Move to Jagran APP

इतिहास की अनूठी गाथा बंया करता है दिल्ली का Prime Minister Museum, जानिए इससे जुड़ी 5 रोचक बातें

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhanmantri Sangrahalaya) भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू से लेकर अब तक के सभी प्रधानमंत्रियों से जुड़ी जानकारियां और चीजें समेटे हुए है। बता दें 306 करोड़ की लागत से बना यह म्यूजियम दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर 15600 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है। आइए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ खास बातें।

By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Published: Fri, 05 Jul 2024 11:21 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 11:21 PM (IST)
बेहद खास है दिल्ली का प्रधानमंत्री संग्रहालय (फोटो साभार : pmsangrahalaya.gov.in)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Pradhanmantri Sangrahalaya New Delhi: दिल्ली का 'प्रधानमंत्री संग्रहालय' कई मायनों में बेहद खास है। यहां आपको आजादी के बाद से अब तक के हर एक प्रधानमंत्री को समर्पित विशेष गैलरी देख सकते हैं, जो उनके जीवन और कार्यकाल ही नहीं, बल्कि राजनीतिक करियर और उसके बीच आई बड़ी चुनौतियों और सफलताओं को भी प्रदर्शित करती हैं। खास बात है कि अन्य म्यूजियम की तरह आप यहां बोर भी नहीं होते हैं, क्योंकि तस्वीरों के द्वारा दिखाई जा रही जानकारियों को आसान भाषा में समझाने के लिए यहां ऑडियो गाइज की सुविधा भी मौजूद है। आइए जानते हैं इस म्यूजियम से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

कब हुआ था उद्घाटन?

प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2022 को किया था। जानकारी के लिए बता दें, कि आजादी के अमृत महोत्सव (स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने पर) के तहत इस संग्रहालय को देश के लिए सौंपा गया था। संग्रहालय में देश की आजादी के बाद से अब तक के भारतीय प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में कई अहम जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया के सात अजूबों में शामिल Taj Mahal से जुड़े ये 7 अनसुने रहस्य कर देंगे हैरान

आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल

प्रधानमंत्री संग्रहालय में आप 3D तकनीक की मदद से कई खास चीजों का दर्शन कर सकते हैं। यहां आपको काइनेटिक एलईडी लाइट्स से तैयार राष्ट्रीय ध्वज भी देखने के लिए मिल जाएगा, जो आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करने वाला देश का पहला संग्रहालय है। यह एडवांस तकनीक के साथ भारत का पहला ऐसा म्यूजियम है, जहां देश का इतिहास ही नहीं, बल्कि आप इसके भविष्य का अनुभव भी कर सकते हैं। इंटरैक्टिव और इंगेजमेंट जोन की मदद से आप टाइम मशीन में जाकर भारत के इतिहास को आसान भाषा में समझ सकते हैं।

PM के साथ ले सकते हैं तस्वीर

पीएम म्यूजियम में आप आजादी से बाद से अब तक के अपने पसंदीदा प्रधानमंत्रियों के साथ तस्वीर भी ले सकते हैं। प्रधानमंत्री को लेकर इतिहास से जुड़ी कोई वीडियो या ऑडियो भी आप यहां आसानी से देश और सुन सकते हैं। साथ ही, अपने फेवरेट प्रधानमंत्री के ऑटोग्राफ भी आसानी से हासिल कर सकते हैं, जिसके लिए हैंडराइटिंग रोबोट आपकी मदद करता है। खास बात है कि संग्रहालय में खींची गई तस्वीरों को आप अपने ईमेल पर साझा करके इसे हमेशा के लिए सेव भी कर सकते हैं।

मिलेगा हेलीकॉप्टर की सवारी का मौका

युवा पीढ़ी को आकर्षित करने वाला अपने आप में अनोखा यह म्यूजियम आपको 6D हेलिकॉप्टर राइड का अनुभव भी दे सकता है। बता दें, कि यहां आप हेलीकॉप्टर में उड़ान भरते हुए भारत के भविष्य का अनुभव करने के साथ-साथ यहां अपना मैसेज भी छोड़ सकते हैं। भारत को आप किस तरह देखते हैं, इसे लेकर भी यहां अपनी राय आप दर्ज कर सकते हैं।

कैसे कर सकते हैं बुकिंग?

प्रधानमंत्री संग्रहालय और लाइट एंड साउंड शो के टिकट कुछ इस प्रकार हैं-

  • शिशु (उम्र 0-04) - निशुल्क
  • बच्चे (उम्र 05-11) - 75 रुपये
  • 12 साल और उससे ज्यादा - 100 रुपये

टिकट बुक करने के लिए आप पीएम म्यूजियम की ऑफिशियल वेबसाइट pmsangrahalaya.gov.in पर विजिट कर सकते हैं या आगे दिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं- https://www.pmsangrahalaya.gov.in/book-now

आप चाहें, तो प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचकर भी टिकट ले सकते हैं। म्यूजियम की टाइमिंग सुबह 10 से शाम 6 बजे तक है और सोमवार के दिन यह बंद रहता है।

यह भी पढ़ें- भारत का ऐसा अनोखा मंदिर, जहां पत्थरों से भी निकलते हैं स्वर


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.