Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Insect Repellent Plant: घर में आने लगे हैं मक्खी और मच्छर, तो ये 5 पौधे करेंगे नेचुरल कीटनाशक का काम

Insect Repellent Plant घरों में मक्खी मच्छर का होना किसी को पसंद नहीं होता। इसके लिए मार्केट में कई तरह के कीटनाशक स्प्रे मौजूद हैं लेकिन सेहत के लिए यह काफी हानिकारक हो सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीका अपनाना सबसे फायदेमंद हो सकता है।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Tue, 13 Jun 2023 11:38 AM (IST)
Hero Image
घर में लगाएं यह 5 पौधे, कीड़े-मकौड़ों की हो जाएगी छुट्टी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Insect Repellent Plant: घरों में कीड़े-मौकोड़ों के होने से कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। इसके अलावा घर गंदा भी लगता है, जो मेहमानों के आने पर शर्मिंदगी का कारण भी बन सकता है। वहीं इन इंसेक्ट्स की वजह से सुबह या शाम को अपनी बालकनी में बैठकर क्वालिटी टाइम बिताने का मजा भी किरकिरा हो जाता है।

हालांकि, उन्हें भगाने के लिए मार्केट में कई तरह के कीटनाशक मौजूद हैं, लेकिन इनका इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आप सोच रहे होंगे कि फिर इसका परमानेंट इलाज क्या है? इसका परमानेंट इलाज पौधों के पास है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे प्लांट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में लगाने से इनकी छुट्टी हो जाएगी। साथ ही आपकी बालकनी खूबसूरत भी नजर आएगी।

कीड़ों को भगाने के लिए कौन से पौधे लगाएं?

1. लैवेंडर

लैवेंडर के पौधे से आने वाली प्यारी सुगंध, जो एसेंशियल ऑयल्स में भी पाए जाते हैं, कीड़ों को भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं। लैवेंडर को पौधे को बालकनी में लगाने से न केवल कीड़े और मच्छरों से राहत मिलेगी बल्कि आपकी बालकनी में एक प्यारा सा कलर भी जुड़ जाएगा। यह पौधा गर्म इलाकों में अच्छे से पनपता है।

2. गेंदे के फूल का पौधा

गेंदे के फूल का पौधा, जिसे अंग्रेजी में मैरीगोल्ड कहते हैं, सालभर खूबसूरत फूल देता है। इसके फूलों में मच्छरों को दूर भगाने की क्षमता होती है। इस पौधे को गमले में आसानी से उगाया जा सकता है। अगर आपको सब्जियों उगाने का शौक है और कीड़े परेशान कर रहे हैं, तो उनके पास गेंदे का पौधा लगा दें। ये न केवल मच्छरों को दूर रखते हैं, बल्कि वे एफिड्स, थ्रिप्स, व्हाइटफ्लाइज़, मैक्सिकन बीन बीटल, स्क्वैश बग्स और टोमैटो हॉर्नवॉर्म्स को भी दूर कर सकते हैं। साथ ही यह आपकी बालकनी को खूबसूरत बनाते हैं।

3. लेमन ग्रास

लेमन ग्रास की तेज सिट्रिक खुशबू मच्छर भगाने के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला पौधा है। यह कम रखरखाव वाला पौधा है, जिसे बड़े प्लांटर्स में सबसे अच्छी तरह से उगाया जा सकता है। यह पौधा भी लेकिन गर्म जलवायु में सीधे जमीन में धूप वाले क्षेत्र में लगाया जा सकता है। इस पौधे को सीधे धूप की रोशनी में रखा जा सकता है।

4. रोजमेरी

रोजमेरी का पौधा मच्छर और कीड़े भगाने के लिए एक और बढ़िया विकल्प है। रोजमेरी एक ऐसा हर्ब है, जिसकी खुशबू मच्छरों को आसानी से भगा सकती है। यह पौधा गर्म और ड्राई क्लाइमेट में सबसे अच्छा करते हैं और गमलों में आसानी से पनप सकते हैं। कीटनाशक के रूप में इसका इस्तेमाल करने के अलावा आप खुद भी इसकी खुशबू ले सकते हैं, जो मन को शांत करने में मदद करेंगे।

5. पुदीना

अक्सर लोग पुदीने का पौधा अपने घरों में इसलिए लगाते हैं ताकि इंस्टेंट चटनी क्रेविंग या फिर रिफ्रेशिंग ड्रिंक को तैयार करने में कोई बाधा न आ सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह पौधा मच्छरों, मक्खियों और यहां तक कि चींटियों को दूर रखने में भी आपके काम आ सकता है। इसकी सुगंध जितनी ज्यादा तेज होगी, कीड़े उतने ही कम होंगे। पुदीने की पत्तियों को सुखाकर उन्हें घर के अंदर एक नेचुरल पेस्ट कंट्रोल के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Pic Credit: Freepik