Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lifestyle Top Stories 6th April: गुड फ्राइडे से लेकर वर्ल्ड हेल्थ डे और शुक्र गोचर तक, पढ़ें आज की 6 टॉप खबरें

Lifestyle Top Stories 6th April धर्म से लेकर सेहत ट्रेवल और फूड के बारे में दिलचस्प खबरों को पढ़ने के लिए आप जागरण की वेबसाइट पर जा सकते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं लाइफस्टाइल और धर्म के क्षेत्र से जुड़ी टॉप 6 खबरों के बारे में।

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee ParvezUpdated: Thu, 06 Apr 2023 04:50 PM (IST)
Hero Image
Lifestyle Top Stories 6th April: पढ़ें आज की 6 टॉप खबरें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lifestyle Top Stories: इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग गुड फ्राइडे मनाएंगे, साथ ही इस दिन दुनियाभर में विश्व स्वास्थ्य दिवस भी मनाया जाएगा। आप इस दोनों इवेंट्स से जुड़ी खबरें जागरण की वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं। इसके अलावा धर्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प खबरों पर भी नजर डाल सकते हैं। तो आइए जानें धर्म, सेहत, ट्रेवल से जुड़ी आज की टॉप खबरें।

World Health Day 2023: बॉडी में होने वाले 8 तरह के आम दर्द, जिन्हें नजरअंदाज करने की गलती कभी न करें!

शरीर के किसी भी हिस्से में लगातार या फिर अक्सर दर्द रहना पीड़ादायक होने के साथ आपका जीना दूभर कर देता है। हालांकि, कई बार यह पोषक तत्व की कमी के साथ किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी होता है। लगातार दर्द रहना रूमाटाइड आर्थराइटिस जैसी बीमारी के साथ ऑस्टियोआर्थराइटिस, फाइबराइड, पेट में छाले, कैंसर, मल्टिपल सिरोसिस, एड्स और यहां तक कि गॉलब्लैडर की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इनका इलाज अगर सही समय पर न किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

Vaping Harmful Effects: अमेरिका के इस टीनएजर को वेपिंग की आदत पड़ी भारी, चार बार खराब हो चुके हैं फेफड़े!

अमेरिका में रह रहे एक टीनएजर का दावा है कि वेपिंग की लत की वजह से उसके फेफड़े चार बार खराब हो चुके हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रेवन हैटफील्ड नाम का यह टीनएजर, इस आदत की वजह से अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ा भी दिखने लगा। डॉक्टर्स ने हैटफील्ड की जांच कर कहा कि ऐसा लग रहा है कि वह 30 साल से ज्यादा समय से हर दिन कम से कम सिग्रेट के तीन पैक खत्म कर रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।

गुड फ्राइडे (Good Friday)

गुड फ्राइडे इसाई धर्म के खास पर्वों में से एक है। यह त्योहार इस साल शुक्रवार यानी 7 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। इस धर्म में गुड फ्राइडे क्रिसमस की तरह की महत्वपूर्ण माना गया है। इसे होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे, या फिर ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए यहां क्लिक कर जानते हैं इस त्योहार के बारे में...

Egypt Tourism: अब मिस्र भी दे रहा है भारतीयों को वीज़ा-ऑन-अराइवल!

मिस्र एक रहस्यों से छिपा देश है, जहां कम से कम एक बार जाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। देश के बाहर कहीं भी जानें की प्लानिंग से पहले वीज़ा अप्लाई करना शायद सबसे ज्यादा सिर दर्दी का काम है। हालांकि, अगर आप भी सालों से मिस्र की सैर की प्लानिंग कर रहे थे, तो आपके लिए एक खुशखबरी है! मिस्र ने हाल ही में अपनी वीज़ा पॉलिसी में बदलाव किए हैं और खासकर भारतीय के लिए अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह देश अब भारतीयों के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा भी दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Hanuman Janmotsav 2023: जानें, क्यों भगवान श्रीराम ने अपने परम भक्त हनुमान पर चलाया था ब्रह्मास्त्र?

आज हनुमान जन्मोत्सव है। यह पर्व हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान राम के अनन्य और परम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ है। इस मौके पर देशभर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों समेत तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस में हनुमान जी द्वारा भगवान राम की सेवा और श्रद्धा का संपूर्ण वर्णन है। कहते हैं कि दुनिया राम जी के बिना नहीं चलती है। वहीं, राम जी अपने परम और अनन्य भक्त हनुमान जी के बिना नहीं चलते हैं। त्रेता युग में एक समय ऐसा भी आया। जब भगवान राम अपने परम सेवक और भक्त हनुमान पर ब्रह्मास्त्र चलाने के लिए बाध्य हो गए थे। आइए क्लिक कर पढ़ें विस्तार से।

Shukra Gochar 2023: आज बनने जा रहा है अत्यंत शुभ मालव्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी लंबे समय तक सफलता

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसके कारण विभिन्न प्रकार के योग का निर्माण होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, धन, वैभव एवं सौन्दर्य के देवता शुक्र आज स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र गोचर के कारण मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें मालव्य राजयोग के निर्माण से आकस्मिक धनलाभ और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। आइए जानते हैं किन तीन राशियों पर पड़ेगा शुक्र गोचर का शुभ प्रभाव। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।