Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

World No Tobacco Day 2022: आप भी शेयर करें विश्व तंबाकू दिवस पर कोट्स, मैसेज और स्लोगन

World No Tobacco Day 2022 हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को इससे होने वाले सेहत को नुकसान के बारे में जागरुक किया जा सके। इस मौके पर आप भी कोट्स और संदेश शेयर कर सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Updated: Mon, 30 May 2022 06:44 PM (IST)
Hero Image
World No Tobacco Day 2022: विश्व तंबाकू दिवस पर कोट्स, मैसेज और स्लोगन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World No Tobacco Day 2022: हर साल 31 मई को दुनियाभर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस ( World No Tobacco Day) मनाया जाता है। इस दिन का लक्ष्य सभी को किसी भी तरह के तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही इस दिन तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाता है। अधिक से अधिक लोगों को धूम्रपान और तंबाकू से दूर रहने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाता है। लोगों को तंबाकू से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान के बारे में बताने के लिए अंग्रेजी और हिंदी में तंबाकू विरोधी नारों का उपयोग करके किया जाता है।

आप भी वर्ल्ड टोबैको डे से जुड़े कोट्स, मैसेज या कोट्स को अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

“तंबाकू के धुएं से आप न सिर्फ अपना जीवन नष्ट कर रहे हैं,

बल्कि अपने साथ-साथ आप अपने चाहने वालों के जीवन में भी इसका ज़हर घोल रहे हैं,

धुएं से नहीं, प्यार से भरें सबका जीवन!

जिन लोगों ने तम्बाकू को

गले लगाया,

मौत को उसने पास बुलाया!

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022

सिगरेट-तंबाकू छोड़ कर

खाओ सेब अनार,

आयु बढ़ाने का सपना कर लेना साकार।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022

ये आदत नहीं है अच्छी तू पहचान लें,

जानलेवा है धूम्रपान ये बात जान लें

केसर नहीं कैंसर का दम है दाने दाने में,

ये मेरे दोस्त छोड़ दे ये शोक बात मान ले।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022

तम्बाकू का ये जानलेवा नशा

करता है अनमोल जीवन की दुर्दशा।

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022

World No Tobacco Day 2022: थीम

साल 1987 में 31 मई को WHO के सदस्य देश विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का तय किया। तब से इस दिन के लिए हर साल एक थीम तय की जाती है। इस साल की थीम है- "पर्यावरण की रक्षा करें"। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, " तंबाकू उद्योग पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचाता है"।