Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लड़कों की इन खूबियों से सबसे ज्यादा इंप्रेस होती हैं लड़कियां

अगर आपको लगता है कि लड़कियां हमेशा पैसे और महंगी चीज़ों से अट्रैक्ट होती हैं तो ऐसा नहीं है। लड़कियां उन लड़कों की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं जो उनसे प्यार करें उनकी इज्जत करें और अपने काम को भी लेकर सीरियस हों तो अगर आप भी चाहते हैं लड़कियों को इंप्रेस करना तो जान लें और क्या- क्या चीजें हैं जरूरी।

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka SinghUpdated: Mon, 25 Sep 2023 05:39 PM (IST)
Hero Image
किस तरह के लड़कों को पसंद करती हैं लड़कियां

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। यंग लड़कों में इस बात को लेकर बहुत उत्सुकता और उलझन रहती है कि लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं। एक बात जान लें अगर आपके पास पैसा नहीं है या आप बहुत ज्यादा हैंडसम नहीं है, तो चल सकता है लेकिन अगर आपके साथ मैनर्स की कमी है, तो यहां बात बिगड़ सकती है। लड़कों को पसंद करने का हर लड़की का पैरामीटर अलग हो सकता है, लेकिन कुछ एक आदतें और चीज़ें हर लड़की अपने होने वाले पार्टनर में चाहती है। आइए जानते हैं क्या?

फिट बॉडी वाले लड़के

फिटनेस लड़का हो या लड़की हर किसी की पर्सनैलिटी में चार चांद लगाता है और जैसे लड़के फिट लड़कियों की तरफ अट्रैक्ट होते हैं वैसे ही लड़कियां भी। इसलिए अगर आप फिट हैं, तो समझ लें कि आप लड़कियों की लिस्ट में टॉप पर है।

अपने काम पर ध्यान देने वाले

जो लड़के कोई काम नहीं करते, लड़िकयां उनकी तरफ बिल्कुल भी अट्रैक्ट नहीं होती। लड़कियों को वो लड़के पसंद आते हैं, जिनका अपनी लाइफ में कोई मकसद होता है। जो अपने ड्रीम्स को पूरा करने पर ध्यान देते हैं, वो लड़िकयां की पहली पसंद होते हैं।

अच्छी ड्रेसिंग सेंस

लड़कियां लड़कों के ड्रेसिंग सेंस पर भी ध्यान देती हैं। अगर आप ऐसे ही गंदे और बिना आयरन किए कपड़े पहनकर ऑफिस जाते हैं या डेट पर जाते हैं, तो यकीन मानिए आपसे लड़कियां दूर ही भागेंगी। 

जो घरेलू कामकाज में इंटरैस्ट लेते हों

अगर आप बाहरी कामकाज के साथ-साथ घरेलू काम भी जानते हों, तो समझ लीजिए इससे अच्छी बात लड़िकयों के लिेए हो ही नहीं सकती। लड़कियां अपने होने वाले पार्टनर में सबसे पहले इस चीज़ को देखती हैं। 

स्वभाव में गंभीर

लड़कियां ऐसे लड़कों से इंप्रेस होती हैं, जो अपना आत्मसम्मान बनाए रखें। अगर आप ने अपनी फिलिंग्स एक बार उन्हें बता दी है, तो उनसे हर समय उसका जवाब न मांगे। वे किसी बात से परेशान हैं, तो उन्हें सलाद देने के बजाय बातों को सुनें। लड़कियों का मकसद सिर्फ इतना होता है कि उनका पार्टनर उन्हें सुनें और समझें।

Pic credit- freepik