Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Expensive Dog Breeds: पिटबुल से लेकर मैस्टिफ तक, ये हैं भारत में मिलने वाली कुत्तों की सबसे महंगी नसलें

Expensive Dog Breeds अगर आपके दिमाग में भी कभी यह बात आई है कि कुत्ते कितने महंगे मिल सकते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें और जानें भारत में मिलने वाले 5 सबसे महंगे कुत्तों के बारे में।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Thu, 16 Mar 2023 06:33 PM (IST)
Hero Image
Expensive Dog Breeds: जानें भारत में मिलने वाली कुत्तों की सबसे महंगी नसलों के बारे में

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Expensive Dog Breeds: सभी जानवरों में कुत्ता एक ऐसा जानवर है, जो इंसानों के दिल के सबसे करीब पहुंच सका। हमारी जिंदगी में इनकी मौजूदगी क्या है, इसको शायद शब्दों में बयान करना मुश्किल है। कुत्तों को मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त माना जाता है। यही वजह है कि कई लोग इन्हें अपनी जिंदगी में परिवार के सदस्य की जगह देते हैं।

डॉग्स जीवन में खुशियां लाते हैं, फिर चाहे कोई भी नस्ल क्यों न हो। कई लोग तो अपनी पसंदीदा नसल के लिए कितनी भी पैसे खर्च करने को तैयार होते हैं। इसके अलावा आप बिना पैसा खर्च किए भी किसी कुत्ते को गोद ले सकते हैं। किसी भी नस्ल के कुत्ते को घर लाने से पहले जरूरी है कि आप उसकी सेहत से जुड़ी जटिलताओं, शहर का मौसम, ग्रूमिंग, खानपान और ट्रनिंग की जरूरत के बारे में पता कर लें। आपको कुत्ते की एक से एक नसल मिल जाएगी, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में सबसे महंगे कुत्ते किस नसल के हैं? आइए आपको बताते हैं भारत में मिलने वाले 5 सबसे कीमती कुत्तों के बारे में।

1. रेड नोज पिटबुल टेरियर (Red Nose Pitbull Terrier)

रेड नोज पिटबुल टेरियर भारत में मिलने वाली डॉग की सबसे महंगी ब्रीड है। यह ब्रीड इंग्लैंड और आयरलैंड से आती है, जो मीडियम साइज की होती है, लेकिन बेहद पॉवरफुल। ये कुत्ते निडर होते हैं, जिनके शरीर के बनावट मजबूत होती हैं और बेहद शक्तिशाली होते हैं। इनको ट्रेन किया जा सकता है और पकड़ने, ऊंची कूद आदि सिखाया जा सकता है।

भारत में इस ब्रीड की कीमत 75 हजार रुपए से लेकर 15 लाख रूपए तक है।

ब्रीड का वजन 16 से 30 किलो तक हो सकता है।

लंबाई करीब 50 सेंटीमीटर

2. इंग्लिश मैस्टिफ (English Mastiff)

यह ब्रीड भी इंग्लैंड की है। इंग्लिश मैस्टिफ दिखने में अच्छे होते हैं, इनका सिर बड़ा होता है और कोट गोल्डन से लेकर गहरा ब्राउन या सिल्वर फॉन। इनका स्वभाव अच्छा होता है, यह दूसरे कुत्तों और छोटे पेट्स के साथ फ्रेंडली होने के साथ घर के बच्चों और परिवारों के प्रति भी शांत और सुरक्षात्मक तरीके से व्यवहार करते हैं। इंग्लिश मैस्टिफ बहादुर होने के साथ अपने परिवार के लिए समर्पित होते हैं।

भारत में इस ब्रीड की कीमत 5 लाख रुपए से लेकर 10 लाख रूपए तक है।

ब्रीड का वजन 72.6 से 104.3 किलो तक हो सकता है।

लंबाई करीब 70 से 91 सेंटीमीटर

3. तिब्बती मैस्टिफ (Tibetan Mastiff)

जैसा की नाम से जाहिर है, तिब्बती मैस्टिफ तिब्बत की ब्रीड है, जो तिब्बत के अलावा नेपाल और उत्तरी भारत में काफी पॉपुलर है। बड़े आकार का हिमायलन पहाड़ी डॉग का स्वभाव दूसरे कुत्तों से काफी अलग होता है। इनकी दिलचस्पी घर आए महमान या अनजान लोगों से मिलने में नहीं होती, इन्हें अपने में ही रहना पसंद होता है। यह हावी, जिद्दी और मजबूत इरादों वाले होते हैं। यह ब्रीड चालाक और प्रोटेक्टिव होती है, इसके बावजूद इन पर सख्ती बरतनी पड़ती है और बचपन से ही दूसरे लोगों और पेट्स से मिलवाना जरूरी होता है। टिबेटन मैस्टिफ शायद ही कभी अपने इलाके में किसी अन्य जानवर या डॉग को आने की इजाजत दें। इनकी बहादुरी और आक्रामकता के लिए, इस नस्ल को काफी माना जाता है। दो टिबेटन मैस्टिफ शेर या बाघ से निपटने के लिए काफी होते हैं।

भारत में इस ब्रीड की कीमत 2लाख रुपए से लेकर 50 लाख रूपए तक है।

ब्रीड का वजन 34 से 72.6 किलो तक हो सकता है।

लंबाई करीब 66 से 71 सेंटीमीटर

4. अलास्कन मैलाम्यूट (Alaskan Malamute)

अलास्कन मैलाम्यूट्स कुत्तों की सबसे प्राचीन नस्लों में से हैं। यह बड़े आकार के होने के साथ काफी शक्तिशाली होते हैं, जो अलास्का में स्लेज खींचने और कार्गो को लोड करने का काम करते हैं। यह ब्रीड अपार्टमेंट या गर्म तापमान के लिए नहीं बने हैं। इनको खुला और घर के बाहर बैठना पसंद होता है। अलास्कन मैलाम्यूट अच्छे वॉचडॉग भी होते हैं। यह स्वभाव से शांत और मिलनसार होते हैं, लेकिन साथ ही गुस्सैल भी। इसलिए कभी भी एक घर में दो मैलाम्यूट्स को नहीं रखा जाता है। यह पैक के लीडर बनना चाहते हैं, इसलिए मैलाम्यूट्स को पालने लिए एक्सपीरिएंस जरूरी होता है।

भारत में इस ब्रीड की कीमत 2 लाख रुपए से लेकर करीब 4 लाख रूपए तक है।

ब्रीड का वजन 32 से 43 किलो तक हो सकता है।

लंबाई करीब 61 से 66 सेंटीमीटर

5. अकीता इनू (Akita Inu)

जापान की यह नसल दूसरे कुत्तों से कुछ अलग दिखती है। इनकी आंखें छोटी और बादाम के आकार की होती हैं। अकीता इनू साइज में काफी बड़े होते हैं, लेकिन दिखने में काफी खूबसूरत। यह निडर होने के साथ किसी भी चैलेंज के लिए तैयार होते हैं। परिवार के लिए परफेक्ट होते हैं और अपने मालिक की बातों का पालन करते हैं।

भारत में इस ब्रीड की कीमत 1 लाख 50 हजार रुपए से लेकर करीब 4 लाख रूपए तक है।

ब्रीड का वजन 45 से 45 किलो तक हो सकता है।

लंबाई करीब 61 से 66 सेंटीमीटर

Picture Courtesy: Freepik/Instagram