Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lifestyle Top Stories 20th April: हीट स्ट्रोक के गंभीर लक्षणों से लेकर भारत से रोड ट्रिप तक, पढ़ें टॉप खबरें

Lifestyle Top Stories 20th April धर्म से लेकर सेहत ब्यूटी फैशन और ट्रेवल के बारे में दिलचस्प खबरों को पढ़ने के लिए आप जागरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लाइफस्टाइल और धर्म के क्षेत्र से जुड़ी टॉप 5 खबरों के बारे में।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Thu, 20 Apr 2023 05:17 PM (IST)
Hero Image
Lifestyle Top Stories 20th April: पढ़ें आज की टॉप 5 खबरें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी का कहर पड़ना शुरू हो गया है। जिसकी वजह से हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ा है, ऐसे में इसके गंभीर लक्षणों के बारे में जानना जरूरी है ताकि वक्त रहते सही इलाज हो सके। इसके अलावा भीषण गर्मी में ठंडा-ठंडा पानी किस तरह नुकसान पहुंचा सकता है, यह भी जानें। ट्रेवल की बात करें, तो आप भारत से 6 देशों की सैर रोड ट्रिप के जरिए कर सकते हैं। जी हां, पूरी खबर आप जागरण वेबसाइट के ट्रेवल सेक्शन में पड़ सकते हैं। इसके अलावा फैशन, ब्यूटी, ट्रेवल, धर्म और सेहत की अन्य खबरों पर भी नजर डाल सकते हैं।

Heat Stroke Severe Signs: ये हैं हीट स्ट्रोक के गंभीर संकेत, दिखने पर न करें इग्नोर करने की गलती

गर्मियों के मौसम में उत्तर भारत में हीटवेव का आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार अप्रैल की महीने में ही तापमान के पारे का 40 के पार पहुंच जाना चिंता जरूर बढ़ाता है। भीषण गर्मी की वजह से हमारा शरीर भी तापमान को बनाए रखने से जूझता है, जिससे सेहत को गंभीर तरह से नुकसान हो सकते हैं। हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, थकावट, दस्त, कंफ्यूजन और हीट क्रेम्प्स इस दौरान होने वाली आम स्वास्थ्य समस्याएं बन जाती हैं। कई लोग इस दौरान गंभीर रूप से भी बीमार पड़ जाते हैं। क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

Cold Water Side Effects: गर्मियों में न पिएं फ्रिज का निकला ठंडा पानी, वरना सेहत को होंगे ये 5 नुकसान

भीषण गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी शरीर में जान डालने का काम करता है। गर्मी में पानी की कमी न हो जाए, इसलिए लोग तरह-तरह की ड्रिंक्स पीते हैं, जिसमें लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, आम पन्ना आदि शामिल हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना जरूरी है। हालांकि, वे नॉर्मल पानी पीने की सलाह जेते हैं, ताकि सेहत को नुकसान न पहुंचे। आइए क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

International Road Trip: भारत से रोड ट्रिप का मजा लेते हुए पहुंच सकते हैं इन 6 देशों तक, जानें सभी डीटेल्स

आज के समय में यात्रा करने के लिए कितनी सुविधाएं मौजूद हैं। पानी में चलने वाले क्रूज से लेकर हवा में उड़ने वाले हवाई जहाज तक। लेकिन रोड ट्रिप का अपना अलग ही मजा है। आम लोगों, सड़कों, शहरों और बाजारों को देखते हुए उनके बारे में जानने और समझने का मौका मिलता है। भारत में तो आपने कई बार ऐसा किया होगा। लेकिन अगर आप इंटरनेशल रोड ट्रिप करने की इच्छा रख रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन से देश जाएं, तो हम आज आपको इसी से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Akshaya Tritiya 2023: दिल्ली, मुंबई सहित जानिए सभी शहरों में क्या है सोना-चांदी खरीदने का सही समय?

प्रत्येक वर्ष वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। इस विशेष पर सोने चांदी की खरीदारी, स्नान-दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व इस वर्ष 22 अप्रैल 2023, शनिवार के दिन मनाया जाएगा। बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन कई अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पठ और सोने-चांदी की खरीदारी करने से व्यक्ति को विशेष लाभ मिल सकता है। हिंदू पंचांग में भी शहरों के अनुसार शुभ मुहूर्त का उल्लेख किया गया है। आइए जानते हैं, आपके शहर में किस समय की जाएगी अक्षय तृतीया की पूजा? यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Onion Juice: बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाता है प्याज का रस, जानिए इसके ढेर सारे फायदे

खाना को स्वादिष्ट बनाने में प्याज अहम भूमिका निभाता है। कई लोग इसे सलाद में कच्चा खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। जी हां, प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन-ए, आयरन, जिंक, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। तो आइए जानते हैं, बालों लिए प्याज के रस के फायदे और इसे बनाने का तरीका। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।