Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

International Road Trip: भारत से रोड ट्रिप का मजा लेते हुए पहुंच सकते हैं इन 6 देशों तक, जानें सभी डीटेल्स

International Road Trip कुछ लोगों को रोड ट्रिप करने में ही आनंद आता है। यहां ऐसे कुछ देशों के बारे में बताया गया है जहां आप रोड ट्रिप के जरिए पहुंच सकते है । यहां पढ़ें पूरी खबर

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawUpdated: Thu, 20 Apr 2023 04:32 PM (IST)
Hero Image
भारत से रोड ट्रिप का मजा लेते हुए पहुंच सकते हैं इन 6 देशों तक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Road Trip: आज के समय में यात्रा करने के लिए कितनी सुविधाएं मौजूद हैं। पानी में चलने वाले क्रूज से लेकर हवा में उड़ने वाले हवाई जहाज तक। लेकिन रोड ट्रिप का अपना अलग ही मजा है। आम लोगों, सड़कों, शहरों और बाजारों को देखते हुए उनके बारे में जानने और समझने का मौका मिलता है। भारत में तो आपने कई बार ऐसा किया होगा। लेकिन अगर आप इंटरनेशल रोड ट्रिप करने की इच्छा रख रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं कि कौन से देश जाएं, तो हम आज आपको इसी से जुड़ी कुछ जानकारी देने जा रहे हैं।

सड़क के रास्ते दूसरे देशों में जाते हुए आपको अनगिनत अजूबे देखने को मिलते हैं। इस दौरान आप एक साथ कई देशों को घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऐसे कौन से देश हैं, जहां आप इंटरनेशनल रोड ट्रिप कर सकते हैं और इस दौरान आपको किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।

भारत से अंतर्राष्ट्रीय रोड ट्रिप के लिए गाइड

1. नई दिल्ली से म्यांमार

नई दिल्ली से म्यांमार तक ड्राइविंग करना एक दर्द भरा काम हो सकता है। लेकिन रास्ते में पड़ने वाले खूबसूरत दृश्य और मार्ग आपका मन प्रसन्न कर देंगे। बर्मा प्राचीन संस्कृति, परंपराओं और विश्व आभा से समृद्ध एक खूबसूरत देश है। म्यांमार पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, नागालैंड, मणिपुर को पार करना होगा और यहां से आप म्यांमार में एंट्री कर सकेंगे।

परमिट और अनुमति-

-स्पेशल ओवरलैंड परमिट

-लोकल गाइड अनिवार्य

-लीड कार

-स्थानीय एजेंट के माध्यम से वाहन का अस्थायी आयात

-अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस

-वीज़ा

दूरी - 2988.9 किमी

अनुमानित समय - 54 घंटे

2. नई दिल्ली से थाईलैंड

भारत से थाईलैंड के लिए फ्लाइट की यात्रा एक सस्ता विकल्प है। लेकिन हालांकि में इन देशों के बीच खुला राजमार्ग सड़क यात्रा को पसंद करने वाले लोगों के लिए काफी रोमांचक है। यह अंतर्राष्ट्रीय सड़क यात्रा लुभावने दृश्यों से भरी होगी। रोड ट्रिप के जरिए यहां पहुंचने के लिए आपको दिल्ली से इंफाल, मोरेह, काले, बागान, इनले झील, यांगून, मैसोट, टाक और बैंकॉक से होकर गुजरना होगा।

परमिट और अनुमति-

-अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट

-200% कारनेट फीस

-स्थानीय गाइड

-लीड कार

-वीज़ा

दूरी - 4198 किलोमीटर

लगभग समय - 71 घंटे

3. नई दिल्ली से नेपाल

सबसे ऊंची पर्वत चोटियां, जंगल और लुभावने सुंदर दृश्य के साथ-साथ धार्मिक स्थल के लिए मशहूर नेपाल आप रोड ट्रिप करके आराम से पहुंच सकते हैं। नेपाल में प्रवेश करने के कई मार्ग हैं। लेकिन सबसे आसान दिल्ली से लखनऊ, बस्ती, सुनौली बॉर्डर, बुटवल, चितवन, काठमांडू होगा।

