Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Parenting Tips: कामयाब इंसान बनने के लिए अपने बच्चे को जरूर सिखाएं ये अहम बातें

Parenting Tips अपने बच्चे को कामयाब और सफल इंसान बनाने के लिए बच्चे को सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दें। अगर सपने पूरे करने में बाधा आती है तो उन बाधाओं से घबराने के बजाय डटकर सामना करने की सलाह दें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 02 Mar 2023 05:35 PM (IST)
Hero Image
Parenting Tips: कामयाब इंसान बनने के लिए अपने बच्चे को जरूर सिखाएं ये अहम बातें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: हर माता पिता की इच्छा होती है कि उनके बच्चे अपने जीवन में कामयाब इंसान बनें। इसके लिए पेरेंट्स अपने बच्चे की पूरी देखभाल करते हैं। बेहतर स्कूल में बच्चे को पढ़ाते हैं। हालांकि, व्यवहारिक ज्ञान बच्चे को घर से मिलता है। बच्चे के मनोभाव में विशेष बदलाव घर की स्थिति के अनुरूप होता है। साथ ही माता-पिता अपने बच्चे के बेहतर टीचर होते हैं। इसके लिए आप अपने बच्चे को कामयाब इंसान बनने के लिए ये अहम बातें जरूर सिखाएं। आइए जानते हैं-

-अपने बच्चे को कामयाब और सफल इंसान बनाने के लिए बच्चे को सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दें। अगर सपने पूरे करने में बाधा आती है, तो उन बाधाओं से घबराने के बजाय डटकर सामना करने की सलाह दें।

-जीवन में कामयाब होने के लिए ईमानदार होना जरूरी है। अगर आप ईमानदारी पूर्वक अपने कार्य से करते हैं, तो जीवन में सफल होने की संभावना अधिक रहती है। इसके लिए बच्चे को ईमानदार बनने की सलाह दें। साथ ही ईमानदारी से हर कार्य को एक्सक्यूट करने के लिए कहें।

-कई बच्चे एग्जाम के लिए पढ़ते हैं। अगर आपके बच्चे में भी ये आदत है, तो आदत बदलने की सलाह दें। इसके लिए लर्निंग पर ज्यादा फोकस करने के लिए कहें। इससे बच्चे में ज्ञान का अर्जन होगा। आगे चलकर ये ज्ञान उन्हें जरूर काम आऐंगे।

-व्यक्ति विशेष अपनी सलाह देते हैं। खासकर, शिक्षा के लिए सभी का अपना एजेंडा होता है। इसके लिए बच्चे को उनकी रूचि के अनुसार सब्जेक्ट चुनने की सलाह दें। इससे बच्चे जल्द अपनी प्रतिभा को तराशने में कामयाब हो पाएंगे।

-अक्सर पेरेंट्स अपने बच्चे को गलती करने पर डांटते हैं। इससे बच्चे असहज महसूस करने लगते हैं। आप अपने बच्चे को जीवन में सीखने के लिए एक्सपेरिमेंट करने की सलाह दें। इस दौरान बच्चे गलती करते हैं, तो उन्हें सजा देने के बजाय सही तरीका बताएं।

-आजकल समाज में गलत लोगों की संख्या अधिक है। इसके बावजूद सच्चे लोग हमेशा शांति और सुकून से रहते हैं। ऐसे लोग भले ही अर्थ की दृष्टि से पीछे रह जाते हैं, लेकिन कर्म क्षेत्र में खूब ख्याति पाते हैं। आप अपने बच्चे को काइंड रहने के फायदे बता सकते हैं।

-अच्छे और बुरे समय में फैमिली ही काम आते हैं। इसके लिए बच्चों को फैमिली की इम्पोर्टेंस जरूर बताएं। साथ ही हर समय फैमिली के साथ रहने की सलाह दें।

-बच्चे को बताएं कि समय और स्किल के अनुरूप करियर चेंज करने में कोई नुकसान नहीं होता है। आप समय के साथ अपनी प्रतिभा को निखार जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए बच्चे को हमेशा तैयार रहने की सलाह दें।