Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lohri 2023: हैप्पी एंड सेफ लोहड़ी मनाने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल

Lohri 2023 लोहड़ी का त्योहार उत्तर भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग अलाव जलाते हैं और इसमें तिल गुड़ गजक आदि चढ़ाते हैं लेकिन इस उत्सव के दौरान आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। आइए जानें..

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 13 Jan 2023 01:00 PM (IST)
Hero Image
Lohri 2023: सेफ लोहड़ी मनाने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Lohri 2023: लोहड़ी का त्योहार हर साल देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। कई दिन पहले से ही इस उत्सव को मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। यह त्योहार विशेष रूप से पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में मनाया जाता है।

लोहड़ी में आग जलाने का खास महत्व होता है। अलाव में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी, मूंगफली आदि चढ़ाया जाता है और लोग ढोल-नगाड़े बजाते हैं, लेकिन आग जलाते समय आपको कुछ सावधानियां बरतने की आवश्यकता है। जी हां, आग के करीब खड़ा होना खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, आप अपनी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।

1.आग से दूरी बनाए रखें

लोहड़ी पूजा के दौरान आग जलाने के लिए कई लोग इकट्ठा होते हैं, जिससे काफी भीड़-भाड़ हो सकती है। अगर  आप आग के बहुत करीब खड़े रहते हैं, तो आपकी स्किन जल भी सकती है। इसलिए आग से बचने के लिए निश्चित दूरी पर खड़े रहें।

2.अस्थमा के रोगी धुएं से बचें

धुंआ अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ा देता है इसलिए अस्थमा रोगियों को धुएं से दूर रहना चाहिए। आग के धुएं से फेफड़ों में सूजन और जलन हो सकती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

3.आग के नजदीक जाने से बचें

त्योहार के जश्न के दौरान खुद की सुरक्षा का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है। अगर आप आग के बहुत करीब रहते हैं, तो शरीर का तापमान बढ़ सकता है। जिससे अधिक गर्मी और घुटन महसूस हो सकता है। ऐसे में सांस की तकलीफ, कमजोरी आदि समस्या हो सकती है।

4.आंखों में जलन की समस्या

धुएं से आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। अगर आप ज्यादा देर तक धुएं के सम्पर्क में रहते हैं, तो आंखों में जलन हो सकती है।

5.आग जलाते समय कॉटन के कपड़े पहनें

आग जलाते समय कपड़े का विशेष ख्याल रखें। अलाव जलाने के दौरान कॉटन का कपड़ा पहनना अच्छा ऑप्शन है, यह आग से सुरक्षित रखने में मदद करता है। आग जलाते समय भूलकर भी सिंथेटिक के कपड़े न पहनें। क्योंकि यह गर्म होने पर पिघल सकता है, जिससे शरीर को अधिक नुकसान पहुंचा सकता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

Picture Courtesy: Freepik