Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chhatrapati Shivaji Jayanti 2023: शौर्य के प्रतीक शिवाजी की जयंती पर जानें उनके कुछ प्रेरक विचार

Chhatrapati Shivaji Jayanti 2023 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी किले में जन्मे शिवाजी महाराज की जयंती 393वीं जयंती के विशेष दिन पर हम आपके लिए शिवाजी महाराज के कुछ प्रेरक कोट्स लेकर आए हैं। इनक कही हुई बातों को आप अपने जीवन में अपना सकते हैं।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Sun, 19 Feb 2023 03:42 PM (IST)
Hero Image
Chhatrapati Shivaji Jayanti 2023: शौर्य के प्रतीक शिवाजी की जयंती पर जानें उनके कुछ प्रेरक विचार

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chhatrapati Shivaji Jayanti 2023: हर साल, 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई जाती है। छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी, 1630 को शिवनेरी किले में हुआ था और औपचारिक रूप से 06 जून, 1674 को छत्रपति ओ रायगढ़ के रूप में उन्हें ताज पहनाया गया था। लोग उन्हें एक बहादुर राजा के रूप में आज भी याद करते हैं और अपने धर्मनिरपेक्ष शासन के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने मुगलों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपना राज स्थापित किया।

उन्हें 'भारतीय नौसेना के पिता' के रूप में भी जाना जाता था क्योंकि वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने नौसेना बल के महत्व को महसूस किया, समझा और महाराष्ट्र के कोंकण पक्ष की रक्षा के लिए एक रणनीतिक नौसेना और समुद्र तट की स्थापना की। यह विशेष दिन महाराष्ट्र में एक राष्ट्रीय अवकाश है और केंद्रीय और राज्य दोनों स्तरों पर कई कार्यक्रमों की मेजबानी करके मनाया जाता है। इसलिए, शिवाजी की 393वीं जयंती के विशेष दिन पर, हम आपके लिए शिवाजी महाराज के कुछ प्रेरक कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने जीवन में शामिल कर सकते हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा प्रेरक कोट्स-

"अपना सिर कभी न झुकाएं, इसे हमेशा ऊंचा रखें।"

"स्वतंत्रता एक वरदान है, जिसे प्राप्त करने का अधिकार सभी को है।"

"जब हौसला हो तो पहाड़ भी मिट्टी का ढेर लगता है।"

"दुश्मन को कमजोर मत समझो, तो खुद को बहुत मजबूत महसूस करने से डरो भी मत।"

"खुद की गलती से सीखने की जरूरत नहीं है। हम दूसरों की गलतियों से बहुत कुछ सीख सकते हैं।"

"भले ही सभी के हाथ में तलवार हो, लेकिन यह इच्छाशक्ति है जो एक सरकार स्थापित करती है।"

"आत्मविश्वास ज्ञान प्रदान करने की शक्ति और साहस प्रदान करता है। ज्ञान स्थिरता प्रदान करता है और स्थिरता जीत की ओर ले जाती है।"

"दुश्मन को कमजोर मत समझो, लेकिन उसकी ताकत को बहुत अधिक भी मत आंको।"

"धर्म, सत्य, श्रेष्ठता और ईश्वर के आगे झुकने वालों का पूरा विश्व आदर करता है।"

"एक छोटे मील के पत्थर तक पहुँचने के लिए उठाया गया एक छोटा कदम बाद में आपको बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करता है।"

"अपने दृढ़ विश्वास, दृढ़ संकल्प और जुनून से सबसे मजबूत दुश्मनों को हराया जा सकता है।"