Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lifestyle Top Stories 9th April: ईस्टर एग की परंपरा से लेकर गंगा में स्नान करने के महत्व तक, पढ़ें टॉप न्यूज

Lifestyle Top Stories 9th April देश और दुनिया की तमाम भागदौड़ भरे जीवन में कुछ खबरे हमारे आम जीवन से भी जुड़ी रहती हैं जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आपको समय नहीं मिल पाया है तो यहां दिए गए टॉप स्टोरी को पढ़ सकते हैं।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Sun, 09 Apr 2023 04:58 PM (IST)
Hero Image
ईस्टर एग की परंपरा से लेकर गंगा में स्नान करने के महत्व तक, यहां पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: दुनियाभर में आज ईस्टर का त्योहार धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके को प्रभु यीशु के पुनर्जन्म के त्योहार के रूप में जाना जाता है। इस त्योहार पर तोहफे के रूप में अंडे और चॉकलेट दिए जाते हैं और अगर आपको यह नहीं पता है कि ऐसा क्यों करते हैं, तो इससे जुड़ी खबर आप जागरण के लाइफस्टाइल सेक्शन में पढ़ सकते हैं।

इसके अलावा सेहत से जुड़ी खबरें जैसे कब्ज से राहत पाने के लिए क्या करें इसके बारे में भी आप जान सकते हैं। वहीं भिंडी नूडल्स जैसी अनोखी डिश के बारे में भी आप जान सकते हैं, जो इस वक्त काफी सुर्खियों में है। लाइफस्टाइल के अलावा धर्म से जुड़ी तमाम खबरें भी आप जागरण के लाइफस्टाइल सेक्शन के धर्म कैटेगरी में पढ़ सकते हैं। जैसे कि अगर आपका मन बेचैन है तो आपको कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए। गंगा में स्नान करने के फायदे क्या हैं। चलिए एक नजर डालते आज की इन टॉप 5 खबरों पर।

Happy Easter 2023: ईस्टर ईसाई धर्म का एक मुख्य त्योहार है। ईसाई इस पर्व के दौरान यीशु मसीह के दोबारा जन्म लेने का जश्न मनाते हैं। बाइबल कहती है कि गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह की मृत्यु क्रॉस पर हुई थी। बाइबल के अनुसार, ईस्टर रविवार को यीशु फिर जीवित हो गए। ईस्टर हर साल अलग तारीख को आता है, आमतौर पर 21 मार्च से 25 अप्रैल के बीच, जो वसंत में पूर्णिमा कब है उस पर निर्भर करता है। इस साल ईस्टर 9 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ज्यादातर ईसाई आमतौर पर इस दिन यीशु मसीह के जीवन के विचार, प्रार्थना और उत्सव में चर्च में समय बिताते हैं, और दोस्तों और परिवार के साथ खास भोजन करते हैं। ईस्टर के मौके पर कुछ और आधुनिक परंपराएं भी हैं जो बहुत आम हैं - जैसे ईस्टर एग्ज, ईस्टर बनी और चॉकलेट। तो आइए जानें इनका इस दिन क्या महत्व होता है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें..

Oatmeal For Constipation: अगर एक दिन सुबह ठीक तरह से पेट साफ न हो तो मानो पूरा दिन उलझन भरा गुजरता है। ऐसे में जिन लोगों को हर रोज इस समस्या से जूझना पड़ता है, उनके लिए दैनिक दिनचर्या ठीक तरह से कर पाना काफी मुश्किल हो जाता होगा। अगर आप भी इस परेशानी से पीड़ित हैं और इससे छुटकारा पाने का एक अद्भुत उपाय ढूंढ रहे हैं, तो हम आपको एक ऐसी चीज़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको राहत मिल सकती है। यह न केवल पचाने में आसान है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इस पावर फूड का नाम है दलिया। चलिए जानते हैं कि कैसे इसका सेवन करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें..

Bhindi Noodles: भिंडी भारत, पश्चिम अफ्रीका, मध्य पूर्व और दक्षिणी संयुक्त राज्य अमेरिका में एक लोकप्रिय सब्जी है। भारत में इसे भिंडी या ओखरा के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो ये अब हर मौसम में उपलब्ध है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसका विशेष रूप से सेवन किया जाता है। लेकिन भारतीय रसोई के पारंपारिक खाने दाल चावल और रोटी के साथ शोभा बढ़ाने वाली भिंडी अब इससे कहीं आगे निकल चुकी है। अब इसका इस्तेमाल भारत में चाइनीज स्ट्रीट फूड के रूप में होने लगा है। हमें पता है कि आप ये जानकर चौंक गए होंगे। लेकिन यह सच है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें..

Benefits of Chanting Mantras: आधुनिक समय में लोगों की जीवनशैली में व्यापक बदलाव है। लोग धन अर्जन हेतु कठिन परिश्रम करते हैं। इस दौरान गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कुछ लोग कामों के तले मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं, तो कुछ लोग शारीरिक कष्ट से परेशान हैं। इसके लिए चिकित्स्क से अवश्य सलाह लें। साथ ही मानसिक और शारीरिक कष्टों के प्रभाव को कम करने के लिए इन 3 मंत्रों का जाप रोजाना करें। धार्मिक मान्यता है कि इन मंत्रों के जाप से व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक कष्ट से निजात मिलता है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें..

Ganga Snan ka Mahatva: भगवान शिव की जटाओं से निकलने वाली गंगा, जब हिमालय से होते हुए तराई क्षेत्रों में आती है तो इनका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इसलिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में गंगा जल का प्रयोग निश्चित रूप से किया जाता है। मान्यता है कि जो लोग गंगा में स्नान करते हैं, उन्हें सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और मृत्यु के उपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगा में स्नान करने का आध्यात्मिक के साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है? कई शोधकर्ताओं ने इस बात की पुष्टि भी की है। आइए जानते हैं, क्या है गंगा में स्नान का अध्यात्मिक, वैज्ञानिक महत्व और मां गंगा के जन्म की पौराणिक कथा? पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें..