Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Non Stick Cookware Tips: नॉन स्टिक बर्तनों को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

Non Stick Cookware Tips इन दिनों नॉन स्टिक बर्तनों का काफी चलन हैं। दरअसल नॉन स्टिक बर्तनों में कम तेल-मसालों में भी खाना स्वादिष्ट बन सकता है। लेकिन इन बर्तनों की ठीक से सफाई न की जाए तो इससे सेहत को नुकसान हो सकता है।

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Fri, 11 Nov 2022 06:42 PM (IST)
Hero Image
Non Stick Cookware Tips: एल्युमिनियम फॉइल की मदद से भी नॉन स्टिक बर्तनों को साफ कर सकते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कNon Stick Cookware Tips: आजकल लोग खाना बनाने के लिए नॉन स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। अब नॉन स्टिक कढ़ाई से लेकर प्रेशर कुकर तक इस्तेमाल किया जाता है। इन बर्तनों में कम तेल-मसालों में भी खाने टेस्टी बन सकते हैं। दरअसल इन बर्तनों में खाना नहीं चिपकता है और आसानी से ये साफ भी हो जाते हैं। लेकिन नॉन स्टिक बर्तनों के चिकनापन को दूर करना मुश्किल हो जाता है, जिससे ये बर्तन खराब हो जाते हैं। आज आपको नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए कुछ आसान टिप्स बताते हैं, जिसे आजमा कर इन बर्तनों को नया जैसा बना सकते हैं।

सिरका से करें साफ

नॉन स्टिक बर्तनों को साफ करने के लिए आप सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरे पानी में सिरका और डिटर्जेंट मिलाकर गैस पर चढ़ा दें। जब ये पानी उबलने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को स्पंज की मदद से नॉन स्टिक बर्तनों पर हल्के हाथों से रगड़ें। इससे चिकनाहट दूर हो सकती है।

डिटर्जेंट से करें साफ

पानी में डिटर्जेंट मिलाकर घोल बना लें। अब इस घोल को नॉन स्टिक बर्तनों में डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें, फिर पानी से धो लें। ऐसा करने से भी चिकनाहट दूर होती है।

बेकिंग सोडा से करें साफ

बेकिंग सोडा के इस्तेमाल करने से नॉन स्टिक बर्तन की चिकनाहट दूर हो सकती है। गर्म पानी में आवश्यकतानुसार बेकिंग सोडा डालें। अब इस घोल को नॉन स्टिक बर्तनों में डाल कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इन बर्तनों पर जमी हुई गंदगी आसानी से दूर हो सकती है।

एल्युमिनियम फॉइल

एल्युमिनियम फॉइल की मदद से भी नॉन स्टिक बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप फॉइल से मीडियम साइज के बॉल्स बना लें। अब बर्तन में डिटर्जेंट डाल कर बॉल्स की मदद से साफ करें। ये इन बर्तनों को चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Pic credit- freepik