Move to Jagran APP

Lifestyle Top Stories 10th April: कोरोना से बचाव से लेकर यूरिक एसिड की डाइट तक, पढ़ें आज की 6 टॉप खबरें

Lifestyle Top Stories 10th April धर्म से लेकर सेहत ब्यूटी और ट्रेवल के बारे में दिलचस्प खबरों को पढ़ने के लिए आप जागरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लाइफस्टाइल और धर्म के क्षेत्र से जुड़ी टॉप 6 खबरों के बारे में।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Mon, 10 Apr 2023 04:52 PM (IST)
Hero Image
Lifestyle Top Stories 10th April: पढ़ें आज की 6 टॉप खबरें
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: पिछले कुछ समय में देश में एक बार फिर कोविड के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। ऐसे में किस तरह की सावधानियां आपको संक्रमण से बचा सकती हैं। इसके अलावा गर्मी से बचाव के लिए आप क्या कर सकते हैं। साथ ही आप ट्रेवल, फूड, धर्म और सेहत की अन्य खबरों पर भी नजर डाल सकते हैं। तो आइए जानें कि आज लाइफस्टाइल और धर्म के क्षेत्र में क्या खास रहा।

Covid-19: फिर बढ़ रहा है कोरोना का कहर, लाइफस्टाइल में ये 5 बदलाव ही बचा सकते हैं संक्रमण से

कोरोना वायरस का कहर साल 2020 में शुरू हुआ था, जिससे दुनिया का कोई भी देश नहीं बच सका। कोविड-19 वायरस की वजह से ही आज भी लोग स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं। अभी तक इस जानलेवा वायरस की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है। 2020 से अभी तक कोविड के कई वेरिएंट्स आ चुके हैं और लोगों को इन्फेक्ट कर चुके हैं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Summer Tips: आजमाएंगे ये 5 आसान टिप्स, तो गर्मी में भी रहेंगे ठंडे-ठंडे कूल-कूल!

गर्मी का मौसम हमें परेशान करने के लिए आ चुका है। अब हर दिन तेज धूप और उमस से जूझने के अलावा कोई विकल्प नहीं मिलता। फिर चाहे आप घर पर हों, ऑफिस या फिर बाहर, शरीर को ठंडक पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। अच्छी बात यह है कि कुछ तरीकों की मदद से आप इस तेज गर्मी में भी ठंडे रह सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Raw Mango Chutney: डायबिटीज में बेहद फायदेमंद है कच्चे आम की चटनी, जानें- इसके अन्य फायदे और आसान रेसिपी

गर्मियां आते ही हमारी डाइट भी काफी बदल जाती है। इस मौसम में लोग ऐसी चीजें खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो न सिर्फ शरीर में ठंडक बनाए रखे, बल्कि हमें भीषण गर्मी और लू से भी बचाए। इसी वजह से गर्मियों लोग कच्चे आम का सेवन करते हैं। इस मौसम में लोग कई तरह से कच्चे आम को खाना पसंद करते हैं। आम पन्ना हो या फिर आम की चटनी लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Uric Acid: एक्सपर्ट से जानिए, यूरिक एसिड बढ़ने पर क्या खाएं और क्या नहीं

बदलती जीवनशैली में लोग न तो समय पर सोते हैं, ना समय पर खाते हैं और ना ही कोई व्यायाम करते हैं। इसका परिणाम यह है कि 30-40 साल की उम्र में ही बीमारियां जकड़ रही हैं। यूरिक एसिड का बढ़ना भी एक ऐसी ही बीमारी है, जो खानपान की वजह से पनपती है... आइए क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

Mumbai Nearest Getaway: मुंबई के आसपास घूमने के बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों को कर सकते हैं एक्सप्लोर

मायानगरी मुंबई में हर दिन हजारों लोग आते हैं। कुछ सपने लेकर तो कुछ केवल घूमने के मकसद से। लेकिन अगर आप मुंबई के अलावा उसके आसपास की जगह भी एक्सप्लोर करने की इच्छा रख रहे हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे ही डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जगह न केवल सुंदर होंगे बल्कि शांतिपूर्ण होंगे ताकि भीड़ से अलग हटकर आप कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकें और खुद को नए चैलेंजेस के लिए तैयार कर सकें। आइए क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

Names Of Maa Durga: जीवन में व्याप्त संकट को करना चाहते हैं दूर, तो रोजाना करें मां दुर्गा के इन नामों का जाप

सनातन धर्म में पुनर्जन्म का विधान है। वहीं, सनातन शास्त्रों में निहित है कि व्यक्ति अपने कर्म के अनुसार फल भोगता है। अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा फल मिलता है। जबकि, बुरे कर्म करने वाले को बुरा फल मिलता है। कई मौके पर ईश्वर भी व्यक्ति की परीक्षा लेते हैं। इस वजह से व्यक्ति के जीवन में अस्थिरता आ जाती है। वह संकट से घिर जाता है। वह लाख चाहकर भी अपने दुख और संकट को दूर नहीं कर पाता है। आइए क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।