Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Relationship Tips: ऐसे लड़कों को 'हां' बोलने से पहले एक पल नहीं सोचती लड़कियां!

क्या आप एक लड़के हैं और अपने दोस्तों या जानपहचान के लोगों को रिलेशनशिप में आता देखकर ये सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर आपके अंदर ऐसी क्या कमी रह गई है कि आप इतने समय से सिंगल बने हुए हैं? बता दें कि इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी 5 खूबियों के बारे में बताएंगे जिन्हें अक्सर लड़कियां लड़कों में तलाशती हैं। आइए जान लीजिए इनके बारे में।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sun, 17 Mar 2024 04:02 PM (IST)
Hero Image
लड़कियों को खूब पसंद आते हैं इन 5 खूबियों वाले लड़के

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Tips: रिलेशनशिप जैसे कमिटमेंट में आने से पहले कोई भी लड़की एक-दो नहीं, बल्कि दस बार सोचती है। इस दौरान हल्की सी भी लापरवाही जिंदगी को एक ऐसे मोड़ पर ला खड़ा करती है, जहां से सबकुछ धुंधला ही नजर आता है। अगर आप एक लड़के हैं, और इस इंतजार में हैं कि कब कोई आपकी जिंदगी के खालीपन को दूर करने के लिए आएगा, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको ऐसी 5 खूबियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें किसी लड़के में देखने के लड़की उसके प्यार में पड़ने लगती है। आइए बिना देर किए जान लीजिए ऐसे 5 गुण।

हंसमुख

जिन लड़कों की नाक पर अक्सर गुस्सा रहता है, उनसे बात करने से पहले भी लड़कियां दस बार सोचती हैं। आपका ये स्वभाव प्रोफेशनल ही नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी दिक्कत पैदा करता है। लड़कियों में हमेशा हंसने-मुस्कुराने वाले लड़के ही पसंद आते हैं, इन्हें ही वे एक झटके में अपना दिल दिल दे बैठती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपके भी ऑफिस या पड़ोस में हैं ओवर फ्रेंडली लोग, तो ऐसे करें उनसे डील

कम फीमेल फ्रेंड्स

सुनने में ये बात भले ही आपको अटपटी लगे, लेकिन हकीकत यही है कि लड़कियों को वे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं, जिनकी महिला मित्र कम होती हैं। माना जाता है कि जिन लड़कों की दोस्ती, कई लड़कियों से होती है, उनके अंदर बेवजह का फ्लर्टिंग नेचर डेवलप हो जाता है, जो आगे जाकर रिलेशनशिप टूटने की भी वजह बन सकता है। ऐसे लड़के एक लड़की के साथ कमिटमेंट में नहीं बंध पाते हैं।

परिवार से मिलवाने में नहीं करते संकोच

जो लड़के अपनी फीमेल फ्रेंड को परिवार से मिलवाने या घर के किसी फंक्शन में बुलाने से बचते हैं, उन्हें लड़कियां कभी पसंद नहीं कर पाती हैं। लड़कियां मानती हैं, कि ऐसे लड़को को उनके प्रति अपना विचार बदलने और धोखा देने में जरा भी समय नहीं लगता है। ऐसे में आपको अगर किसी लड़की पर क्रश है, तो उसे अपने अन्य दोस्तों की तरह ही किसी न किसी मौके पर फैमिली से मिलवाने की कोशिश जरूर करें।

इज्जत करने वाले

किसी भी रिश्ते की बुनियाद एक दूसरे के प्रति इज्जत पर टिकी होती है। लड़कियां चाहती हैं, कि उनका पार्टनर प्यार करने से पहले उनकी इज्जत जरूर करे। ये एक ऐसी क्वालिटी है, जो आपकी सोशल लाइफ को भी मजबूत करती है। ऐसे में अपनी क्रश की डिसरिस्पेक्ट भूलकर भी न करें, ऐसे लड़कों को लड़कियां डेटिंग से पहले ही टा-टा बाय-बाय कर देती हैं।

क्लियर कट नेचर

जो लड़के मुश्किल से मुश्किल सिचुएशन में अपना आपा नहीं खोते हैं, और चीजों को लेकर मैच्योरिटी दिखाते हैं, वे लड़कियों की पहली पसंद होते हैं। ऐसे लड़कों के साथ ही लड़कियां फ्यूचर प्लानिंग तक के बारे में सोचती हैं। ऐसे में अगर आप भी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने में कन्फ्यूज रहते हैं, तो इस नेचर को बदलने की कोशिश आज से ही शुरू कर दीजिए, और चीजों को लेकर क्लियर कट हो जाइए।

यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप में आत्मसम्मान का होना क्यों है जरूरी?

Picture Courtesy: Freepik