Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Hindi Diwas 2022: गमला, चिड़िया, तौलिय, रिक्शा जैसे शब्द इन भाषाओं से आए हिंदी में...

Hindi Diwas 2022 हर साल 14 सितंबर को भारत में हिन्दी दिवस मनाया जाता है ताकि भाषा के प्रयोग को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं जिसमें निबंध लेखन कविता लेखन आदि शामिल होता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Tue, 13 Sep 2022 06:30 PM (IST)
Hero Image
हिंदी दिवस 2022: दूसरी भाषा के शब्दों को भी हिन्दी ने अपनाया

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas 2022: हिन्दी एक ऐसी भाषा है जिसे सीखना बेहद आसान है। इसमें अंग्रेज़ी और दूसरी भाषाओं की तरह छिपे हुए अक्षर नहीं होते। जैसा लिखते हैं उसे वैसा ही पढ़ना होता है। हिन्दी कई भाषाओं से मिलकर बनी है, इसमें आपको कई दूसरी भाषाओं के शब्द मिल जाएंगे। जैसे अचार, कैंची, चिड़िया जैसे हज़ारों शब्द हैं, जिनका उपयोग हम अक्सर करते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम लोग हैं जो ये जानते हों कि इन्ही कहां से लिया गया है।

हर साल 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन साल 1949 में हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। संविधान सभा ने हिन्दी को आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद इस ऐतिहासिक दिन को याद रखने के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

आज इस मौके पर हम बता रहे हैं, ऐसे शब्दों के बारे में जिन्हें हिन्दी भाषा में रोज़ाना इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर हम अंग्रेज़ी, उर्दू के शब्दों में फर्क पहचानते हैं, लेकिन ऐसी कई और भाषाएं भी हैं, जिनके शब्दों का हम बखूबी इस्तेमाल करते हैं। आइए जानें इस शब्दों के बारे में।

विदेशी भाषा के शब्द जिनका हिन्दी में भी होता है उपयोग

अंग्रेज़ी - टाई, स्टेशन, माइक, डाइट, ट्रांसपैरेंट, फ्रेंड, रिलेशनशिप, ब्यूटीफुल, क्यूट जैसे शब्द हम आम बोलचाल की भाषा में खूब प्रयोग करते हैं।

फारसी- आदमी, तनख्वाह, चश्मा, बीमार, ज़मीन, दवा, ख़ून, गुब्बारा और तो और हिंदी शब्द भी फारसी का है।

तुर्की- बेग़म, खंजर, कैंची, चाकू, तोप, बारूद, लाश, दारोगा, बहादुर, चम्मच, उर्दू, तमाशा, चुगली, कालीन, चेचक।

पुर्तगाली- अचार, चाभी, संतरा, साबुन, पपीता, ऑलपिन, बाल्टी, गमला, बस्ता, मेज, बटन, कारतूस, तिजोरी, तौलिया, फीता, तंबाकू, कॉफी।

अरबी- औरत, अदालत, कानून, कुर्सी, लिफाफा, इज़्ज़त, इलाज, औलाद, हिम्मत, कब्ज़ा, दुनिया, बहस, कमाल, तहसील, आज़ाद,तराज़ू, ज़िला, मुस्लमान, हलुआ, वकील।

फ्रेंच- काजू, कारतूस, मेयर, कूपन, मेन्यू, सूप, सुइट (suite), होटल, ब्लॉग, मेयर, अंगरेज़, रेस्तरां।

डच - ड्रिल, तुरूप, बम, चिड़िया।

यूनानी - एकेडमी, एटलस, बाइबिल, टेलिफोन।

रूसी - बुज़ुर्ग।

जापानी - रिक्शा।