Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Christmas Songs 2022: पार्टी में चार चांद लगाएंगे ये क्रिसमस सॉन्ग, प्ले लिस्ट में जरूर करें शामिल

Christmas 2022 Song पूरी दुनिया आज क्रिसमस का त्योहार सेलिब्रेट कर रही है। अगर आप भी इस खास मौके पर पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो अपनी प्ले लिस्ट में इन गानों को शामिल कर इसमें चार चांद लगा सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Updated: Sun, 25 Dec 2022 02:03 PM (IST)
Hero Image
क्रिसमस पार्टी के लिए परफेक्ट होंगे ये गाने

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Christmas 2022 Songs: दुनियाभर में आज यानी 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जा रहा है। इस खास मौके को देश-विदेश में लोग अलग-अलग तरीके से मनाते हैं। बीते कुछ समय से भारत में भी इस त्योहार का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। साल के आखिरी दिनों में आने वाला यह त्योहार अपने साथ नए साल का उत्साह भी लेकर आता है। ऐसे में लोग खास अंदाज में इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। अपने दोस्तो, परिवार और करीबी लोगों के साथ लोग बेहद खास तरीके से क्रिसमस सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन पार्टी और गैट-टू-गैदर का खास महत्व रहता है। अगर आप भी इस दिन पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं, तो क्रिसमस के इन गानों को अपनी पार्टी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

जिंगल बेल्स

क्रिसमस के मौके पर 'जिंगल बेल्स' सॉन्ग का अपना अलग ही महत्व है। इंटरनेट पर क्रिसमस पर गाए जाने वाले कई सारे 'जिंगल बेल्स' सॉन्ग मौजूद हैं। आप अपनी सुविधा के मुताबिक इसका हिंदी या इंग्लिश वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं। क्रिसमस की पार्टी पर यह गाना प्ले करने से आपके जश्न में चार चांद लग जाएंगे।

आता है सांता क्लॉस आता है

फिल्म शानदार का यह गाना पूरी तरह के क्रिसमस के मौके पर फिट बैठता है। किशोर कुमार, आशा भोंसले और मोहम्मद रफी की आवाज में गाया यह गाना क्रिसमस पर ही आधारित है। इस गाने की धुन और इसके लिरिक्स आपकी क्रिसमस पार्टी को और भी शानदार बना देंगे।

आओ तुम्हें चांद पे ले जाए

फिल्म जख्मी का गाना 'आओ तुम्हें चांद पे ले जाए' भी क्रिसमस पार्टी के लिए एक परफेक्ट सॉन्ग होगा। खास बात यह है कि इस गाने की शुरुआत में जिंगल बेल्स से जुड़ी हुई कुछ लिरिक्स जोड़ी गई है। इस गाने को आशा भोसले, बप्पी लहरी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर ,मोहम्मद रफी और सुषमा ने अपने सुरों से सजाया है।

माय हार्ट इस बीटिंग

लिरिक्स से किसी हॉलीवुड फिल्म का गाना लगने वाला यह सॉन्ग असल में बॉलीवुड फिल्म जूली का गाना है। फिल्म में यह गाना क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान फिल्माया गया है। ऐसे में आपके क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए यह सॉन्ग भी परफेक्ट होगा। क्रिसमस पार्टी में इस गाने को बजाकर आप अपनी शाम को और भी ज्यादा खास और शानदार बना सकते हैं।

Picture Courtesy: Freepik