Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

6 तस्‍वीरें : इस बार कोलकाता घूमने जाएं तो इन जगहों से देखें शहर

कोलकाता शहर जितना खूबसूरत है उतना ही रोचक भी। यहां आधुनिकता के साथ-साथ पुरानी जीवन शैली भी देखने को मिल जाती है।

By Abhishek TiwariEdited By: Updated: Wed, 11 Oct 2017 02:04 PM (IST)
Hero Image
6 तस्‍वीरें : इस बार कोलकाता घूमने जाएं तो इन जगहों से देखें शहर

1. कोलकाता एक ऐसा शहर है जहां आपको आधुनिकता के साथ-साथ पुरानी जीवन शैली भी देखने को मिलेगी। एक तरफ जहां हम बुलेट या मेट्रो ट्रेन की बात करते हैं। कोलकाता में अभी भी हाथ से खींचने वाले लकड़ी के रिक्‍शे देखने को मिल जाते हैं। 

2. कोलकाता गए और वहां की दुर्गा पूजा नहीं देखी तो क्‍या देखा। नवरात्र के दिनों में पूरे शहर में जगह-जगह मां दुर्गा के पूजा पंडाल बने होते हैं। महिलाएं ट्रेडिशनल साड़ी पहन नृत्‍य करती हैं। 

3. यहां का विक्‍टोरिया महल अपने आप में काफी कुछ समेटे हुए हैं। कोलकाता के इतिहास को करीब से जानना और समझना चाहते हैं तो विक्‍टोरिया महल का रुख कर सकते हैं।

4. फुटबॉल अगर कहीं सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है तो वो कोलकाता है। यहां गली-गली में बच्‍चे फुटबॉल खेलते मिल जाएंगे।

5. कोलकाता की मार्केट की अलग ही खासियत है। यहां छोटी-छोटी गलियों में बड़े-बड़े बाजार सजते हैं और लोग काफी खुशी-खुशी यहां आते हैं।

6. भारत में कहीं अगर ट्राम चलती है तो वो कोलकाता है। यहां 1902 से ट्राम चल रही है और एशिया की सबसे पुरानी ट्राम सर्विस है। अगर आप कोलकाता गए हैं तो ट्राम पर बैठना मत भूलें।