Move to Jagran APP

Kitchen Hacks: चंद मिनटों में चाय की केतली को साफ करने के लिए इन 4 चीजों का करें इस्तेमाल

Kitchen Hacks आप चाय के बर्तन को नमक की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच नमक जले चाय के बर्तन में डालें। अब बर्तन धोने वाले लिक्विड और पानी की मदद से बर्तन साफ करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarMon, 13 Mar 2023 06:07 PM (IST)
Kitchen Hacks: चंद मिनटों में चाय की केतली को साफ करने के लिए इन 4 चीजों का करें इस्तेमाल
Kitchen Hacks: चंद मिनटों में चाय की केतली को साफ करने के लिए इन 4 चीजों का करें इस्तेमाल

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kitchen Hacks: आजकल ग्रीन टी ट्रेंड में है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, लोग दूध वाली चाय और नींबू वाली चाय के भी शौकीन हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने दिन की शुरुआत दूध वाली चाय से ही करते हैं। इस बारे में उनका कहना होता है कि चाय पीने से उन्हें तुरंत एनर्जी मिलती है। साथ ही ताजगी का अहसास होता है। इसके लिए लोग दिनभर में कई कप चाय पी जाते हैं। हालांकि, लंबे समय तक चाय बनाने से बर्तन जल जाते हैं। जले हुए बर्तन को साफ करना बेहद मुश्किल टास्क होता है। अगर आप भी जले हुए चाय के बर्तन को साफ करना चाहते हैं, तो ये 4 टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

बेकिंग सोडा

सामान्यतः बेकिंग सोडा का इस्तेमाल खाने की चीजों में किया जाता है। इसके अलावा, बर्तन को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाय की केतली को साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का यूज कर सकते हैं। इसके लिए जले हुए चाय के बर्तन में बेकिंग सोडा डालकर 5 मिनट तक ऐसे हो छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब और सामान्य पानी की मदद से बर्तन को धो लें। इस उपाय को करने से बर्तन पहले की तरह साफ हो जाएगा।

नींबू

अगर आप चाय के बर्तन को साफ करना चाहते हैं, तो नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए स्क्रब पर नींबू के रस को निचोड़कर चाय के बर्तन को साफ करें। आप चाहे तो जले और गंदे हुए चाय के बर्तन में नींबू रस निचोड़कर कुछ देर तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर, पानी और स्क्रब की मदद से साफ कर लें। बर्तन पहले की तरह चमक उठेंगे।

विनेगर और बेकिंग सोडा

इसके लिए एक बाउल में बेकिंग सोडा और विनेगर को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस मिश्रण को चाय के बर्तन पर लगाएं। कुछ देर तक ऐसे छोड़ दें। आप चाहे तो उसी समय बर्तन को साफ कर लें। बेकिंग सोडा और विनेगर की मदद से भी चाय के बर्तन को साफ कर सकते हैं।

नमक

आप जले हुए चाय के बर्तन को नमक की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच नमक बर्तन में डालें। फिर, बर्तन धोने वाले लिक्विड में पानी मिलाकर साफ करें। आप चाहे तो 1 घंटे तक ऐसे छोड़कर रख सकते हैं। इसके बाद बर्तन को साफ करें। इसके लिए आप चम्मच की मदद से जले हुए बर्तन को साफ कर सकते हैं।