Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2022 Christmas Tree Decorating Ideas: आसान 3 स्टेप्स में सजाएं अपनी क्रिस्मस ट्री...

Merry Christmas 2022 Tree Decorating Idea 25 दिसंबर यानी क्रिस्मस का त्योहार बस आ ही गया। इस दिन लोग घर को लाइट्स और क्रिस्मस ट्री से सजात हैं। परिवार या दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान करते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Sat, 24 Dec 2022 09:09 AM (IST)
Hero Image
Merry Christmas 2022 Tree Decorating Idea: ऐसे सजाएं अपनी क्रिस्मस ट्री

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Christmas 2022 Tree Decoration Ideas: हर साल 25 दिसंबर को दुनिया भर में क्रिस्मस का त्योहार मनाया जाता है। लोग इस दिन अपने परिवार या दोस्तों के साथ डिनर पार्टी का प्लान करते हैं। या कई लोग बाहर जाकर भी इस त्योहार का जश्न मनाते हैं। 

आप चाहे ईसाई धर्म को मानते हों या नहीं इसे त्योहार को मनाने का उत्साह सभी में देखने को मिलता है। इस साल भी सभी लोगों ने इसकी तैयारी धूमधाम से शुरू कर दी है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर क्रिस्मस ट्री लगाने चाह रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं इसे सजाने के आसान तीन स्टेप्स।

पहला स्टेप: क्रिस्मस ट्री पर लाइट्स लगाएं

क्रिस्मस ट्री को सजाने के लिए सबसे पहला स्टेप है लाइट्स लगाना। आप इसके लिए हरी या फिर सफेद रंग की फेरी लाइट्स खरीद सकते हैं। या फिर दोनों रंग की लाइट्स को साथ में मिलाकर भी लगा सकते हैं। लाइट्स को पेड़ के तने से लगाना शुरू करें और टिप तक लगाएं। इसके लिए आप अलग-अलग आकार की लाइट्स भी ले सकते हैं। LED लाइट्स भी क्रिस्मस ट्री पर अच्छी लगती हैं। इसके अलावा आप ग्लोब लाइट्स या फिर बब्ल लाइट्स का भी उपयोग कर सकते हैं।

दूसरा स्टेप: क्रिस्मस ट्री गार्लैंड का भी करें उपयोग

क्रिस्मस ट्री पर गार्लैंड लगाने के कोई नियम नहीं हैं। इसे लगाने की शुरुआत ऊपर से करें और धीरे-धीरे लटकाते हुए उसे नीचे तक ले आएं। आप ट्री पर दो तरह के गार्लैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप रिब्बन्स, मोटे पेपर, फॉइल गार्लैंड आदि का भी उपयोग कर सकते हैं।

तीसरा स्टेप: क्रिस्मस ऑर्नामेंट्स का इस्तेमाल करें

आखिर में ट्री को कम्प्लीट लुक देने के लिए क्रिस्मस ऑर्नामेंट्स का भी उपयोग करें। इसके लिए बड़े से छोटे आकार के ऑर्नामेंट्स लें। रंग-बिरंगी और अलग-अलग आकार की बॉल्स, छोटे सैंटाक्लॉस, छोटी क्रिस्मस ट्रीज़, सॉक्स, जिंजर ब्रेड आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Picture Courtesy: Freepik/Pexels