Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hariyali Teej 2022 Wishes: हरियाली तीज पर अपनी सखियों और करीबियों को भेजें ये प्यार भरे मैसेजेस

Hariyali Teej 2022 Wishes हरियाली तीज के दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं झूला झूलती हैं और एक-दूसरे को इस दिन की बधाई भी देती हैं तो इस अवसर पर आप भी अपनी सखियों और करीबियों को करें विश इन मैसेजेस से।

By Priyanka SinghEdited By: Updated: Sat, 30 Jul 2022 10:17 AM (IST)
Hero Image
Hariyali Teej 2022 Wishes: हरियाली तीज पर अपनी सहेलियों और प्रियजनों को भेजें ये मैसेजेस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hariyali Teej 2022 Wishes: हरियाली तीज का पर्व सावन माह में मनाया जाता है, जो इस बार 31 जुलाई को मनाया जा रहा है। महिलाएं इस पर्व पर पति की लम्बी आयु की कामना के लिए पूरे दिन व्रत रखती हैं और माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं। 

हरियाली तीज को हरतालिका या श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। भारत में पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव और मां पार्वती का पुर्नमिलन हुआ था। हरियाली तीज को संकल्प शक्ति का प्रतीक और अखंड सौभाग्य की कामना का परम और पावन व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं सजती-संवरती हैं, झूला झूलती हैं और एक-दूसरे को इस दिन की बधाई भी देती हैं तो इस अवसर पर आप भी अपनी सखियों और करीबियों को करें विश इन मैसेजेस से। 

हरियाली तीज (Hariyali Teej) 2022 Wishes 

1. हल्की-हल्की फुहार है,

ये सावन की बहार है,

संग यारों के झूले आओ

आज तीज का त्यौहार है ।

2. चंदन की खुशबू,

बादलों की फुहारों,

आप सभी को मुबारक हो,

ये हरियाली तीज का त्योहार

हैप्पी तीज़

3. झूम उठते हैं दिल सभी के,

इसके गीतों के तराने से,

जुड़ जाते हैं टूटे सम्पर्क,

बस झूलने के बहाने से!

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

4. तीज है उमंगों का त्योहार,

फुल खिले हैं बागों में बारिश की है फुहार,

दिल से आप सब को हो मुबारक,

प्यारा ये तीज का त्योहार,

हैप्पी हरियाली तीज

5. आज का दिन मां पृथ्वी तुझे शक्ति और भक्ति दे,

ज्ञान और बुद्धि दे, रूप और रंग दे,

पिया का संग दे।

हैप्पी हरियाली तीज

6. मेरा मन झूम-झूम नाचे,

गाए तीज के हरियाले गीत,

आज पिया संग झूलेंगे

संग में मनाएंगे हरियाली तीज

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

7. मदहोश कर देती है,

हरियाली तीज की बहार,,

गाता है ये दिल झूम कर,

झुले में सखियों के साथ,

तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

8. बारिश की बूदें इस सावन में, 

फैली चारों ओर हरियाली,

ये हरियाली का त्योहार, 

हर ले आपकी सब परेशानी,

हरियाली तीज की बधाई

9. हरियाली तीज का त्यौहार है

गुंजियों की बहार है

पेड़ों पर पड़े है झूले

दिलो में सबके प्यार है

हरियाली तीज की हार्दिक बधाई

10. मेहंदी से सजे हाथ, सुहागनों की खनकती

चूड़ियों और घेवर की मिठास,

ये है हरियाली तीज का त्‍योहार…

बहुत बहुत शुभकामनाएं।

Pic credit- freepik