Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Diwali 2022 Decoration Ideas: इन 7 चीज़ों से करें सजावट, घर दिखेगा सबसे सुंदर

Diwali 2022 Decoration Ideas दिवाली में हर कोई घर को सजाना चाहता है। सबसे पहले आप अपने घर की साफ-सफाई अच्छी तरह कर लें। इसके बाद नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो कर घर को सजाएं इससे स्टाइलिश और शानदार लुक मिलेगा।

By Jagran NewsEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Thu, 13 Oct 2022 11:05 AM (IST)
Hero Image
Diwali 2022 Decoration Ideas: दिवाली में हर कोई घर को डेकोरेट करना पसंद करता है।

 नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Diwali 2022 Decoration Ideas: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। लोग इस त्यौहार की तैयारी धूमधाम से कर रहे हैं। घर की साफ-सफाई, नये लुक, डेकोरेशन, इन सबका प्लान लोग पहले से ही करने लगते हैं, ताकि उनका घर सबसे अलग और सबसे खूबसूरत दिखें। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे इस आप अपने आशियाने को आसानी से सजा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दिवाली डेकोरेशन के कुछ खास टिप्स।

1. दीये

दीये के बिना दिवाली मनाने की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। मार्केट में आजकल डिजायनिंग वाले दिये भी मिल रहे हैं। इससे भी घर को सजाया जा सकता है, जो देखने में बेहद सुंदर और नेचुरल लगते हैं। घर के हर एक कोने को दीये से सजाएं। चाहे तो आप घर में सीढ़ियों को भी दीये से सजा सकते हैं।

2. रंगोली

घर के मेन गेट पर आप रंगोली बनाकर सजावट में चार चांद लगा सकते हैं। घर के अंदर हर कमरों के दरवाजे पर भी रंगोली लगाया जा सकता है। अगर आपके पास समय है तो आप खुद रंग-बिरंगे गुलालों का प्रयोग कर रंगोली बना सकते हैं। मार्केट में भी रेडीमेड रंगोली मिलती है, इससे भी घर को सजाया जा सकता है।

3. फ्लोटिंग मोमबती

दिवाली में घर को सजाने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, फ्लोटिंग मोमबती। इससे घर को शानदार लुक मिलेगा।

4. कांच का बाउल

दिवाली पर घर को सजाने के लिए आप कांच के बाउल का भी प्रयोग कर सकते हैं। हर बाउल में पानी भर लें और उसमें फूल डाल दें। इसे आप टेबल या घर के किसी कॉर्नर में भी रख सकते है और इसके आस-पास मोमबती या दीये भी लगा सकते हैं।

5. रंगीन पेपर लैंप

आप घर पर भी रंगीन पेपर से लैंप बना सकते हैं। आजकल मार्केट में भी रंगिन पेपर लैम्प उपलब्ध है, जिससे घर को सजाया जा सकता है।

6. लाइट और फूल

गेंदे और गुलाब के फूल आसानी से मिलते हैं। इससे आप अपने कमरे और लिविंग एरिया को डेकोरेट कर सकते हैं। इसके साथ ही फेयरी लाइट घर की चमक बढ़ा देगी।

7. घर की दीवारों पर पेंटिंग

अगर आपको पेंटिंग या चित्रकारी का शौक है तो इस दिवाली ये हुनर जरूर दिखाएं। घर की दीवारों पर भी आप गणेश-लक्ष्मी, शुभ लाभ, दीये आदि को बना सकते हैं। इससे आपको हूनर को एक पहचान मिलेगी और दीवारों की सजावट भी होगी।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel