Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Suicide Prevention Day 2023: हर साल इस मकसद से मनाया जाता है ये दिन, जानें इसका इतिहास और महत्व

World Suicide Prevention Day 2023 आत्महत्या दुनियाभर में एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। मौजूदा समय में दुनिया भर में इसके मामले खतरनाक दर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में इस गंभीर विषय के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मकसद से हर साल 10 सितंबर को वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे (डब्लूएसपीडी) मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास महत्व और इस साल की थीम-

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sat, 09 Sep 2023 05:52 PM (IST)
Hero Image
जानें हर साल क्यों मनाते हैं वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Suicide Prevention Day 2023: इन दिनों लोग अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव की वजह से कई सारी समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। आजकल कई लोग मानसिक समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। दुनियाभर में तनाव और डिप्रेशन से कई सारे जूझ रहे हैं। यह एक तरह का गंभीर मानसिक विकार है, जिसके सही इलाज न मिलने पर गंभीर परिणाम हो सकते हैं। डिप्रेशन का शिकार कई लोग खुदकुशी तक कर लेते हैं। बीते कई समय से ऐसे मामले देखने को मिल रहे हैं।

आत्महत्या एक गंभीर मुद्दा है, जो पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। ऐसे में इस गंभीर विषय के तरफ सभी का ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (डब्ल्यूएसपीडी) मनाया जाता है। यह दिन आत्महत्याओं को रोकने के उपायों के बारे में लोगों को शिक्षित और जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं इसका इतिहास और महत्व-

क्या है इस दिन का इतिहास

मौजूदा समय में दुनिया भर में इसके मामले खतरनाक दर से बढ़ रहे हैं। आत्महत्या एक प्रमुख मुद्दा है, जिसे समाज से निकालने के लिए लंबे समय से कई तरह की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसे में आत्महत्या रोकने के मकसद से अंतर्राष्ट्रीय संघ और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने साल 2003 में वर्ल्ड सुसाइड प्रीवेंशन डे (डब्लूएसपीडी) की शुरुआत की। इसके तहत हर साल 10 सितंबर को, संगठनों, सरकारों और आम जनता को आत्महत्या के बारे में जागरूक और इसे रोकने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस का महत्व

इस दिन को मनाने का खास मकसद इस बात को लोगों तक पहुंचाना है कि आत्महत्याओं को रोका जा सकता है। साथ ही उन्हें यह भी बताना है कि आत्महत्या के अलावा जीवन में और भी बेहतर विकल्प हैं। इसके अलावा इस दिन का महत्व आत्महत्या से जुड़े स्टीग्मा को कम करना और एक ऐसी समाज को बढ़ावा देना है जहां लोग मदद लेने में हिचहिचाए नहीं।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2023 की थीम

खास मकसद से मनाया जाने वाला यह दिन हर साल एक खास थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल भी इस दिन के लिए एक खास थीम चुनी गई है। इस बार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के लिए "एक्शन के जरिए से आशा उदागर करना" ("Creating Hope Through Action") तय की गई है।

Picture Courtesy: Freepik