परमिट और अनुमति-

-आपका भारतीय पासपोर्ट यहां काम करेगा

-बार्डर पर आपको हरे रंग की नंबर प्लेट प्रदान की जाएगी, जिसे आपको या तो डैशबोर्ड पर या भारतीय नंबर -प्लेट के ऊपर प्रदर्शित करना होगा।

-भारतीय मुद्रा स्वीकार की जाती है लेकिन 500 और 2000 रुपये के नोट स्वीकार्य नहीं हैं

-इसके अलावा आपको किसी परमिट या अनुमति की जरूरत नहीं है

दूरी - 1012 किलोमीटर

लगभग समय - 30 घंटे

4. नई दिल्ली से भूटान

एशिया का सबसे खुशहाल देश भूटान, अपनी खूबसूरत और साफ-सफाई के लिए भी मशहूर है। समृद्ध संस्कृति, हिमालय, किले और मठ के अलावा भूटान में घूमने के लिए बहुत सारे स्थान हैं। इसके अलावा यहां का चटपटा खाना भी काफी स्वादिष्ट है। यहां सड़क मार्ग से पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम को कवर करते हुए AH1 राजमार्ग से ड्राइव करने की आवश्यकता है और अंत में आप भूटान में प्रवेश करेंगे।

परमिट और अनुमति-

-थिंपू और पारो जैसे कुछ शहरों के लिए आपको इमिग्रेशन फॉर्म भरने और परमिट लेने की जरूरत है

-भारतीयों को वीजा या पासपोर्ट की जरूरत नहीं है

-आपको सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी प्रूफ ले जाने की आवश्यकता है

-भारतीय लाइसेंस की यहां अनुमति है

दूरी - 2006 किमी

लगभग समय - 39 घंटे

5. नई दिल्ली से बांग्लादेश

बांग्लादेश भारत के बिल्कुल कोने पर है। यहां तक कि भारत के कुछ क्षेत्रों तो यहां की एकांत सीमा से सटे हुए भी हैं। बांग्लादेश भीड़भाड़ वाला देश है। लेकिन आप वीकेंड के लिए यहां का प्लान बना सकते हैं। बांग्लादेश पहुंचने के लिए आपको हरियाणा, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ढाका को पार करना होगा।

परमिट और अनुमति-

-ड्राइविंग मानक सबसे खराब हैं

-इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस यहां काम करेगा, लेकिन इसके लिए आपको इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट लेना होगा

दूरी - 1713 किलोमीटर

लगभग समय - 30 घंटे

6. नई दिल्ली से चीन

भारत से चाइना वो भी सड़क मार्ग से। जी हां! आप सही पढ़ रहे हैं सड़क मार्ग के जरिए भारत से चीन जाने की आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इसके लिए आपको नई दिल्ली से चीन तक कुल 4165 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी, जिसमें लगभग 83 घंटे लगेंगे। लेकिन ऐसा करते हुए आपको सबसे बड़ी समस्या तिब्बत पार करने के दौरान आएगी। इसके लिए आपको स्वतंत्र यात्रा पास की आवश्यकता होगी। इस मार्ग को कवर करते हुए आपको कई जगहों का अनुभव करने को मिलेगा। आपको तिब्बती शहर झांगमू, न्यालम, सागा, झोंगबा, मानसरोवर और अंत में दारचेन होते हुए काठमांडू पार करना होगा। इसके बाद भूटान और म्यांमार करते हुए आप चीन में एंट्री करेंगे।

परमिट और अनुमति-

-पासपोर्ट

-वीज़ा

-भारतीय लाइसेंस के साथ अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस

-ड्राइवर की सफेद रंग की फोटो

-वाहन पंजीकरण संख्या

-वाहन का साइड फोटो

-तिब्बत पार करने के लिए आपके पास स्वतंत्र परमिट होना चाहिए

-अन्य आवश्यक परमिट के लिए आपको चीन के एजेंट की मदद लेनी होगी

दूरी - 4165 किलोमीटर

अनुमानित समय - 83 घंटे

यहां ध्यान देने वाली बात है कि, इनमें से किसी भी देश में प्रवेश करने से पहले आपको वहां के सभी नियम और कानून के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इसके अलावा एंबेसी का नंबर आपको जरूर रखना चाहिए।