Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

परफेक्ट वेकेशन के लिए बढ़िया जगह है Azerbaijan, बेहद कम बजट में प्लान कर सकते हैं 7 दिन की ट्रिप

Azerbaijan पिछले कुछ समय से दुनियाभर में काफी लोकप्रिय होने लगा है। यह ऑफबीट डेस्टिनेशन का एक बढ़िया ऑप्शन है जो यूरोप और एशिया में बसा हुआ है। अजरबैजान का आधा हिस्सा एशिया में और आधा यूरोप में है और इसी वजह से यह एक यूरेशियाई देश है। अगर आप भी यहां घूमने का मन बना रहे हैं तो पढ़ें इसकी पूरी ट्रैवल गाइड।

By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Thu, 01 Aug 2024 09:03 PM (IST)
Hero Image
अजरबैजान जाने से पहले जरूर जान लें ये बातें (Picture Credit- Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों लोगों के बीच घूमने के लिए ऑफबीट डेस्टिनेशन का चलन काफी बढ़ गया है। मशहूर जगहों पर आजकल हर कोई पहुंच रहा है, जिसकी वजह हर तरफ बस लोगों की भीड़ ही नजर आती है। ऐसे में रोज की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताने के लिए लोग अक्सर ऐसी जगहों को तलाशते हैं, जहां वह शांति से कुछ समय बिता सकते हैं। देश-विदेश में ऐसी कई जगह हैं, जो ऑफबीट डेस्टिनेशन के तौर पर लोगों की पसंद बनती जा रही हैं। अजरबैजान इन्हीं जगहों में से एक है, जो यूरोप और एशिया में बसी एक बेहद खूबसूरत जगह है।

इसका आधा हिस्सा एशिया में और आधा यूरोप में है। इसलिए यह यूरेशियाई देश है। यह जगह धीरे-धीरे विदेश घूमने की चाहत रखने वाले लोगों के बीच मशहूर होती जा रही है। यह एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जो कम बजट में आपके विदेश घूमने के सपने को पूरा करता है। अगर आप भी आने वाले दिनों में अजरबैजान जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे इस खूबसूरत डेस्टिनेशन की 7 दिनों के लिए कंप्लीट गाइड के बारे में-

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! कम बजट में विदेश घूमने का सपना होगा सच, बस इस ट्रैवल गाइड से कुछ हजार में कर पाएंगे Langkawi की सैर

इतने बजट में पूरा कर सकते हैं सफर

अगर आप 7 दिनों के लिए अजरबैजान जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इसके लिए आपको पर पर्सन 90 हजार से लेकर एक लाख रुपए खर्च करने होंगे। साथ ही आपको इसके लिए एक ई-वीजा भी लेना होता, जो अप्लाई करने के 3 से 4 दिनों तक आपको मिल जाएगा। आइए जानते हैं इस 7 दिन की ट्रिप में आपको कब, कहां और किस पर कितना खर्च करना होगा।

घूमने का सबसे सही समय

  • मार्च से जून और सितंबर से नवंबर। गर्मियों में बचें!
  • बर्फ देखने के लिए- दिसंबर से मार्च और गबाला और शाहदाग में रुकें।

वीजा और फ्लाइट टिकट्स

  • अजरबैजान घूमने के लिए आपको ई-वीजा के लिए 3000 रुपए चुकाने पड़ेंगे।
  • इसके अलावा आप आने-जाने के लिए की फ्लाइट्स 35 हजार से 45 हजार रुपए तक में बुक करा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि टिकट्स पहले से बुक हो, वरना पीक सीजन में दाम बढ़ जाते हैं।

खानापीना और रहना

  • यहां पर लोकल कैफे की कीमत 200-600 रुपए तक होगी और किसी पॉपुलर कैफे के जाने पर आपको 1500-2000 रुपए चुकाने होंगे।
  • इसके अलावा रुकने के लिए किसी लक्जरी स्टे का खर्च 4 हजार रुपए प्रति व्यक्ति होगा और अपार्टमेंट का खर्च 1500-2000 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।
  • वहीं, रोजाना घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी करने पर आपको 500-1500 रुपए तक खर्च करने होंगे और बोल्ट या लोकल टैक्सी की लागत 200-800 रुपए होगी।

घूमने लायक जगह

आप यहां कई अलग-अलग जगहों की सैर कर सकते हैं। यहां मौजूद कुछ घूमने और देखने वाली जगहों के लिए आपको टिकट फीस चुकानी पड़ेंगी। इन जगहों के लिए फीस निम्न हैं-

  • हेदर एलीयेव सेंटर: 750 रुपए
  • कार म्यूजियम: 500 रुपए
  • कारपेट म्यूजियम: 500 रुपए
  • यनार्डाग और फायर टेंपल: 750 रुपए

करने लायक एक्टिविटीज

  • यनार्डाग ईजोन बाइक: 2000 रुपए
  • गबाला केबल कार: 950 रुपए
  • शाहदाग रोलर कोस्टर : 1200 रुपए
  • अल्पाका फार्म: 1700 रुपए

फ्री में उठाएं इन एक्टिविज का मजा

  • मड वॉल्कैनो
  • कैंडी केन माउंटेन हाइक
  • निजामी स्ट्रीट पर वॉक
  • मिनिएचर बुक म्यूजियम
  • ओल्ड सिटी बाकू
  • 7 ब्यूटी वॉटरफॉल

यह भी पढ़ें-  Northern Lights से लेकर Grand Canyon की सैर तक, अमेरिका आकर लें एडवेंचर का असली मजा