Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Independence Day 2023: विदेश में भी पसंद किया जाता है भारतीय स्वाद, जानें दुनियाभर में मशहूर 10 इंडियन फूड्स

Independence Day 2023 हमारे देश में संस्कृति और परंपराओं अलावा खानपान भी काफी मशहूर है। यहां हर राज्य का अपना अलग स्वाद है जिससे आकर्षित होकर कई सारे विदेशी यहां खिंचे चले आते हैं। इस साल हम अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। ऐसे में इस खास मौके पर आज बात करेंगे कुछ ऐसे भारतीय पकवानों के बारे में जिनके स्वाद के विदेशी भी दिवाने हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Sun, 13 Aug 2023 08:27 AM (IST)
Hero Image
अपने स्वादा के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं ये व्यंजन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2023: अपनी संस्कृति और परंपराओं के लिए मशहूर भारत दुनियाभर अपने खानपान के लिए भी काफी मशहूर है। यहां कई ऐसे पकवान मिलते हैं, जिन्हें देश ही नहीं, विदेश में भी लोग बड़े चाव से खाते हैं। बीते कुछ वर्षों में भारत ने अलग-अलग क्षेत्रों में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। खानपान के मामले में भी हमारा देश दुनियाभर तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा है। यही वजह है कि मैसूर पाक हो या फिर चिकन 65, बीते कुछ दिनों में जारी हुई दुनिया के बेस्ट फूड्स की लिस्ट में हमारे कई व्यंजनों ने अपनी जगह बनाई है।

इस साल हम अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं। आजादी के बाद से ही हमारे देश लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। यहां कई ऐसी चीजें हैं, जिनकी तरफ बाहर के लोग खिंचे चले आते हैं। हमारा खानपान इन्हीं में से एक है, जिसका स्वाद अब दुनियाभर में पसंद किया जाने लगा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज हम आपको बताएंगे भारत के 10 ऐसे व्यंजनों के बारे में, जिन्हें दुनियाभर काफी पसंद किया जाता है।

बटर चिकन

बटर चिकन एक प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है, जिसे दुनियाभर में पसंद किया जाता है। जीरा, धनिया और गरम मसाला के साथ गाढ़ी, मलाईदार टमाटर से बनी ग्रेवी में पकाए गए नरम चिकन के टुकड़ों से बनी यह डिश देश ही नहीं, विदेश में भी काफी बड़े शौक खाई जाती है।

बिरयानी

"बिरयानी" के नाम से जाना जाने वाला चावल का व्यंजन नॉनवेज या सब्जियों के साथ बनाया जाता है। इसे केसर, इलायची और दालचीनी जैसे सुगंधित मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है।

छोले भटूरे

यह एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजन है ,जो मसालेदार छोले की सब्जी के साथ बनाया जाता है। इसे तली हुई ब्रेड के साथ परोसा जाता है, जिसे भटूरा कहा जाता है। छोले भटूरे को अक्सर नाश्ते के रूप में खाया जाता है, कभी-कभी लस्सी के साथ भी इसे सर्व किया जाता है।

मसाला डोसा

इस व्यंजन की शुरुआत कर्नाटक के उडुपी शहर में हुई है। मसाला डोसा एक लोकप्रिय और मशहूर दक्षिण भारतीय व्यंजन है, जिसे चावल और दाल के घोल से बनाया जाता है, जिसमें मसालेदार आलू भरे जाते हैं और इसे चटनी और सांबर के साथ परोसा जाता है।

समोसा

समोसा भारत में खाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। यह दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है। इसे मसालेदार आलू-मटर के मसाले और मैदे के क्रिस्पी खोल से बनाया जाता है और फिर इन्हें सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है। क्षेत्र के आधार पर, इसका स्वाद अलग-अलग हो सकता है।

पालक पनीर

पालक पनीर एक उत्तर भारतीय व्यंजन जिसे कई लोग बेहद चाव से खाते हैं। इसका स्वाद देश ही नहीं, विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाने के लिए पनीर और पालक से बनाया जाता है। पनीर के टुकड़ों और मलाईदार पालक की करी से तैयार यह डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है।

रोगन जोश

रोगन जोश एक लोकप्रिय कश्मीरी व्यंजन है, जो केसर और दालचीनी जैसे सुगंधित मसालों के स्वाद के साथ मसालेदार टमाटर आधारित ग्रेवी में पकाए गए मेमने के कोमल गोश्त के टुकड़ों से बनाया जाता है।

दाल मखनी

दाल मखनी के दुनियाभर में अपने स्वाद के लिए जानी जाती है। काली उड़द दाल, राजमा, क्रीम और मक्खन से बनी से बनी यह दाल खासतौर पर पंजाब क्षेत्र का एक व्यंजन है। अपने क्रीमी स्वाद के लिए देश और विदेश में लोग बड़े चाव से खाते हैं।

लस्सी

यह एक 'प्राचीन स्मूथी' और दुनिया की पहली दही स्मूथी है। लस्सी एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय पेय है, जिसे दही, पानी और चीनी से बनाया जाता है। इसमें इलायची जैसे मसालों का स्वाद होता है और यह कभी-कभी फलों के साथ भी परोसा जाता है।

गुलाब जामुन

गुलाब जामुन एक बेहद लोकप्रिय और मशूहर भारतीय व्यंजन है। गुलाब जामुन एक प्रकार का मीठा पकवान है जो मैदे, खोए तथा चीनी से बनाया जाता है। इलायची के स्वाद के साथ मीठी चाशनी में डुबाकर बना यह व्यंजन हर भारतीय की पसंदीदा मिठाई है।