Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Long Weekend Getaways: लॉन्ग वीकेंड के लिए दिल्ली के आसपास इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

Long Weekend Getaways लॉन्ग वीकेंड के लिए जयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली से जयपुर की दूरी 270 किलोमीटर है। सेल्फ ड्राइविंग कर आप दिल्ली से जयपुर जा सकते हैं। हालांकि अपने साथ दोस्तों और परिवारजनों को जरूर ले जाएं।

By Pravin KumarEdited By: Updated: Thu, 01 Sep 2022 06:29 PM (IST)
Hero Image
Long Weekend Getaways: लॉन्ग वीकेंड के लिए दिल्ली के आसपास इन जगहों को करें एक्स्प्लोर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Long Weekend Getaways: त्योहारों के सीजन में पर्यटक लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए अपने आसपास की खूबसूरत जगहों पर घूमने जाते हैं। खासकर, दिल्ली से सटे राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और कश्मीर में कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। पर्यटक इन जगहों पर घूमने जाते हैं। अगर आप भी आने वाले दिनों में लॉन्ग वीकेंड पर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दिल्ली के आसपास इन खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आइए, इन खूबसूरत जगहों के बारे में सबकुछ जानते हैं-

जयपुर

लॉन्ग वीकेंड के लिए जयपुर परफेक्ट डेस्टिनेशन है। दिल्ली से जयपुर की दूरी 270 किलोमीटर है। सेल्फ ड्राइविंग कर आप दिल्ली से जयपुर जा सकते हैं। हालांकि, अपने साथ दोस्तों और परिवारजनों को जरूर ले जाएं। आप जयपुर में जंतर मंतर, चौरी घाट, हवा महल, गुड़िया घर, सरगासूली, रामनिवास बाग, चूलगिरी जैन मंदिर और जल महल आदि जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

मांडवा

जयपुर की तरह मांडवा भी राजस्थान में स्थित है। दिल्ली से मांडवा की दूरी 240 किलोमीटर है। प्राचीन वास्तुकला से निर्मित इमारतें आज भी मांडवा की धरोहर है।  इस नगर में कई हवेली हैं, जो अब होटल में तब्दील हो चुके हैं। आप अपने लव वन के साथ लॉन्ग वीकेंड के लिए मांडवा जरूर जाएं।

पुष्कर

पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है। यह धार्मिक और पर्यटन दोनों स्थल हैं। यहां पर हर वर्ष अक्टूबर और नवंबर में पुष्कर मेला लगता है। अजमेर से पुष्कर की दूरी महज 14 किलोमीटर है। पुष्कर में इकलौता ब्रह्मा जी का मंदिर है। पुष्कर में गायत्री मंदिर, शक्तिपीठ समेत कई अन्य प्रसिद्ध मंदिर हैं। आप लॉन्ग वीकेंड के लिए अगले महीने पुष्कर की सैर कर सकते हैं।

ओरछा

बरसात के दिनों में घूमने के लिए ओरछा बेस्ट डेस्टिनेशन है। देश की राजधानी दिल्ली से ओरछा की दूरी 450 किलोमीटर है। ओरछा में घूमने के लिए जहांगीर महल, चतुर्भुज मंदिर, झांसी का किला समेत कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। आप अपने परिवार के साथ लॉन्ग वीकेंड के लिए ओरछा घूमने जरूर जाएं।