Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Relationship Counselling को न समझें बेकार, सुलझा सकती हैं कई बड़ी समस्याएं

रिलेशनशिप में आए दिन होने वाले लड़ाई- झगड़ों से तंग आ चुके हैं और तलाक लेना ही एकमात्र ऑप्शन नजर आ रहा है तो एक बार रिलेशनशिप काउंसलर के बारे में भी सोच सकते हैं। जो आपके रिलेशनशिप को बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। रिलेशनशिप काउंसलर तरह-तरह की थेरेपी और चीजों से आपके रिलेशनशिप को बचाने में मदद कर सकते हैं।

By Priyanka Singh Edited By: Priyanka Singh Updated: Thu, 16 May 2024 02:50 PM (IST)
Hero Image
Relationship Advice: रिलेशनशिप काउंसलिंग के फायदे (Pic credit- freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कपल्स के बीच कभी-कभार लड़ाई-झगड़ा होना नॉर्मल है, लेकिन अगर ये आए दिन की बात हो गई है और इसके चलते आपका चैन व सुकून छीन गया है, तो इसे झेलते रहने की गलती आपके मेंटल हेल्थ के साथ रिलेशनशिप के लिए भी खराब है। वैसे तो बड़े-बुजुर्ग सलाह देते हैं कि पति-पत्नी के बीच के झगड़े उन्हें खुद ही सुलझाने चाहिए, लेकिन अगर सिचुएशन बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है और खुद से हैंडल नहीं हो रहा है, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में कोई बुराई नहीं। लड़ाई को सुलझाने में घर-परिवार की हेल्प नहीं लेना चाहते, तो रिलेशनशिप काउंसलर की मदद के बारे में सोच सकते हैं। 

रिलेशनशिप काउंसलिंग के फायदे

कम्युनिकेशन में सुधार 

रिलेशनशिप काउंसर आपको कैसे कम्युनिकेशन के जरिए लड़ाई-झगड़े को कंट्रोल किया जा सकता है, आपसी मिसअंडरस्टैंडिंग को दूर किया जा सकता है और रिलेशनशिप में अलगाव के सिचुएशन को खत्म किया जा सकता है इसमें मदद कर सकते हैं। क्लियर कम्युनिकेशन किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप की सफलता की कुंजी है। कई सारे कपल्स इसकी पावर को समझ ही नहीं पाते। उन्हें लगता है कि लड़ाई-झगड़े से बचने का सिंपल तरीका है बातचीत न करना और यहीं सबसे बड़ी गलती होती है। 

बोन्डिंग होती है मजबूत 

काउंसलर आपसे बातचीत करते हैं और उसके बाद आपको कई तरह की थेरेपी में सजेस्ट करते हैं। अलग-अलग तरह की थेरेपी के जरिए कपल्स के बीच के मनमुटाव को जानने का प्रयास किया जाता है और साथ ही उन्हें सॉल्व करने का। जिससे रिलेशनशिप में आ रही समस्याएं दूर होने लगती हैं और आपसी बॉन्डिंग भी मजबूत होने लगती है। 

ये भी पढ़ेंः- इतना भी मुश्किल नहीं है Rejection को डील करना, रिलेशनशिप हो या नौकरी हर जगह काम आएंगे ये टिप्स

खत्म होती है बहस

काउंसलर का लोगों को ट्रीट करने का अलग तरीका होता है। वो बातचीत के जरिए आपसी तकरार की वजह को जानने की कोशिश करते हैं और फिर उससे कैसे निपटना है इस पर काम करते हैं। कपल्स झगड़ते वक्त मूल मुद्दों से भटकर पुरानी बातों पर झगड़ने लगते हैं जिससे स्थिति कंट्रोल से बाहर हो जाती है, तो काउंसलर आपको यही चीजें समझाने में मदद करते हैं। 

समस्याओं का समाधान 

काउंसलर आपको बातचीत करने का मौका देते हैं, जिससे कपल्स बचते हैं और अगर प्रयास करते भी हैं, तो वो कुछ ही देर में झगड़े में तब्दील हो जाती है। शांति से बैठकर चीजों को ज्यादा बेहतर से समझना और रिएक्ट किया जा सकता है। काउंसलर इसी में आपकी हेल्प करते हैं। 

ये भी पढ़ेंः- बिजी कपल्स इन तरीकों से बरकरार रखें एक-दूसरे के लिए अपना प्यार