Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parenting Tips: बेहतर भविष्य के लिए अपने बच्चे में जरूर डालें ये अच्छी आदतें

Parenting Tips बच्चे अक्सर वही करते और सीखते हैं जो वह अपने आसपास देखते हैं। खासकर अपने घर में माता-पिता और बड़ भाई-बहनों को देखकर बच्चे काफी कुछ सीखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उनके सामने ऐसी चीजें की जाए जो भविष्य में उनकी मदद करते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे का भविष्य बेहतर बनाना चाहते हैं तो उन्हें ये आदतें जरूर सिखाएं।

By Jagran NewsEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Fri, 29 Sep 2023 11:18 PM (IST)
Hero Image
बच्चों का भविष्य बेहतर बनाएंगी ये जगह

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: हमारे रहन-सहन और आदतों का सीधा असर हमारे बच्चों पर पड़ता है। बचपन की आदतें ऐसी होती हैं, जिन्हें बदलना या तो बहुत मुश्किल होता है या फिर उन्हीं गलत आदतों के साथ हम बड़े होते जाते हैं। अपने बचपन के दिनों में बच्चे कई नई चीजों को सीखते हैं। इसमें उनके माता-पिता की अहम भूमिका होती है कि वे किस तरह से अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। वैसे बच्चों में अच्छी आदतें डलाना बहुत मुश्किल काम नहीं है, जरूरी है तो बस सही वक्त पर इन्हें शुरू करना।

ऐसे में माता-पिता को बचपन से बच्चों को कुछ अच्छी आदतें सिखा देना चाहिए। आज इस आर्टिकल में, हम कुछ ऐसी ही अच्छी बातों के बारे में जानेंगे जो आप अपने बच्चों को सीखा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बच्चों की परवरिश के लिए ज्वाइंट फैमिली है बेहतर? जानें इसके फायदे और नुकसान

बचपन से ही बच्चों को जरूर सिखाएं ये आदतें

  • ओरल हेल्थ बहुत जरूरी है। बच्चों को बचपन से ही ब्रश करने की आदत डलवानी चाहिए। हो सके तो उन्हें दिन में दो बार ब्रश करने को कहें। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके खान-पान की वजह से दांतों में कैविटी का खतरा बना रहता है। उन्हें सिखाएं कि रात में ब्रश करने के बाद कुछ न खाएं। रोजाना नहाना एक अच्छी आदत है। अपने बच्चे को रोज नहाने और साफ रहने की आदत डालें।
  • कोरोना के बाद से सोने और उठने दोनों का टाइम सभी का बदल गया है। लेकिन अब वापस उसी लाइफ में आने के बाद बच्चों को रात के वक्त एक निश्चित समय पर सोने के साथ सुबह वक्त पर उठने की आदत डालें। इससे उनकी नींद भी पूरी होगी और वे दिनभर एक्टिव रहेंगे।
  • बच्चे कई बार नाश्ता करना पसंद नहीं करते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। अपने बच्चों को सुबह स्कूल जाने से पहले नाश्ता करने फायदों के बारे में बताएं। आप सुबह उन्हें कुछ हेल्दी ऑप्शन दे सकते हैं।
  • कई बच्चों को बचपन से ही झूठ बोलने के आदत पड़ जाती है। जिसका उनके भविष्य पर बहुत गलत असर पड़ता है। बच्चे जब चीजों को समझने लग जाएं, तो उन्हें सच और झूठ के बीच अंतर बताना बहुत जरूरी है। वरना उन्हें इसकी आदत पड़ जाती है।

यह भी पढ़ें- इन 7 बातों का रखेंगे ख्याल, तो आपको भी होगा अपने बच्चों पर नाज

Picture Courtesy: Freepik