Move to Jagran APP

आगरा (Agra)

हर साल लाखों पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसे मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। खासकर सात अजूबों में शुमार ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में यहां भीड़ होती है लेकिन इसके अलावा भी आगरा में देखने लायक बहुत कुछ हैं। आगरा का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 30 Jun 2023 11:08 PM (IST)
Hero Image
Agra: आगरा ताजमहल के लिए दुनियाभर में है प्र्सिद्ध

आगरा घूमने के लिहाज से दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है, जो पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह शहर यमुना नदी के किनारे बसा है। इस शहर को सिकंदर लोधी ने सन् 1504 ईं. में स्थापित किया था। आगरा शहर का इतिहास काफी समृद्ध है, यह जगह महाभारत काल से भी जुड़ा है, जिससे इस शहर को अग्रबाण और आर्य गृह के नाम से भी जाना जाता था। यहां की संस्कृति से भी जुड़े कई स्थल देखने को मिल जाएंगे।

मुगल बादशाह जहांगीर ने आगरा को सुंदर महलों और हरे-भरे बगीचों से सजाया था, जबकि इस शहर को सबसे ज्यादा लोकप्रियता मुगल शासक शाहजहां के शासनकाल के दौरान मिली। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताजमहल एक तोहफे के रूप में इस शहर को दिया।

केवल मुगल ही नहीं, बल्कि कई अन्य शासक भी थे जिन्होंने आगरा की विरासत और इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिए। दिल्ली सल्तनत के लोधी राजवंश ने भी कई दशकों तक आगरा पर शासन किया। यह शहर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 378 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।

मशहूर पर्यटन स्थल

हर साल लाखों पर्यटक आगरा घूमने आते हैं। यह घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। इसे मुगल वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। खासकर सात अजूबों में शुमार ताजमहल का दीदार करने के लिए लोगों की बड़ी संख्या में यहां भीड़ होती है, लेकिन इसके अलावा भी आगरा में देखने लायक बहुत कुछ हैं।

आगरा का किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। इस किले का निर्माण अकबर के शासनकाल में किया गया था। यह किला मुगल वास्तुकला शैली में बनाया गया था। आप किले के अंदर उस दरबार को भी देख सकते हैं, जहां शाही महिलाएं अपना समय गुजारती थीं।

इसके अलावा अकबर का मकबरा, मेहताब बाग, अंगूरी बाग, जामा मस्जिद, फतेहपुर सीकरी, आगरा का कीला, चीनी का रौजा आदि दर्शनीय स्थलों का दीदार कर सकते हैं।

खानपान की प्रसिद्ध चीज़ें

खानपान के मामले में भी आगरा प्रसिद्ध है। अगर आप आगरा घूमने जाएं, तो इन चीज़ों को चखना न भूलें। यहां का पेठा दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस शहर में पेठे की कई वैरायटिज मिलती है। यह मेवा, चीनी के मिश्रण से तैयार किया जाता है। आगरा का पराठा भी लोगों को लुभाता है। 

इसके अलावा यहां के टेस्टी भल्ले, जो आमतौर पर आलू टिक्की के रूप में जाना जाता है। आगरा का शौरमा, बेदाई, जलेबियां, दालमोठ आदि भी खूब पसंद किया जाता है। ये खाना विदेश में भी काफी पॉपुलर है।

आगरा में मनाए जाते हैं ये त्योहार

आगरा का मुख्य त्योहार ताज महोत्सव है। जो भारतीय संस्कृति, कला और शिल्प, संगीत के साथ-साथ नृत्य रूपों को प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा राम बारात निकाली जाती है, जो दशहरे के दौरान मनाया जाता है। इस जुलूस में हजारों लोग शामिल होते हैं। आगरा में कैलाश मेला, बटेश्वर मेला, हॉट एयर बैलून फेस्टिवल आदि भी धूमधाम से मनाए जाते हैं।

कला के मामले में भी आगे है आगरा

संगमरमर पर जड़ाऊ कार्य के लिए आगरा काफी प्रसिद्ध है, यह काम पत्थर को काटकर किया जाता है। दरअसल, इस कला का उत्थान विशेषरूप से ताजमहल के निर्माण के बाद हुआ।इसके अलावा आगरा पच्चीकारी के लिए भी प्रसिद्ध है। इसमें महीन नक्काशी का कार्य किया जाता है।आगरा के बाज़ार में कारीगरों द्वारा बनाए गए चमड़े के सामान भी मिलते हैं। यह पेशा यहां के जीवन का अभिन्न अंग है। आप यहां से जूते,बेल्ट,पर्स, बैग आदि ख़रीद सकते हैं। सदर बाज़ार में चमड़े का सामान है मिलता है। इसके अलावा यहां कपड़ों पर ज़र्दोज़ी यानी धातुओं के धागों, सोने-चांदी, हीरा एवं रत्नों से कढ़ाई की जाती है, जो पोशाकों की सुंदरता बढ़ाते हैं।