Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Chutney Recipe: स्वाद का लगाना है तड़का, तो खाने के साथ परोसें ये 5 तरह के चटनी

Chutney Recipe चटनी खाने में एक अलग तरह का स्वाद ला देती है। बड़े-बच्चे सभी इसे खाना पसंद करते हैं। आप अपने पसंद के अनुसार मीठी खट्टी या तीखी चटनी के चटकारे ले सकते हैं। आइए जानते हैं आसान रेसिपी।

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni UpadhyayUpdated: Fri, 24 Feb 2023 03:26 PM (IST)
Hero Image
Chutney Recipe: ऐसे बनाएं स्वादिष्ट चटनी, जानें रेसिपी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Chutney Recipe: चटनी के साथ खाना खाने का मजा ही कुछ अलग होता है। भारतीय खाने में चटनी न शामिल हो, तो खाने का स्वाद ही अधूरा लगता है। चटनी स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी होती है फायदेमंद। यह हर तरह के खाने के साथ परोसी जाती है। आप अपने पसंद के अनुसार, मीठी, खट्टी या तीखी चटनी के चटकारे ले सकते हैं। आज आपको इसकी कुछ खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिन्हें डेली मील में शामिल कर सकते हैं। ये सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद हैं। आइए जानें...

1.दही की चटनी

दही पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। आप दही का इस्तेमाल कर चटपटी चटनी बना सकते हैं। इसमें नमक, प्याज, भुना जीरा या चाट मसाला का प्रयोग कर लज़ीज चटनी बना सकते हैं।

2.मूंगफली की चटनी

मूंगफली सेहत का खजाना है। यह आयरन, कैल्शियम, जिंक और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

मूंगफली की चटनी से आप खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। इसके लिए मूंगफली, नारियल, गुड़ आदि का इस्तेमाल कर चटनी बना सकते हैं।

3.टमाटर की चटनी

टमाटर की जायकेदार चटनी खाने का मजा दोगुना कर देती है। यह सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। इसके लिए टमाटर को भुन लें, इसे मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें नमक, मिर्च और कम मात्रा में तेल मिला लें।

4. आंवले की चटनी

आंवला में विटामिन-सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को कई रोगों से बचाने में मददगार है। इसकी चटनी बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी काफी आसान है। इसे बनाने के लिए कच्चे आंवले को पीस लें, इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। तैयार है आंवले की चटनी।

5.धनिया की चटनी

धनिया की चटनी बहुत टेस्टी होती है। यह खाने के स्वाद को और भी बढ़ा देती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले धनिया के पत्ते को धो लें, फिर इसे बारीक पीसें । अब इसमें नींबू का रस और स्वादानुसार काला नमक मिला दें।

Picture Courtesy: Freepik