Move to Jagran APP

Babies names inspired by Maa Durga: देवी दुर्गा के इन नामों पर रखें अपनी बेटी का नाम, जो हैं एकदम यूनिक

Babies names inspired by Maa Durga अगर आप अपनी बेटी के लिए खूबसूरत नाम ढूंढ़ रहे हैं तो मां दुर्गा के ऐसे कई सारे नाम हैं जो पुकारने में तो अलग हैं ही साथ ही इनका मतलब भी बेहद खूबसूरत है। हिंदू धर्म में मां दुर्गा को सबसे प्रमुख देवी माना गया है तो आप यहां दिए गए नामों से चुन सकते हैं अपनी बिटिया का नाम।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Sun, 16 Jul 2023 05:54 PM (IST)
Hero Image
Babies names inspired by Maa Durga: मां दुर्गा पर बेटियों के खूबसूरत नाम

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Babies names inspired by Maa Durga: अगर आपके घर में भी बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए कोई यूनिक और खूबसूरत अर्थ वाला नाम ढूंढ़ रहे हैं, तो एक बार फिर से हिंदू देवी-देवताओं के नाम लोगों के बीच बहुत पॉपुलर हो रहे हैं। जैसे- प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है, तो वहीं विपाशा बसु ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है। हिंदू धर्म में मां दुर्गा का स्थान बहुत ही खास है। जिनके कई रूप और नाम हैं, तो आप अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा के नाम पर रख सकते हैं। 

कामाक्षी - कामाक्षी का अर्थ होता है देवी गौरी और देवी लक्ष्मी। इस नाम का एक अर्थ प्यार भरी आंखों वाली भी है।आर्शिया- आप अपनी प्यारी बेटी का नाम आर्थिया रख सकते हैं। जिसका मतलब होता है देवों की भूमि।

दीत्या- दीत्या का अर्थ प्रार्थना से होता है। यह नाम भी बहुत ही प्यारा है।

ऐशानी - मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। ऐशानी का अर्थ भी शक्ति की देवी ही होता है।

अनीका- अगर आप मां दुर्गा के नाम पर बेटी का नाम रखना चाहते हैं तो अनीका रख सकते हैं। इसका अर्थ सुंदर, प्रतिभा, खूबसूरती से होता है।

मलिनी - मां दुर्गा का ही एक नाम है मलिनी। ऐसा इसलिए क्योंकि मां दुर्गा अपने गले में जो माला धारण करती हैं उसे मलिनी कहते हैं।

मीनाक्षी- देवी पार्वती को मदुरै में मीनाक्षी के रूप में पूजा जाता है, तो आप अपनी बेटी का नाम मिनाक्षी भी रख सकते हैं।

गिरीशा - पहाड़ों पर शासन करने वाले को गिरीशा कहते हैं।

शुलिनी- मां दुर्गा के 108 नामों में एक नाम शुलिनी भी है जिसका अर्थ ममता से होता है।

गौतमी- गौतमी का मतलब होता है जीवन का अंधकार मिटाने वाली। मतलब उसका जीवन से अंधकार दूर रहेगा।

Pic credit- freepik