इससे आप यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि आपकी सब्जियाें में कोई केमिकल तो नहीं है।

एयर प्यूरीफायर

इस प्लांटिंग मेथड से आप अपने घर में अधिक मात्रा में इंडोर प्लांट्स लगा सकते हैं, जो ज्यादा ऑक्सिजन रिलीज करते हैं। इससे आपको साफ हवा मिलती है। इसके साथ ही आप कुछ ऐसे प्लांट्स लगा सकते हैं, जो हवा से टॉक्सिन रिमूव करने में कारगर होते हैं जैसे स्नेक प्लांट और स्पाइडर प्लांट।

यह भी पढ़ें: तुलसी का पौधा सालों साल रहेगा हरा भरा, बस इन बातों का रखें ध्यान

मैनेज करना है आसान

वर्टिकल गार्डनिंग में पौधों की देखभाल करना बेहद ही आसान हो जाता है। इसमें पौधों के बीच की दूरी को ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। इससे पौधों को बढ़ने के लिए जगह भी मिल जाती है और ओवरक्राउडिंग के कारण पौधों की ग्रोथ में रुकावट भी नहीं होती। इसमें पानी की भी बचत होती है क्योंकि इसमें सिर्फ पौधों की जड़ों को पानी दिया जाता है, जिससे जरूरत जितने पानी का ही इस्तेमाल होता है।

Picture Courtesy: Freepik