Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Christmas 2022 Gift Ideas: सीक्रेट सेंटा बनकर अपनों की बढाएं खुशियां, क्रिसमस पर दें ये 7 खास तोहफे

Christmas 2022 Best Christmas Gift Ideas क्रिसमस के खास मौके पर आप सीक्रेट सेंटा बनकर अपने रिश्तेदारों को तोहफे देना चाहते हैं तो ये बेस्ट गिफ्ट आइडियाज अपना सकते हैं तो आइए जानें इन खास गिफ्ट आइडियाज के बारे में...

By Saloni UpadhyayEdited By: Updated: Tue, 20 Dec 2022 06:27 PM (IST)
Hero Image
Christmas 2022 : क्रिसमस पर दें ये 7 खास तोहफे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कChristmas 2022 Unique Gift Ideas: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर बच्चों से लेकर बड़ों को भी गिफ्ट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है। क्रिसमस फेस्टिवल के दौरान आप सीक्रेट सेंटा बनकर अपने फैमिली और फ्रेंड्स को गिफ्ट देकर इस त्योहार को खास बना सकते हैं। इन बेस्ट गिफ्ट्स के जरिए आप अपनों के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। तो, चलिए बताते हैं, इन बेस्ट गिफ्ट आइडियाज के बारे में...

कॉफी रोस्टर मशीन

क्रिसमस के खास मौके पर आप अपने फ्रेंडस या फैमिली को कॉफी रोस्टर मशीन गिफ्ट दे सकते हैं। ये बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। सर्दियों के मौसम में लोग कॉफी पीना काफी पसंद करते हैं, ऐसे में आप इस मशीन को क्रिसमस के दौरान गिफ्ट कर सकते हैं।

ऊनी कपड़े गिफ्ट करें

आप इस त्योहार के मौके पर ऊनी कपड़े भी गिफ्ट कर सकते हैं। यह सर्दियों के मौसम में बेहतरीन गिफ्ट आइडिया साबित हो सकता है। ऊनी कपड़े, जैसे- मफ्लर, स्कार्फ, स्वेटर या जैकेट आदि गिफ्ट में दे सकते हैं।

तोहफे में मोमबतियां दें

क्रिसमस के त्योहार में आप अपनों को मोमबतियां गिफ्ट कर सकते हैं। बाजार में खुशबूदार और रंग-बिरंगे कैंडल्स उपलब्ध हैं, यह गिफ्ट आपके रिश्तेदार और दोस्तों को बेहद पसंद आएगा।

क्रिसमस ट्री

आप इस त्योहार को खास बनाने के लिए क्रिसमस ट्री तोहफे में दे सकते हैं। इस त्योहार पर गिफ्ट देने के लिए यह सबसे शानदार विकल्प हो सकता है। आप इसे गिफ्ट कर क्रिसमस को यादगार बना सकते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स

अगर आप अपनी बहन, मां, पत्नी या किसी फीमेल फ्रेंड को क्रिसमस पर तोहफा देना चाहते हैं, तो ब्यूटी प्रोडक्ट्स दे सकते हैं। इस किट में तरह-तरह के मेकअप का सामान मिल सकता है। चाहें तो आप ब्यूटी किट में लिपस्टिक को शामिल कर सकते हैं। क्रिसमस के मौसम में डार्क लिपस्टिक खूब फबती है। इसके लिए आप डार्क रेड, हॉट पिंक आदि शेड्स के लिपस्टिक शामिल कर सकते हैं।

केक एंड कुकी हैंपर्स

क्रिसमस के मौक पर केक और कुकीज भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। केक और कुकीज की स्वाद से त्योहार की मिठास को बढ़ा सकते हैं। चाहें तो आप इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं, और इसे  अच्छे तरीके से पैक कर गिफ्ट दे सकते हैं। 

फोटो फ्रेम

क्रिसमस पर गिफ्ट देने के लिए आप यूनिक फोटो फ्रेम का भी चुनाव कर सकते हैं। यह अच्छा गिफ्ट ऑप्शन साबित हो सकता है, यह आपके रिश्तेदारों को काफी पसंद आएगा। 

Picture Courtesy: Freepik