Move to Jagran APP

एक बार धोखा खाकर उठ गया है प्यार से विश्वास, तो इन टिप्स की मदद से दोबारा बनाएं इसे मजबूत

धोखा किसी भी रिश्ते की नींव को हिलाकर रख देता है। धोखे के जख्म लंबे समय तक दिल में हरे रहते हैं। इसलिए धोखा खाने के बाद किसी पर फिर से भरोसा करना (Rebuilding Trust After Betrayal) बहुत बेहद मुश्किल होता है। वो कहते हैं न कि दूध का जला छांछ भी फूंककर पीता है। लेकिन आप चाहें तो कुछ उपायों से अपना भरोसा फिर से बना सकते हैं।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Thu, 24 Oct 2024 05:09 PM (IST)
Hero Image
इन तरीकों से दोबारा बनाएं अपने रिश्ते में भरोसा (Picture Courtesy: Freepik)
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Care Tips : धोखा एक ऐसा घाव है जो दिल में बहुत गहराई तक उतर जाता है। यह किसी भी रिश्ते के लिए एक बड़ा झटका होता है। एक बार धोखा खाने के बाद फिर से किसी पर भरोसा कर पाना (Rebuild trust in Relationship) बहुत मुश्किल हो जाता है। धोखा खाने के बाद, भरोसा फिर से हासिल करना एक लंबी और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन यह असंभव नहीं है। कुछ टिप्स (Rebuilding Trust After Betrayal) की मदद से आप भरोसे को दोबारा बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। 

धोखा खाने के बाद भरोसा क्यों मुश्किल होता है?

  • अविश्वास- धोखा खाने के बाद, आप अपने पार्टनर पर पूरी तरह से विश्वास करना बंद कर देते हैं।
  • दुख और दर्द- धोखा आपको भावनात्मक रूप से बहुत आहत कर सकता है।
  • गुस्सा- धोखा आपके अंदर नफरत और गुस्सा पैदा कर सकता है।
  • असुरक्षा- आपको लगता है कि आप फिर से धोखा खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: प्यार की चाहत में कहीं Textationship के जाल में तो नहीं जा फंसे आप? जानें क्या है यह मॉडर्न डेटिंग ट्रेंड

धोखा मिलने के बाद फिर से भरोसा कैसे बनाएं?

खुद पर ध्यान दें

  • अपनी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
  • अपने आप को प्यार और सम्मान दें।
  • अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।
  • अपनी पसंद की गतिविधियों में शामिल हों।

खुलकर बात करें

  • अपने पार्टनर से खुलकर बात करें और बताएं कि आप कैसे महसूस कर रहे हैं।
  • अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें कि उसने ऐसा क्यों किया।
  • एक-दूसरे की बातों को ध्यान से सुनें।

समय दें

छोटे-छोटे कदम उठाएं

  • अपने साथी पर छोटे-छोटे भरोसे के काम दें।
  • देखें कि वे आपके भरोसे पर खरे उतरते हैं या नहीं।
  • धीरे-धीरे अपने रिश्ते को मजबूत बनाएं।

माफ करना सीखें

  • माफ करना एक कठिन काम है, लेकिन यह आपके लिए और आपके रिश्ते के लिए जरूरी है।
  • अपने साथी को माफ करने का मतलब यह नहीं है कि आप जो हुआ उसे भूल गए हैं।
  • माफ करने का मतलब है कि आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।

थेरेपिस्ट की मदद लें

  • अगर आप अकेले इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, तो एक थेरेपिस्ट से मदद लें।
  • एक थेरेपिस्ट आपको अपनी भावनाओं को समझने और अपने रिश्ते को सुधारने में मदद कर सकता है।

इन बातों को न करें अनदेखा

  • जल्दबाजी न करें- धोखा के बाद भरोसा बनाने में समय लगता है।
  • अपनी उम्मीदें कम रखें- शुरुआत में, अपने साथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें न रखें।
  • अपने आप को दोष न दें- धोखा के लिए आप खुद को दोषी महसूस न करें।
  • पने रिश्ते पर काम करें- अगर आप अपने रिश्ते को बचाना चाहते हैं, तो दोनों को मिलकर इसके लिए कोशिश करनी होगी।
यह भी पढ़ें: Relationship में आने के बाद हो रहा है अफसोस, तो ये 4 कारण हो सकते हैं जिम्मेदार