Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

New Year 2023: न्यू ईयर पार्टी का मजा दोगुना करने के लिए दोस्तों संग जरूर खेलें ये 5 गेम्स

New Year 2023 नए साल पर कुछ लोग वेकेशन पर जाने की प्लानिंग करते हैं तो कुछ लोग घर पर पार्टी होस्ट करते हैं। घर पर पार्टी होस्ट करने से गेट टुगेदर हो जाता है। साथ ही दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करने का मौका मिल जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Wed, 28 Dec 2022 02:00 PM (IST)
Hero Image
New Year 2023: न्यू ईयर पार्टी का मजा दोगुना करने के लिए दोस्तों संग जरूर खेलें ये 5 गेम्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। New Year 2023: नए साल को लेकर लोगों में उत्साह और उमंग का माहौल है। कुछ लोग वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ लोग घर पर पार्टी होस्ट करने की प्लानिंग में हैं। घर पर पार्टी होस्ट करने से गेट टुगेदर हो जाता है। साथ ही सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पार्टी एन्जॉय करने का भी मौका मिल जाता है। अगर आप भी अपने घर पर नए साल की पूर्व संध्या पर पार्टी होस्ट करने की सोच रहे हैं, तो पार्टी का मजा दोगुना करने के लिए दोस्तों संग ये 5 इनडोर गेम्स जरूर खेलें। आपके दोस्तों को भी ये गेम्स जरूर पसंद आएंगे। आइए जानते हैं-

टूथपिक गेम

ये गेम बेहद आसान है। इसे कई तरीकों से खेला जाता है। इसके लिए एक बड़े बर्तन में ढेर सारे नींबू उड़ेल लें। अब टूथपिक की मदद से नींबू निकालें। इसके लिए निश्चित टाइम फिक्स करें। साथ ही आप म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। टब से ज्यादा नींबू निकालने वाला शख्स विजेता बनेगा। इस खेल को आप एक साथ कई लोगों के साथ खेल सकते हैं।

गेस द रेजॉलूशन

आजकल गेस द रेजॉलूशन गेम ट्रेंड में है। ये गेम बेहद इंटरेस्टिंग होता है। इसमें नए साल का रेजॉलूशन गेस करना होता है। इसके लिए एक जार में सभी लोगों की चिट रखी जाती है। इन चिट में सभी अपने रेजॉलूशन को लिखते हैं। अब एक-एक कर सबको जार से चिट निकालकर रेजॉलूशन को पढ़ना होता है। साथ ही यह गेस करना होता है कि यह रेजॉलूशन किसका है। इस गेम के जरिए आप अपने दोस्तों के दोस्तों के साथ रेजॉलूशन शेयर कर सकते हैं।

गेस द नेम

न्यू ईयर के पूर्व संध्या पर यह भी एक रोमांचक गेम हो सकता है। इस गेम में फनी मोमेंट के जरिए दोस्त को पहचानना होता है। बचपन की कई ऐसी यादें होती हैं, जो दोस्त एक साथ शेयर करते हैं। आप गेट टुगेदर में गेम के जरिए ये यादें शेयर कर सकते हैं। इसके लिए चिट्स में फनी बात लिखकर जार में डालें। अब एक-एक कर सबको जार से चिट निकालकर गेस करना होता है कि ये हास्यास्पद बात किसकी है।

पेपर गेम

इसके लिए एक ट्रे में ढ़ेर सारी छोटी-छोटी चीजें रखें। आप ट्रे में 15-20 चीजों को रख सकते हैं। फिर सभी को पेपर और पेन दें। इसके बाद सभी लोगों को ट्रे दिखाएँ। फिर 60 सेकंड में पेपर पर चीजों का नाम लिखने के लिए कहें। पेपर पर सबसे अधिक चीजों का नाम लिखने वाला विजेता बनेगा। यह गेम बेहद आसान है।

बटन गेम

इसके लिए एक बाउल में रंग बिरंगे बटन रखें। इसकी संख्या अधिक रखें। अब पार्टी में आये सभी लोगों को पसंद के बटन को धागे में पिरोना है। इसके लिए 1 मिनट का वक्त दें। धागे में सबसे अधिक बटन पिरोने वाले शख्स विजेता बनेगा। यह गेम भी आप अपने दोस्तों के साथ खेल सकते हैं।