Move to Jagran APP

Lifestyle Top Stories 17 Feb: महाशिवरात्रि से लेकर ब्रूस विलिस और लिपस्टिक के दिलचस्प इतिहास तक, 6 बड़ी खबरें

Lifestyle Top Stories 17 Feb 18 फरवरी को शिवरात्रि का महापर्व की धूम देश भर में रहने वाली है। ऐसे में इस त्योहार से जुड़े ज़रूरी सवाल आपके मन में भी होंगे। तो इसलिए पेश हैं लाइफस्टाइल और धर्म के जगत से जुड़ी आज की 6 टॉप खबरें।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Fri, 17 Feb 2023 04:57 PM (IST)
Hero Image
Lifestyle Top Stories 17 Feb: महाशिवरात्रि से लेकर ब्रूस विलिस और लिपस्टिक के दिलचस्प इतिहास तक, 6 बड़ी खबरें
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: कल यानी 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का महापर्व का जश्न पूरे भारत में मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। आप यहां इस पर्व से जुड़ी अहम तिथियां, मुहूर्त, व्रत के नियम आदि सभी ज़रूरी बातों के बारे में जान सकते हैं। इसके अलावा हॉलीवुड एक्टर ब्रूस विलिस के परिवार ने ब्यान जारी कर बताया कि वे डिमेंशिया से पीड़ित हैं। साथ ही हम आपके लिए लाए हैं लिपस्टिक का दिलचस्प इतिहास, जिसके बारे में आपको शायद ही पता हो। तो आइए नज़र डालें आज की टॉप-6 खबरें जो लाइफस्टाइल और धर्म के जगत में ट्रेंड में रहीं।

पेश हैं सेहत से लेकर धर्म, ट्रेवल, ब्यूटी और लाइफस्टाइल जगत की टॉप 6 खबरें

क्या है डिमेंशिया? जिससे जूझ रहे हैं 'Die Hard' स्टार ब्रूस विलिस

बॉलीवुड स्टार ब्रूस विलिस डिमेंशिया से पीड़ित हो गए हैं। उनके परिवार ने गुरुवार को एक स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी। 67 साल के इस एक्टर का करियर शानदार रहा है, लेकिन साल 2022 में पता चला कि वह एफासिया से पीड़ित हैं, जिसमें बात करने में दिक्कत आती है। तो आइए यहां क्लिक कर जानें कि डिमेंशिया आखिर क्या बीमारी है।

इन 8 तरह की आदतों से कम होने का नाम नहीं लेता हाई कोलेस्ट्रॉल!

कोलेस्ट्रॉल को तब हाई माना जाता है कि अगर इसका स्तर 200 एमजी से ज़्यादा हो जाए। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाने से शरीर में रक्त का संचारन धीमा पड़ जाता है, जिससे दिल की सेहत पर ख़तरा बढ़ने लगता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बारे में जानने के लिए आपको ब्लड टेस्ट करवाना पड़ता है। यहां क्लिक कर जानें कि लाखों कोशिशों के बावजूद कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम क्यों नहीं हो रहा?

मुहूर्त, पूजा विधि, उपाय से लेकर ज्योतिर्लिंग तक, जानें महाशिवरात्रि से जुड़ी सभी बातें

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। देशभर में इस पर्व को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। आज के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानिए महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, उपाय, ज्योतिर्लिंग सहित हर एक चीज। पूरी खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

इस शिव मंदिर से आती है डमरू जैसी आवाज, महाशिवरात्रि पर बनाएं दर्शन का प्लान

देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन श्रद्धालु भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि सच्चे मन से प्रार्थना करने पर भोलेनाथ हर कामना पूरी करते हैं। पूरी खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं...

5000 साल पुराना है लिपस्टिक का इतिहास, पढ़ें इसके दिलचस्प सफर के बारे में..

लिपस्टिक का इतिहास सदियों पुराना है। आज जो लिपस्टिक बाज़ार में उपलब्ध है उसका फॉर्मूलेशन भले ही नया हो, लेकिन यह मेकअप की दुनिया में नई नहीं है। लिपस्टिक हज़ारों साल पहले ईजाद की गई थी और आज यह इतनी आगे पहुंच चुकी है कि हम अपने स्किन टोन और अपने पसंद के रंग में इसे खरीद सकते हैं। लिप्सटिक के दिलचस्प इतिहास के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें...

त्वचा की देखभाल से जुड़ी अच्छी आदत जिन्हें पुरुषों को भी नहीं करना चाहिए इग्नोर

हम जब भी त्वचा की देखभाल के बारे में सुनते हैं, जिसे आमतौर पर स्किनकेयर रूटीन के नाम से जाना जाता है, तो सबसे पहले महिलाओं का ख्याल है। ऐसा माना जाता है कि त्वचा की देखभाल मतलब यह महिलाओं के लिए है। ऐसा इसलिए भी हमारे जहन में बैठ चुका है क्योंकि मार्केटिंग स्ट्रैटेजी के जरिए केवल महिलाओं को ही टारगेट करते हुए देखा गया है। लेकिन ऐसा नहीं है। पूरी खबर आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं...