Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World Hindi Day 2023: ‘जीवन की परिभाषा है हिंदी’…..इन प्रेरक संदेशों से दें अपनों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

World Hindi Day 2023 Wishes दुनियाभर में मंगलवार यानी 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस खास मौके पर अगर आप अपने किसी प्रियजन को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये संदेश आपके लिए मददगार होंगे।

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 10 Jan 2023 08:36 AM (IST)
Hero Image
इन प्रेरक संदेशों से दें अपनों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Hindi Day 2023: दुनिया भर में हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के मकसद से हर साल इस दिवस को मनाया जाता है। हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भले ही इसे राष्ट्र भाषा का दर्जा प्राप्त न हुआ हो, लेकिन फिर भी हिंदी ने पूरे देश को एक माला में पिरोये रखा है। हिंदी देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में तेजी से उभरती हुई भाषाओं में से एक है। यही वजह है कि यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिंदी के इसी महत्व को उजागर करने के मकसद से हर साल 10 जनवरी को वर्ल्ड हिंदी डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर देश-विदेश में कई सारे कार्यक्रम आयोजित होते है। अगर आप भी इस दिन पर अपने प्रियजनों के बधाई या शुभ संदेश देना चाहते हैं, तो हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे प्रेरक संदेशों के बारे में, जिसकी मदद से आप दूसरों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1. हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है, जो अ अनपढ़ से शुरू होकर ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

2. आओ मिलकर हिंदी का सम्मान करें, अपने देश का मान करें। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

3. सरस, सरल मनोहरी है, अपनी हिंदी प्यारी है। विश्व हिंदी दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।

4. कबीर का गायन है हिंदी, सरल शब्दों में कहा जाए, तो जीवन की परिभाषा है हिंदी। विश्व हिंदी दिवस की बधाई।

5. विविधताओं से भरे इस देश में लगी भाषाओं की फुलवारी है, इनमें हमको सबसे प्यारी हिंदी मातृभाषा हमारी है। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

6. निज भाषा का नहीं गर्व जिसे, क्या प्यार देश से होगा उसे, वही वीर देश का प्यारा है, हिंदी ही जिसका नारा है। विश्व हिंदी दिवस की बधाई।

7. सारे देश की आशा है, हिंदी अपनी भाषा है। जात-पात के बंधन को तोड़ें, हिंदी सारे देश को जोड़ें। हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

8. हिंदी का सम्मान करें, आओ हम मृदु भाषा का गुणगान करें। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

9. सबकी सखी हैं मेरी हिंदी, जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी, देवनागरी हैं इसकी लिपि, संस्कृत हैं इसकी जननी, हर साहित्य की हैं ये ज्ञाता, सुंदर सरल हैं इसकी भाषा। विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

10. वक्ताओं की ताकत भाषा, लेखक का अभिमान है भाषा, भाषाओं के शीर्ष पर बैठी मेरी प्यारी हिंदी भाषा। विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

Picture Courtesy: Freepik