Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

खुशहाल रिश्ते की चाबी हैं ये छोटे-छोटे Gestures, रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए आप भी करें ये काम

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने में फिजिकल इंटिमेसी (Physical Intimacy in Relationship) की बेहद अहम भूमिका होती है। अपने पार्टनर का हाथ पकड़ना उन्हें गले लगाना या कडल करना आपके रिश्ते को काफी मजबूत बना सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे कि कैसे फिजिकल इंटिमेसी के छोटे-छोटे एक्ट आपके रिश्ते को मजबूत और खास बनाते हैं।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Sat, 21 Sep 2024 03:33 PM (IST)
Hero Image
समझें कैसे फिजिकल इंटिमेसी बनाती है रिश्तों को खास (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग उसी रिश्ते को सच्चा मानते हैं, जिसमें फिजिकल इंटिमेसी (Physical intimacy in relationship) नहीं होती। लेकिन आपको बता दें कि ये सच नहीं है। किसी भी रोमांटिक रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी होना बेहद जरूरी है। फिजिकल इंटिमेसी का मतलब सिर्फ सेक्स नहीं होता, बल्कि इसमें और भी कई चीजें शामिल हैं, जैसे- गले लगना, हाथ पकड़ना, कडल करना आदि। ये भले ही बेहद छोटे-छोटे एक्ट्स हैं, लेकिन किसी भी रिश्ते में बहुत बड़ी भूमिका (Importance of Physical Intimacy) निभाते हैं। इस आर्टिकल में हम इसी बारे में जानेंगे कि कैसे फिजिकल इंटिमेसी आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करती है।

क्यों जरूरी है रिश्ते में फिजिकल इंटिमेसी?

  • भावनात्मक संबंध को मजबूत करता है- फिजिकल इंटिमेसी हमारे भावनात्मक संबंध को गहरा बनाता है। जब हम पार्टनर के साथ गले लगते हैं या हाथ पकड़ते हैं, तो हम उन्हें बता रहे होते हैं कि हम उनसे जुड़े हुए हैं और उन्हें प्यार करते हैं। यह भावनात्मक बंधन हमारे रिश्ते को मजबूत बनाता है।
  • तनाव कम करता है- फिजिकल इंटिमेसी तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है। जब हम अपने पार्टनर को गले लगाते हैं, तो हमारे शरीर में ऑक्सीटोसिन नाम के हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो तनाव को कम करने और खुशी बढ़ाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: संकेत, जो बताते हैं Relationship में हो रहा है आपका इस्तेमाल; पार्टनर कभी भी छोड़ सकता है साथ

  • साइकोलॉजिकल हेल्थ को बेहतर बनाता है- फिजिकल इंटिमेसी हमारी साइकोलॉजिकल हेल्थ को भी बेहतर बनाता है। यह हमें सुरक्षित और प्यार का एहसास करवाता है, जो हमारे आत्मविश्वास और खुशी को बढ़ाता है।
  • रिश्ते में विश्वास बढ़ाता है- फिजिकल इंटिमेसी रिश्ते में विश्वास बढ़ाता है। जब हम किसी के साथ गले लगते हैं या हाथ पकड़ते हैं, तो हम उन्हें बता रहे होते हैं कि हम उनके साथ हैं और उनके लिए हमेशा मौजूद रहेंगे। इससे पार्टनर का आप पर भरोसा मजबूत होता है
  • बातचीत को बेहतर बनाता है- फिजिकल इंटिमेसी बातचीत को बेहतर बनाता है। जब हम अपने साथी को गले लगाते हैं या हाथ पकड़ते हैं, तो हम उन्हें बता रहे होते हैं कि हम उनके साथ कनेक्टेड हैं। इससे वो आपको बेहतर समझने की कोशिश करते हैं और अपनी बात भी खुलकर बता पाते हैं।
  • खुशी और संतुष्टि बढ़ाता है- फिजिकल इंटिमेसी खुशी और संतुष्टि बढ़ाता है। जब हम अपने पार्टनर के गले लगते हैं या हाथ पकड़ते हैं, तो हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है। इससे आप ज्यादा खुश और संतुष्ट महसूस करते हैं।

कैसे बढ़ाएं नजदीकियां?

  • गले लगना- जब आप अपने पार्टनर को गले लगा रहे हैं, तो कोशिश करें कि आप उन्हें कंफर्टेबल महसूस कराएं। उनकी पीठ को थपथपाएं या उनके बालों को सहलाएं। इससे ये छोटा-सा रोमांटिक एक्ट भी काफी खास महसूस होता है।
  • हाथ पकड़ना- हाथ पकड़ना एक बेहद असरदार तरीका है, जिससे आप किसी को बता सकते हैं कि आप उनके साथ हैं। जब आप अपने साथी का हाथ पकड़ते हैं, तो कोशिश करें कि आप उनकी उंगलियों को हल्के से दबाएं या उनकी उंगलियों को हल्के से सहलाएं।

यह भी पढ़ें: शादी से पहले होने वाले पति से कर लें ये 5 सवाल, नहीं तो रोज मचेगा घर में बवाल!