Move to Jagran APP

World Children's Day 2022: इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें विश्व बाल दिवस की शुभकामनाएं

World Childrens Day 2022 पंडित जी को बच्चों से बेहद लगाव और प्यार था। बच्चे भी उन्हें पसंद करते थे। इसी फलस्वरूप नेहरू जी के जन्मदिन पर (उनकी मृत्यु के पश्चात) बाल दिवस मनाया जाने लगा। इस मौके पर स्कूल और कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Sun, 20 Nov 2022 11:26 AM (IST)
Hero Image
World Children Day 2022: इन संदेशों के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को दें विश्व बाल दिवस की शुभकामनाएं

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Children's Day 2022: आज विश्व बाल दिवस है। यह हर साल 20 नवंबर को मनाया जाता है। भारत में भी साल 1964 से पहले 20 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है। हालांकि, इस वर्ष (1964) देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मृत्यु हो गई। पंडित जी को बच्चों से बेहद लगाव और प्यार था। बच्चे भी उन्हें पसंद करते थे। इसी फलस्वरूप नेहरू जी के जन्मदिन पर बाल दिवस मनाया जाने लगा। हालांकि, अमेरिका समेत विश्व के कई देशों में 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल और कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। विश्व बाल दिवस के दिन लोग एक दूसरे को खूबसूरत संदेश भेजकर विश्व बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन प्यार भरे संदेशों को भेजकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं-

1.

हम हैं भारत के प्यारे बच्चे

नहीं हैं अक्ल के कच्चे।

बड़ो का करते हैं सम्मान

क्योंकि दिल से होते हैं सच्चे।

Happy World Children's Day 2022

2.

न रोने की वजह होती है,

ना हंसने का कोई बहाना,

ऐसा होता है बचपन,

जो मुझे खुलकर है बिताना।

Happy World Children's Day 2022

3.

बालपन है खुशियों का खजाना,

जो कभी फिर लौट के न आना,

बड़ा कठिन है यादों से भुलाना।

Happy World Children's Day 2022

4.

वो बचपन की अमीरी,

न जाने अब कहां खो गई।

वो दिन ही कुछ और थे,

जब बारिश के पानी में हमारे भी,

जहाज चला करते थ।

Happy World Children's Day 2022

5.

बालपन है खुशियों का खजाना,

जो कभी फिर लौट के न आना,

बड़ा कठिन है यादों से भुलाना।

Happy World Children's Day 2022

6.

माँ की कहानी थी परियों का फ़साना था,

बारिश में कागज की नाव थी हर मोसम सुहाना था।

हर खेल में साथी थे हर रिश्ता निभाना था,

गम की जुबान न होती थी ना जख्मों का पैमाना था।

Happy World Children's Day 2022

7.

मैडम आज न डांटना हमको

आज हम खेलने जाएंगे

साल भर हमने किया इंतज़ार

आज हम बाल दिवस मनाएंगे।

Happy World Children's Day 2022