Move to Jagran APP

World Day Against Child Labor: जानें क्यों मनाते हैं वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर और क्या है इस साल की थीम

World Day Against Child Labor चाइल्ड लेबर एक ऐसा गंभीर मुद्दा है जो पूरी दुनिया में चिंता का विषय बना हुआ है। 12 जून को दुनिया भर में वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawSun, 11 Jun 2023 05:08 PM (IST)
World Day Against Child Labor: जानें क्यों मनाते हैं वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर और क्या है इस साल की थीम
वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर का इतिहास और महत्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Day Against Child Labor: आज भी दुनिया भर में चाइल्ड लेबर एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है, जिसकी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए हर साल 12 जून को 'वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' मनाया जाता है। बाल श्रम एक ऐसा विषय है, जिसपर रोक लगाने के लिए सभी को साथ मिलकर आगे आना होगा। संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा इस दिन को मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस इन दिन की शुरुआत कैसे हुई, इसका महत्व और इस साल की थीम क्या है।

'वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' की शुरुआत कैसे हुई?

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने साल 2002 में वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर की स्थापना की और तब से इसे हर साल मनाया जाता है। यह दिन बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई करने और इसे पूरी तरह खत्म करने के लिए व्यक्तियों, संगठनों और सरकारों को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है। इस साल 21वां वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर मनाया जाएगा। हर साल इस दिन अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) कई कार्यक्रमों की मेजबानी करता है, जो चाइल्ड लेबर को खत्म करने के महत्व पर जोर देने के लिए होता है।

'वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर' 2023 की थीम क्या है?

वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर 2023 की थीम "बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई का सप्ताह" पर आधारित है। इस साल आईएलओ का मकसद लोगों को बाल श्रम जैसे अन्याय के बारे में शिक्षित करने और उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है। हर साल आईएलओ वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर को मनाने के लिए एक थीम की घोषणा करता है।

वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर का इतिहास क्या है?

वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर की शुरुआत साल 2002 से हुई थी, जब अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने पहली बार इस दिन की शुरुआत की थी। इसके बाद से यह दिन दुनिया भर में हर साल दूर-दूर तक मनाया जाने लगा।

वर्ल्ड डे अगेंस्ट चाइल्ड लेबर का महत्व क्या है?

बाल श्रम एक गंभीर समस्या है और इसके खिलाफ कदम उठाने और लोगों को ऐसा करने से रोकने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई। बाल श्रम के दलदल में फंसे बच्चों से उनका सामान्य बचपन छिन जाता है। इन बच्चों का शोषण कर उन्हें काम करने के लिए मजबूर किया जाता है, जो उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खतरनाक होते हैं।