Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Relationship Tips: आप से बिल्कुल अलग है आपका पार्टनर, तो इन टिप्स से दूर करें ब्रेकअप का डर, लंबी चलेगी रिश्ते की गाड़ी

क्या आप भी ये मानते हैं रिश्ते को लंबा चलाने के लिए आपके और आपके साथी के बीच काफी समानताएं होनी चाहिए? ऐसा न होने पर रिश्ता टिक नहीं पाता? अगर हां तो आपको बता दें ये बिल्कुल गलत है। असमानताएं होने के बावजूद भी आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं। उसके लिए आपको बस कुछ बातों (Relationship Tips) का ध्यान रखना है।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:55 PM (IST)
Hero Image
नहीं है कुछ भी एक जैसा, फिर कैसे चलेगा रिश्ता? (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Tips: रिश्तों में समानताएं अक्सर बंधन को मजबूत बनाने में मदद करती हैं, लेकिन क्या ऐसा होना जरूरी है? क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच समानताएं होंगी, तभी रिश्ता मजबूत बनेगा? जब पार्टनर्स के बीच कोई समानता नहीं होती है तो क्या एक सफल रिश्ते (Long-Lasting Relationships) की संभावना कम हो जाती है? इस आर्टिकल में, हम इस सवाल का जवाब देने के साथ-साथ कुछ जरूरी टिप्स (Tips to Overcome Breakup Fears) भी बताएंगे, जिनसे आप असमानताओं के बावजूद अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपना सकते हैं। 

समानताएं जरूरी हैं, लेकिन आवश्यक नहीं

समान सोच-विचारों या बैकग्राउंड वाले पार्टनर के बीच एक संबंध को मजबूत बनाना आसान हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि समानताएं एक कॉमन बेस प्रदान करती हैं जिस पर आप बातचीत कर सकते हैं, एक्सपीरिएंस शेयर कर सकते हैं और एक-दूसरे को समझ सकते हैं। हालांकि, ये कहना गलत होगा कि पार्टनर्स के बीच समानताएं होना ही एक रिश्ते की सफलता के लिए जरूरी है। एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होते हुए भी आप अपने रिश्ते को मजबूत बना सकते हैं और संभावना है कि आपका रिलेशनशिप इससे और रोमांचक बनेगा। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर से बिल्कुल अलग हैं, तो इसमें घबराने की कोई बात नहीं है।

यह भी पढ़ें: लॉन्ग टर्म तक रिलेशनशिप में रहने के बाद क्यों आ जाती है रिश्ते में दरार, 90% लोग कर बैठते हैं ये 5 गलतियां

असमानताएं एक अवसर हो सकती हैं

असमानताएं असल में एक रिश्ते को और रोमांचक बना सकती हैं। जब पार्टनर्स के अलग-अलग दृष्टिकोण और अनुभव होते हैं, तो वे एक दूसरे को नए विचारों से रूबरू करा सकते हैं। ये व्यक्तिगत विकास और संज्ञानात्मक विस्तार को बढ़ावा दे सकता है। इससे आप दोनों के पास एक-दूसरे को कहने के लिए अलग-अलह रोमांचक किस्से हो सकते हैं, जो रिश्ते को मजेदार बना सकता है।

कैसे असमानताओं में अवसर खोजें?

यदि आप एक रिश्ते में हैं जिसमें समानताएं कम हैं, तो आप इन तरीकों से रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं-

  • बात सुनें- जब आपका साथी बोल रहा हो, तो उसकी बातों को ध्यान से सुनें। उनके विचारों और भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इससे आप उनके मन की बात को बेहतर तरीके से जान पाएंगे। यह आप दोनों के बीच एक गहरा संबंध बनाने में मदद कर सकता है।
  • खुले मन से बात करें- अपने विचारों और भावनाओं को साफ-सीधे शब्दों में बयां करें, लेकिन हमेशा सम्मानजनक तरीके से। इससे आप दोनों के बीच समझ और सहानुभूति बढ़ सकती है।
  • एक दूसरे की लाइफ में रुचि लें- अपने पार्टनर की लाइफ में क्या चल रहा है, इस बारे में जानने की कोशिश करें और उनमें रूची लेने की कोशिश करें। यह आप दोनों के बीच एक कॉमन एक्सपीरिएंस बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही, इससे आपके साथी को ये भी महससू होगा कि आप उनकी चिंता करते हैं।
  • नई चीजें एक साथ ट्राई करें- एक साथ नई चीजें करने से आप दोनों को एक कॉमन एक्सपीरिएंस मिलेगा। इससे आपके रिश्ते में रोमांच और उत्साह बढ़ सकता है।
  • एक दूसरे की तारीफ करें- अपने साथी की तारीफ करना न भूलें। छोटी-छोटी बातों के लिए भी उनकी प्रशंसा करें। भले ही आप दोनों के बीच कुछ कॉमन नहीं है, लेकिन इस वजह से अपने पार्टनर को ऐसा महसूस नहीं करवाना चाहिए कि जो वो पसंद करते हैं, वह जरूरी नहीं है। इससे उनके आत्मविश्वास और आपके रिश्ते की मजबूती बढ़ सकती है
  • अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें- अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान देना जरूरी है। जब आप खुश और संतुष्ट होते हैं, तो आप अपने रिश्ते पर भी ज्यादा ध्यान दे पाएंगे। याद रखें, आप खाली झोली से दूसरे को दान नहीं कर सकते।
  • समस्याओं का समाधान खोजें- रिश्तों में समस्याएं आम हैं। उन्हें नजरअंदाज करने के बजाय, उनका समाधान खोजने की कोशिश करें। यह आपके रिश्ते की मजबूती बढ़ा सकता है।

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो अकेले नहीं ढो रहे हैं अपने रिश्ते का बोझ, ऐसे करें One-Sided Relationship की पहचान