Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Remedies for Housefly: बरसात आते ही मक्खियों ने बना लिया है घर में डेरा, तो इन तरीकों से पाएं इनसे छुटकारा

Remedies for Housefly देशभर में मानसून ने दस्तक दे दी है। बरसात का मौसम आते ही लोगों को चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत मिलती है लेकिन यह सीजन अपने साथ कई बीमारियां और मक्खियां भी लेकर आता है। बारिश के वजह से घर में होने वाली मक्खियां हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकती हैं। ऐसे में आप इन तरीकों से इनसे निजात पा सकते हैं।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Thu, 06 Jul 2023 08:52 AM (IST)
Hero Image
बरसात में मक्खी भगाने के घरेलू उपाय

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Remedies for Housefly: रिमझिम बारिश के साथ ही मानसून का सीजन शुरू हो चुका है। बरसात के आते ही जहां लोगों को चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत मिल गई है, तो वहीं इस मौसम में साथ ही कई समस्याएं भी होने लगी हैं। इस मौसम न सिर्फ कई तरह की बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में लेती हैं, बल्कि घरों में मक्खियों का आतंक भी बढ़ जाता है। घर में मौजूद ये मक्खियां न सिर्फ शर्मिंजगी का कारण बनती है, बल्कि इसकी वजह से कई बीमारियां भी हो सकती हैं।

ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि खुद को और अपने परिवार को सेहतमंद बनाए रखने के लिए आप इन मक्खियों को अपने घर से दूर रखें। अगर आप भी बरसात में होने वाली इन मक्खियों की वजह से परेशान हैं, तो इन आसान से घरेलू उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

मक्खियों को भगाने के लिए आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी या गिलास में एप्पल साइडर सिरका या सफेद सिरका लें और इसे प्लास्टिक रैप से कसकर ढक दें। अब इस प्लास्टिक रैप में छोटे-छोट छेद कर दें। मक्खियां सिरके की ओर आकर्षित होंगी और इसमें फंस जाएंगी।

फ्लाईपेपर स्ट्रिप्स

चिपचिपी फ्लाईपेपर स्ट्रिप्स को खिड़कियों या उन क्षेत्रों के पास लटकाएं जहां मक्खियां आमतौर पर पाई जाती हैं। जब मक्खियां यहां से गुजरेंगी, तो फ्लाईपेपर स्ट्रिप्स की चिपचिपी सतह उन्हें पकड़ लेगी।

एशेंसियल ऑयल

मक्खियों को तेज सुगंध नापसंद होती हैं। ऐसे में आप इनसे छुटकारा पाने के लिए

नीलगिरी, लैवेंडर, या पेपरमिंट और पानी जैसे एशेंसियल ऑयल का मिश्रण बना सकते हैं। अब घर के चारों ओर घोल का छिड़काव करें, विशेषकर खिड़कियों और दरवाजों के पास, जहां मक्खियां ज्यादा आती हैं।

नींबू और लौंग

एक नींबू को आधा काट लें और उसके गूदे में लौंग चिपका दें। इन नींबू के टुकड़ों को एक प्लेट में रखें और उन जगहों पर रख दें जहां मक्खियां अक्सर आती हों। नींबू और लौंग की गंध मक्खियां आपके घर से दूर रहेंगी।

घर को साफ रखें

मक्खियां कूड़े-कचरे, भोजन के अवशेषों और अशुद्ध क्षेत्रों की ओर आकर्षित होती हैं। ऐसे में अपने घर, विशेष रूप से किचन को नियमित रूप से साफ करें और कचरे को घर में जमा होने से रोकें।

विंडो स्क्रीन

मक्खियों को अपने घर में घुसने से रोकने के लिए विंडो स्क्रीन लगाएं। विंडो स्क्रीन की इस्तेमाल करते समय यह सुनिश्चित करें कि स्क्रीन में कोई गैप या छेद न हो।

पेड़-पौधे होंगे फायदेमंद

तुलसी, पुदीना और लैवेंडर जैसे कुछ पौधों में प्राकृतिक रूप से मक्खियों को भगाने वाले गुण पाए जाते हैं। ऐसे में मक्खियों को अपने घर में घुसने से रोकने के लिए खिड़कियों या प्रवेश द्वारों के पास गमलों में इन पौधों को लगा सकते हैं।

Picture Courtesy: Freepik